Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»वीरता पुरस्कार से सम्मानित होंगे ऑपरेशन सिंदूर में शामिल 36 वायु सैनिक
    देश

    वीरता पुरस्कार से सम्मानित होंगे ऑपरेशन सिंदूर में शामिल 36 वायु सैनिक

    AdminBy AdminAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वीरता पुरस्कार से सम्मानित होंगे ऑपरेशन सिंदूर में शामिल 36 वायु सैनिक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    ऑपरेशन सिंदूर में साहस और अदम्य शौर्य का परिचय देने वाले भारतीय वायुसेना के कुल 36 वायुसैनिकों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसी क्रम में विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही 9 जवानों को वीर चक्र पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इसमें 4 ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर, तीन स्क्वाड्रन लीडर और एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं. जबकि 26 वायुसैनिकों को वायुसेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जाएगा.

    सरकार ऑपरेशन सिन्दूर के नायकों को विशिष्ट पुरस्कार देने पर विचार कर रही है. सीमा सुरक्षा बल पहले ही इस अभियान के 16 बहादुर सीमा प्रहरियों को गैलेंट्री मेडल देने की घोषणा कर चुका है. वहीं, सेना भी शाम तक उन योद्धाओं के नाम घोषित कर सकती है, जिन्हें वह विशेष सम्मान से नवाजेगी. इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह ऑपरेशन सिन्दूर के नाम रहने की उम्मीद है.
    स्वतंत्रता समारोह के निमंत्रण पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो

    परंपरा के अनुसार, हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केवल गैलेंट्री अवॉर्ड घोषित होते थे, लेकिन इस बार इन वीरों के लिए विशेष सम्मान का भी ऐलान हो सकता है. लाल किले पर समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों को भेजे गए निमंत्रण पत्र पर भी ऑपरेशन सिन्दूर का लोगो अंकित है. 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे, तो दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर आकाश में उड़ान भरेंगे. एक में लहराता तिरंगा, और दूसरे में ऑपरेशन सिन्दूर का प्रतीक चिह्न.
    ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया भारत का दम

    उम्मीद है कि तीनों सेनाओं के वे योद्धा, जिन्होंने इस मिशन की सफलता में अहम भूमिका निभाई. विशेष सम्मान सूची में शामिल होंगे. ऑपरेशन सिन्दूर ने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और अटूट देशभक्ति का परिचय दिया. यह सम्मान उन वीरों को है जिन्होंने पहलगाम नरसंहार का बदला लेते हुए आतंकियों और उनके पाकिस्तानी पनाहगारों को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे.
    जब भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक

    22 अप्रैल को, पाकिस्तानी शह पर आए आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए निर्दोष पर्यटकों पर हमला कर 26 लोगों की जान ले ली थी. इसके मात्र 14 दिन बाद, 6 और 7 मई की रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी कैंपों पर जबरदस्त प्रहार किया. वह भी बिना सीमा पार किए. सिर्फ 22 मिनट में आतंकियों का ढांचा ध्वस्त कर दिया गया, 100 से अधिक आतंकी मारे गए और उनकी रीढ़ टूट गई.

    भारत ने साफ संदेश दिया है, ऑपरेशन सिन्दूर खत्म नहीं हुआ है. अगर पाक की सरपरस्ती में निर्दोषों की जान लेने की हिमाकत दोहराई गई, तो जवाब और भी करारा होगा.

    शौर्य चक्र 

    – विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह 

    वीर चक्र पाने वाले जवान

    – ग्रुप कैप्टन: आर. एस. सिद्धू, मनीष अरोड़ा, अनिमेष पाटनी, कुणाल कालरा

    – विंग कमांडर: जॉय चंद्रा

    – स्क्वाड्रन लीडर: सार्थक कुमार, सिद्धांत सिंह, रिज़वान मलिक

    – फ्लाइट लेफ्टिनेंट: ए. एस. ठाकुर
     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Operation Sindoor
    Admin

    Related Posts

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    मध्य प्रदेश की 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं, देश के टॉप-5 राज्यों में चौथे स्थान पर

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, जल गंगा अभियान की सफलता के लिए स्थानीय निकायों की सक्रियता आवश्यक

    March 19, 2026

    इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स; जनता पर 4000 तक का वित्तीय बोझ

    March 19, 2026

    इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच, ब्रेक स्पीड टेस्ट चार बार किया

    March 19, 2026

    ग्वालियर शहर का मास्टर प्लान तैयार, 3 दिशा में बढ़ेगी सीमा, 600 करोड़ की लागत अनुमानित

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.