Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खस्ताहाल सड़कों का कहर: इंदौर में बढ़ रहे स्पाइनल प्रॉब्लम के मरीज
    मध्यप्रदेश

    खस्ताहाल सड़कों का कहर: इंदौर में बढ़ रहे स्पाइनल प्रॉब्लम के मरीज

    AdminBy AdminAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खस्ताहाल सड़कों का कहर: इंदौर में बढ़ रहे स्पाइनल प्रॉब्लम के मरीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर
    इंदौर की सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे अब केवल यातायात की समस्या नहीं रह गए हैं, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये गड्ढे दर्द का कारण बन रहे हैं। गड्ढों से गुजरते समय लगने वाले अचानक झटकों के कारण कमर और गर्दन में दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या से सबसे अधिक युवा प्रभावित हो रहे हैं।

    एमवाय अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना चार से पांच मरीज इस तरह की समस्याओं के साथ आ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अचानक दर्द शुरू हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में रोजाना हजारों लोग अपने काम के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करते हैं। अस्पतालों में कमर और गर्दन के दर्द से सबसे ज्यादा प्रभावित वे कर्मचारी हैं, जो आफिस आते-जाते हैं और डिलीवरी का काम करते हैं। इनका अधिकांश समय सड़क पर गुजरता है, जहां गड्ढों से बचना अब नामुमकिन हो गया है।

    फिजियोथेरेपी से मिल रही राहत
    विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी वाहन का पहिया गड्ढे में गिरता है, तो झटका सीधे रीढ़ की हड्डी और गर्दन तक पहुंचता है। अचानक लगने वाले झटकों से रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव, सूजन, नस दबने और डिस्क खिसकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एमवायएच में मरीजों को फिजियोथेरेपी से राहत मिल रही है। बिना दवाई के व्यायाम से मरीजों को आराम मिल रहा है।

    इन समस्याओं को लेकर आ रहे मरीज

    • 32 वर्षीय सुनील शर्मा ने बताया कि वह रोजाना विजय नगर से राजवाड़ा तक बाइक से आते हैं। रास्ते में कई गहरे गड्ढे हैं। पिछले महीने से उन्हें कमर में लगातार दर्द हो रहा है। डॉक्टर ने बताया कि यह गड्ढों से लगने वाले झटकों के कारण हुआ है। अब उन्हें बेल्ट पहनकर आफिस जाना पड़ता है।
    • निजी बैंक की कर्मचारी 27 वर्षीय पूजा ने कहा कि उन्हें पहले कभी गर्दन में दर्द नहीं हुआ था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से घर लौटते समय गर्दन में खिंचाव महसूस होता है। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि यह दोपहिया वाहन पर सफर के दौरान गड्ढों के कारण झटका लगने से हो रहा है।
    • डिलीवरी बाय 24 वर्षीय राकेश चौधरी ने बताया कि वह दिन में आठ से 10 घंटे बाइक पर रहते हैं। वर्तमान में सड़कों की हालत खराब हो गई है। कई बार इतना जोर का झटका लगता है कि पीठ में असहनीय दर्द उठता है। अभी कमर में दर्द लगातार बना हुआ है।

    वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान

    • दोपहिया वाहन चलाते समय स्पीड हमेशा कम रखें।
    • गड्ढे से गुजरते समय झटका कम करने के लिए ब्रेक सही समय पर लगाएं।
    • लंबा सफर करने के बाद कमर और गर्दन की स्ट्रेचिंग जरूर करें।
    • यदि दर्द या जकड़न महसूस हो, तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    संभल के 68 तीर्थ स्थलों पर पहली बार होली मनाने की तैयारी, धारा 163 लागू

    March 3, 2026

    मुख्यमंत्री ने कहा, यूपी में न तनाव, न अराजकता और न ही गुंडागर्दी

    March 3, 2026

    होलिका दहन में मुख्यमंत्री निवास पर गौ-काष्ठ का विशेष उपयोग

    March 3, 2026

    Iran-Israel War के असर से दोहा में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम, एमपी के तुशाल सिंह भी मुश्किल में

    March 3, 2026

    9 लोग, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत की ओर बढ़ता सफर, वीडियो देखकर पुलिस के उड़े होश

    March 3, 2026

    चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को माँ शारदा के पट बंद, मैहर जाने वाले श्रद्धालु जानें कब खोले जाएंगे गर्भगृह के द्वार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    ईरान संकट: 100 डॉलर के पार कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर?

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    जीवित अवस्था में मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.