Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»2026 से नए नियम, नॉमिनी को समय पर राशि न मिलने पर बैंक करेंगे भुगतान
    व्यापार

    2026 से नए नियम, नॉमिनी को समय पर राशि न मिलने पर बैंक करेंगे भुगतान

    AdminBy AdminAugust 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2026 से नए नियम, नॉमिनी को समय पर राशि न मिलने पर बैंक करेंगे भुगतान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक खातों और लॉकर में रखी वस्तुओं के संबंध में मृत ग्राहकों के दावे निपटाने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव का उद्देश्य है कि बैंक ग्राहक या उनके परिवार को ज्यादा कागजी कार्रवाई और इंतजार का सामना न करना पड़े. इसके लिए RBI ने “ड्राफ्ट सर्कुलर- मृत ग्राहकों के दावे निपटाने संबंधी दिशा निर्देश, 2025” जारी किया है. इस पर जनता और संबंधित पक्ष 27 अगस्त 2025 तक अपने सुझाव दे सकते हैं.
    क्यों जरूरी है यह बदलाव?

    RBI का कहना है कि अभी देश के अलग-अलग बैंकों में मृत ग्राहक के खाते या लॉकर से संबंधित दावों के लिए अलग-अलग नियम और प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं. इससे परिवार को परेशानी होती है और कई बार महीनों तक मामले अटके रहते हैं. नए नियमों से एक समान प्रक्रिया होगी और ग्राहक सेवा में सुधार आएगा. RBI ने कहा है कि यह नए नियम 1 जनवरी 2026 तक लागू कर दिए जाएंगे. इससे बैंकिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और भरोसा बढ़ेगा और मृतक ग्राहक के परिजनों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी.
    Nominee होने पर आसान प्रक्रिया

    अगर बैंक खाते या लॉकर में पहले से ही नामांकित व्यक्ति दर्ज है, तो उसे केवल तीन दस्तावेज जमा करने होंगे:

        क्लेम फॉर्म- दावा करने के लिए बैंक का तय फॉर्म.
        डेथ सर्टिफिकेट- मृतक ग्राहक का आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र.
        पहचान और पते का प्रमाण- नामांकित व्यक्ति का आधार, पासपोर्ट या दूसरे वैध पहचान पत्र.

    इसके बाद बैंक को दस्तावेज मिलने की तारीख से 15 दिन के भीतर दावा निपटाना होगा.

    बिना नॉमिनी वाले मामलों के लिए सरलीकृत प्रक्रिया
    – जिन खातों में कोई नॉमिनी नहीं है, उनके लिए बैंक को एक सरल प्रक्रिया अपनानी होगी। बैंकों को अपनी जोखिम प्रबंधन प्रणाली के आधार पर, कम से कम ₹15 लाख की एक सीमा तय करनी होगी।
    – ₹15 लाख तक के दावे के लिए, नॉमिनी को एक बॉन्ड ऑफ इंडेम्निटी (indemnity bond) और अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे।
    – इस सीमा से ऊपर के दावों के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (succession certificate) या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कानूनी वारिस प्रमाण पत्र (legal heir certificate) जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।
    ये नए नियम, यदि लागू हो जाते हैं, तो यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्राहकों के परिजनों को बैंक से संबंधित प्रक्रियाओं में कम परेशानी हो। RBI इन नियमों को 1 जनवरी, 2026 तक लागू करने की योजना बना रहा है। 
    नामांकन न होने पर क्या होगा?

    अगर कोई नामांकन नहीं किया गया है, तो बैंक को भी एक आसान प्रक्रिया अपनानी होगी, लेकिन इसके लिए एक थ्रेसोल्ड लिमिट तय की जाएगी. यह कम से कम 15 लाख रुपये होगी.
    थ्रेसोल्ड लिमिट तक के दावे- दावेदार को

        इंडेम्निटी बॉन्ड (यह वादा कि अगर आगे कोई दावा हुआ तो जिम्मेदारी दावेदार की होगी)
        जरूरत पड़ने पर बाकी कानूनी वारिसों से ‘नो ऑब्जेक्शन’ पत्र देना होगा.

    थ्रेशोल्ड लिमिट से अधिक के दावे-

        उत्तराधिकार प्रमाणपत्र
        या कानूनी वारिस का प्रमाण पत्र
        या शपथ पत्र देना होगा.

    लॉकर और सेफ कस्टडी के दावे

    अगर मृत ग्राहक ने बैंक में लॉकर या सेफ कस्टडी में सामान रखा है और कोई नामांकित व्यक्ति दर्ज नहीं है, तो बैंक को सभी दस्तावेज मिलने के 15 दिन के भीतर दावा प्रोसेस करना होगा. इसके बाद बैंक दावेदार को लॉकर का इन्वेंट्री लेने (सामान की लिस्ट और हैंडओवर) की तारीख बताएगा.
    ट्रांसपेरेंसी के नए नियम

        सभी बैंक अपनी शाखाओं में और वेबसाइट पर स्टैंडर्ड फॉर्म उपलब्ध कराएंगे.
        वेबसाइट पर दस्तावेजों की सूची और प्रक्रिया का विवरण भी रहेगा.
        इससे ग्राहक को पता रहेगा कि किस स्थिति में कौन-कौन से कागज देने होंगे.

    देरी होने पर मुआवजा

        खातों से जुड़े दावे- अगर बैंक तय समय में दावा निपटाने में विफल रहता है और गलती बैंक की है, तो उसे बैंक रेट + 4 फीसदी सालाना ब्याज के हिसाब से मुआवजा देना होगा.
        लॉकर/सेफ कस्टडी- अगर तय समय से देरी होती है, तो बैंक को दावेदार को 5,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bank
    Admin

    Related Posts

    फ्लाइट कैंसलेशन के बाद इंडिगो की भर्ती मुहिम, 1000 नए पायलट्स शामिल होंगे

    February 15, 2026

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026

    Bitcoin में तेज गिरावट: आधी हुई वैल्यू, एक्सपर्ट्स जता रहे और 55% फिसलने का अंदेशा

    February 15, 2026

    EU-US समझौतों से खुलेगा 60 ट्रिलियन डॉलर का मौका, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

    February 15, 2026

    रूस-अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत को तेल बेचने में सबसे आगे, रोजाना 1.13 मिलियन बैरल क्रूड

    February 15, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बांग्लादेश में नए पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे 12 देशों के प्रमुख

    February 15, 2026

    महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के विवाद में ओवैसी बोले- ‘टीपू सुल्तान की अंगूठी पर लिखा था राम’

    February 15, 2026

    CM साय ने महाशिवरात्रि पर श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

    February 15, 2026

    मासूम बच्चियों को डायल 112 के जवानों ने परिजनों से मिलाया

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.