Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अमेरिका की रिपोर्ट में भारत की मजबूती का संकेत, टैरिफ से नहीं रुकेंगे विकास के कदम
    देश

    अमेरिका की रिपोर्ट में भारत की मजबूती का संकेत, टैरिफ से नहीं रुकेंगे विकास के कदम

    AdminBy AdminAugust 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका की रिपोर्ट में भारत की मजबूती का संकेत, टैरिफ से नहीं रुकेंगे विकास के कदम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    ग्‍लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P ग्‍लोबल ने मजबूत इकोनॉमी और सस्‍टनेबल ग्रोथ का हवाला देते हुए भारत की लॉन्‍गटर्म सॉवरेन क्रेडिट रे‍टिंग को 'BBB-' से बढ़ाकर 'BBB' कर दिया है. इस रेटिंग का मतलब है कि भारत का नजरिया स्थिर बना हुआ है और दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की दिशा में अग्रसर है. साथ ही देश टैरिफ और व्‍यापार जैसे ग्‍लोबल चुनौतियों से भी निपट रहा है. 

    S&P का बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को 'डेड इकोनॉमी' बताया था और भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि भारत की ये रेटिंग, उसकी तेज आर्थिक ग्रोथ और महंगाई को कंट्रोल करने वाले बेहतर पॉलिसी को दिखाता है. 

    एजेंसी ने कहा कि राजस्‍व के लिए बेहतर प्रयास और खर्च में सुधार के प्रयासों ने भारत के लोन मानकों को मजबूत किया है. रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ का असर प्रबंधनीय होगा और कुल मिलाकर इसका असर मामूली ही रहेगा, जिससे भारत की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

    भारत में ही 60 फीसदी रेवेन्‍यू हो रहा जनरेट
    रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हमारा मानना है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव बहुत ज्‍यादा नहीं होगा. भारत व्‍यापार पर कम निर्भर है और इसकी करीब 60 फीसदी आर्थिक रेवेन्‍यू घरेलू खपत से आती है. हमारा अनुमान है कि अगर भारत को रूसी कच्‍चे तेल का आयात बंद करना पड़ता है और राजकोषीय लागत पूरी तरह से सरकार द्वारा वहन की जाती है तो इसका असर बहुत ज्‍यादा नहीं होगा. 

    अमेरिका को इतना एक्‍सपोर्ट करता है भारत 
    एजेंसी ने कहा कि अमेरिका भारत का भले ही सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार है, लेकिन फिर भी हमें नहीं लगता कि 50 फीसदी टैरिफ भारत की विकास पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. अमेरिका को भारत का निर्यात GDP का करीब 2 फीसदी है. फार्मास्‍यूटिकल्‍स और कंज्‍यूमर्स इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स पर सेक्‍टर्स छूट को फोकस में रखते हुए टैरिफ के अधीन भारतीय एक्‍सपोर्ट रिस्‍क GDP के 1.2 प्रतिशत से कम है. हालांकि इससे आखिरी विकास पर एकमुश्‍त असर पड़ सकता है, लेकिन हमारा मानना है कि इसका प्रभाव मामूली होगा और यह भारत की लॉन्‍गटर्म विकास संभावनाओं केा प्रभावित नहीं करेगा. 

    एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के निदेशक यीफार्न फुआ ने बुधवार को भी इसी तरह की राय व्यक्त की थी. फुआ ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ से भारत की आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ने की संभावना नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्‍ग टर्म में भी टैरिफ का असर बहुत कम दिखाई देगा या फिर नहीं भी होगा, क्‍योंकि भारत दूसरा विकल्‍प भी तलाश सकता है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Modi
    Admin

    Related Posts

    8 करोड़ की अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता के भाई की दुकान तोड़ी गई

    March 11, 2026

    जबरन कब्जे पर क्या कहते हैं संयुक्त राष्ट्र के कानून?

    March 11, 2026

    क्या 2026 में बदल गए किरायेदारी कानून? मकान खाली कराने के दावों का फैक्ट चेक

    March 11, 2026

    राज्यसभा के लिए 26 नेता निर्वाचित, शरद पवार-सिंघवी शामिल; हरियाणा और बिहार में चुनाव से तय होंगे नतीजे

    March 11, 2026

    भोपाल एयरपोर्ट 24×7 ऑपरेशन के लिए तैयार, लेकिन समर सीजन में भी लेट नाइट उड़ानों पर सस्पेंस

    March 11, 2026

    मध्य प्रदेश में ‘VB G-RAMJI’ लागू करने की तैयारी, राज्य सरकार अपने नियमों से करेगी शुरुआत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    8 करोड़ की अफीम खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता के भाई की दुकान तोड़ी गई

    March 11, 2026

    जबरन कब्जे पर क्या कहते हैं संयुक्त राष्ट्र के कानून?

    March 11, 2026

    10 साल बाद रायपुर को मिल सकता है IPL का तोहफा: RCB के मैचों के साथ स्टेडियम में होंगे बड़े बदलाव

    March 11, 2026

    क्या 2026 में बदल गए किरायेदारी कानून? मकान खाली कराने के दावों का फैक्ट चेक

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.