Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»नितिन गडकरी का दावा: 2026 से पहले लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटकर सिंगल डिजिट में आएगी
    देश

    नितिन गडकरी का दावा: 2026 से पहले लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटकर सिंगल डिजिट में आएगी

    AdminBy AdminAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नितिन गडकरी का दावा: 2026 से पहले लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटकर सिंगल डिजिट में आएगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि मैं पीएम मोदी के साथ देश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2026 के समाप्त होने से पहले भारत की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट सिंगल डिजिट में आ जाएगी, जो हमारे निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी और हम अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे।
    प्रधानमंत्री मोदी ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेगमेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स से दिल्ली एनसीआर के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

    उन्होंने लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को लेकर कहा, "अगर मैं कहूं कि इन राजमार्गों की वजह से दिल्ली में 50 प्रतिशत तक ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो जाएगी, तो मुझे लगता है कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। इन प्रोजेक्ट्स में हमने दिल्ली को अलग-अलग जगह से जोड़ा है। पीएम मोदी के दिए रोड मैप में लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम करने की बात रखी गई है। हमारे देश की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट 14 से 16 प्रतिशत है। वहीं चीन की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट 8 प्रतिशत है और अमेरिका की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट 12 प्रतिशत है।" उन्होंने बताया कि भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी कानपुर तीनों की स्टडी में कहा गया है कि रोड अच्छे बनने की वजह से हमारी लॉजिस्टिक्स की कॉस्ट 6 प्रतिशत कम हुई है।

    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया कि विशेष रूप से एनसीआर में हाई स्पीड कॉरिडोर्स के बीच इंटरकनेक्टिविटी के लिए नए लिंक रोड की भी स्टडी की गई है। इससे हेवी ट्रैफिक को शहर के बाहर डायवर्ट करने में मदद होगी, खास कर दिल्ली से कटरा एक्सप्रेस वे को यूईआर-2 को कनेक्शन देने की योजना बनाई गई है। जम्मू कश्मीर, पंजाब से एयरपोर्ट व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए सीधी कनेक्टिविटी यूईआर-2 से मिलेगी। यूईआर-2 से दिल्ली देहरादून रोड का भी कनेक्शन है। देहरादून से आने वाले वाहनों के लिए एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक यात्रा समय जो दो से ढाई घंटे है, वो घटकर अब 45 मिनट रह जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे की योजनाओं को लेकर कहा, "दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे से नोएडा, फरीदाबाद कनेक्टिविटी होगी, जो पूर्व दिल्ली के बायपास के रूप में काम करेगी। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम दिल्ली से नोएडा फरीदाबाद के लिए सीधा मार्ग भी होगा। शिव मूर्ती नेशनल मंडेला मार्ग पर टनल बनाने की योजना हम बना रहे हैं, जो महिपालपुर और रंगपुरी के ट्रैफिक जाम से राहत देगी और दिल्ली से गुरुग्राम के आवागमन को भी सुगम करेगी।" उन्होंने बताया कि एम्स महिपालपुर गुरुग्राम एलिवेटेड कॉरिडोर मेहरोली गुरुग्राम रोड पर इनर आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम को कम करेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Nitin Gadkari
    Admin

    Related Posts

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026

    पीएम मोदी का बड़ा बयान: देश के भविष्य की दिशा तय करेगा तमिलनाडु

    March 1, 2026

    बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल ग्राम नागलवाड़ी में होगी कृषि केबिनेट

    March 1, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    March 1, 2026

    बिना वजह ट्रैफिक चालान आ गया? भुगतान से पहले ऐसे करवाएं रद्द

    March 1, 2026

    आज 444 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द, हवाई क्षेत्र बंद होने से देशभर में यात्री परेशान

    March 1, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 2 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

    March 1, 2026

    संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

    March 1, 2026

    सत्ता में नया चेहरा: अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान

    March 1, 2026

    नक्सलियों का बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त

    March 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.