Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»UP विधानसभा: ‘दुनिया आगे बढ़ी, लेकिन वो परिवार में सिमटे’, CM योगी ने कहा
    राज्य

    UP विधानसभा: ‘दुनिया आगे बढ़ी, लेकिन वो परिवार में सिमटे’, CM योगी ने कहा

    AdminBy AdminAugust 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UP विधानसभा: ‘दुनिया आगे बढ़ी, लेकिन वो परिवार में सिमटे’, CM योगी ने कहा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ
     उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे से चल रही मैराथन चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सपा को परिवारवाद तक सीमित बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव और तुष्टिकरण के यूपी को गुड गवर्नेंस का प्रतीक बनाया है. योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए यूपी की आर्थिक प्रगति और कानून व्यवस्था में सुधार का दावा किया.

    मुख्यमंत्री ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा, “दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप परिवार तक सीमित हैं. इसलिए मैं ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ की बात कर रहा था.” मुख्यमंत्री ने सपा के परिवारवादी विचारधारा पर  सीधा प्रहार किया. योगी ने कहा कि 1980 के दशक में उत्तर प्रदेश में गिरावट शुरू हुई और 1990 के बाद यह ‘बीमारू’ राज्य बन गया. उन्होंने सपा शासनकाल में इंसेफलाइटिस से बच्चों की मौत और नौकरियों में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया.

    कानून का राज और गुड गवर्नेंस

    योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा, “2017 में हमारी सरकार आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ. बिना भेदभाव और तुष्टिकरण के सरकारी योजनाएं लागू की गईं. आज गुड गवर्नेंस उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी है.” उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाकर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है.

    आर्थिक प्रगति का दावा

    मुख्यमंत्री ने भारत और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का विस्तृत ब्योरा दिया. उन्होंने कहा, “1947 में भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, लेकिन 1960 में यह 10वें स्थान पर और 1990 के दशक में 11वें स्थान पर खिसक गया. 2014 के बाद हमारी सरकार ने इसे 2017 में सातवें स्थान पर लाया और 2024 में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया.”

    यूपी की अर्थव्यवस्था की बात

    यूपी की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए योगी ने कहा, “2017 तक देश की जीडीपी में यूपी का योगदान घटकर 8% रह गया था. हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 9.5% तक पहुंचाया. 2017 तक यूपी 84,000 करोड़ रुपये का निर्यात करता था, जो अब बढ़कर 1 लाख 86,000 करोड़ रुपये हो गया है.” उन्होंने इस उपलब्धि को यूपी की औद्योगिक और निर्यात नीतियों की सफलता का परिणाम बताया.

    ‘विजन 2047’ पर जोर

    ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर बोलते हुए योगी ने कहा कि यह दस्तावेज उत्तर प्रदेश को 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का रोडमैप है. उन्होंने सभी दलों से इस दिशा में रचनात्मक सहयोग की अपील की. योगी ने कहा, “हमारा लक्ष्य यूपी को देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनाना है. यह विजन केवल बीजेपी का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का है.”

     'यूपी बीमारू नहीं, आत्मनिर्भर राज्य बन रहा', बोले सीएम योगी

     ‘दुनिया आगे बढ़ी, लेकिन वो परिवार में सिमटे’, CM योगी ने कहा

     'PM मोदी के विजन से भारत की विकास यात्रा बढ़ी', बोले CM योगी

     2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून का राज है- सीएम योगी

     ‘इनकी सोच कुएं के मेंढक जैसी’, CM योगी का विपक्ष पर निशाना

     'हमारा लक्ष्य बिना भेदभाव सबका विकास', बोले CM योगी आदित्यनाथ

     'पहले योजनाओं में भाई भतीजावाद हावी था', बोले सीएम योगी

     अपराध-अपराधी के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति- CM योगी आदित्यनाथ

    पहले योजनाएं बनती थीं, लेकिन इच्छाशक्ति नहीं थी- CM योगी

     PDA यानी परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी- सीएम योगी आदित्यनाथ

    ‘UP के विकास से देश की तरक्की होगी’, यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी

    ‘2047 तक भारत को विकसित बनाना है’, यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कहा

    ‘विकसित भारत के लिए सभी राज्यों की अहम भूमिका’, UP विधानसभा में बोले CM योगी

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    2527 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, महिलाओं की सशक्त भागीदारी, 473 युवतियों ने विभिन्न सेक्टरों में पाई नौकरी

    March 19, 2026

    स्व आधारित मानसिकता की नींव है स्वबोध – प्रवीण गुप्त

    March 19, 2026

    रुबियो और हेगसेथ के साथ अमेरिकी आर्मी बेस पर ड्रोन का खतरा, हड़कंप मचा

    March 19, 2026

    गोल्‍ड-सिल्‍वर ETF में 40% का नुकसान, निवेशकों को हो सकता है बड़ा झटका, अब क्या कदम उठाएं?

    March 19, 2026

    बस्तर में साक्षरता महापर्व, 22 मार्च को नव-साक्षर करेंगे उल्लास महापरीक्षा में भागीदारी

    March 19, 2026

    सिंहस्थ-2028 के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पहले होंगे पूरे, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    2527 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, महिलाओं की सशक्त भागीदारी, 473 युवतियों ने विभिन्न सेक्टरों में पाई नौकरी

    March 19, 2026

    आईलीग दो की शुरुआत 27 मार्च से

    March 19, 2026

    स्व आधारित मानसिकता की नींव है स्वबोध – प्रवीण गुप्त

    March 19, 2026

    रुबियो और हेगसेथ के साथ अमेरिकी आर्मी बेस पर ड्रोन का खतरा, हड़कंप मचा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.