Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»अच्छे दिन शेयर बाजार में लौटे: सेंसेक्स में 1100 अंकों की जबरदस्त तेजी
    व्यापार

    अच्छे दिन शेयर बाजार में लौटे: सेंसेक्स में 1100 अंकों की जबरदस्त तेजी

    AdminBy AdminAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अच्छे दिन शेयर बाजार में लौटे: सेंसेक्स में 1100 अंकों की जबरदस्त तेजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को केंद्र सरकार के जीएसटी में बदलाव को लेकर किए गए ऐलान का साफ असर दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) खुलने के साथ ही 1100 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने भी दम दिखाया और ओपनिंग के साथ ही 350 अंक चढ़कर 25,000 के आंकड़े पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. 

    रॉकेट की तरह भागे सेंसेक्स-निफ्टी
    सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों इंडेक्स रॉकेट की तरह भागने लगे. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,597.66 की तुलना में चढ़कर 81,315 पर ओपन हुआ और फिर अचानक मिनटों में ही 1100 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 81,713.30 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया. वहीं एनएसई का निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद 24,631.30 के लेवल से उछलकर 24,938.20 पर खुला और कुछ ही देर में सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 25,000.80 के स्तर पर पहुंच गया. 

    GST ऐलान के बाद मिल रहे थे संकेत
    बीते 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा जीएसटी में बड़े बदलाव की घोषणा करने के बाद इसका असर शेयर बाजार पर दिखने के उम्मीद जताई जा रही थी. GST रिफॉर्म के प्रस्ताव में ज्‍यादातर वस्तुओं को दो मुख्य स्लैब 5% और 18% के तहत रखने का सुझाव दिया गया है, जबकि तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग जैसी कुछ वस्तुओं पर 40% की भारी टैक्‍स रेट लगाने का प्रस्‍ताव है. और सोमवार को जब मार्केट ओपन हुआ, तो सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलते ही छलांग लगा दी. इससे पहले ग्लोबल संकेत भी बाजार में तेजी के पक्ष में थे और गिफ्ट निफ्टी के साथ ही तमाम एशियाई बाजार में ग्रीन जोन में कारोबार हो रहा था.  
    ताबड़तोड़ भागने लगे ये बड़े शेयर 
    Stock Market में तेजी के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल Maruti Share (7.27%), Bajaj Finance Share (6%), Bajaj Finserv Share (4.66%), M&M Share (4.58%), Trent Share (3.82%), HUL Share (3.36%), Tata Motors Share (2.40%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. 

    इसके अलावा बैंकिंग स्टॉक्स ने भी खुलते ही दौड़ लगा दी. Axis Bank Share (1.80%), Kotak Bank (1.75%), ICICI Bank (1.70%), HDFC Bank (1.50%) उछलकर ट्रेड कर रहे थे. तो वहीं देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर (Reliance Share) भी 1.30% की तेजी के साथ नजर आया. Tata Steel, Adani Ports में भी करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. 

    मिडकैप-स्मॉलकैप में भी बल्ले-बल्ले
    बीएसई के लार्जकैप की तरह ही मिड और स्मॉलकैप में भी हरियाली नजर आई. Midcap में शामिल NIACL Share (7.66%), Ashok Leyland Share (6.56%), Endurance Share (6.41%), Voltas Share (6.30%), Whirlpool Share (5.86%) भागा, तो वहीं स्मॉलकैप में शामिल कंपनियों पर नजर डालें, तो यहां पर Green Power Share (11.99%), IFB India Share (10.85), Amber Share (8.18%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Share Market
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश: BJP ने जारी की नई मंडल कार्यकारिणी, 25 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश में खसरे का खतरा बढ़ा, 4 जिलों में 12 केस मिले; घर-घर सर्वे शुरू

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को 2 साल में TET पास करना अनिवार्य

    March 7, 2026

    क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

    March 7, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर: युद्ध लंबा खिंचा तो महंगाई बढ़ने के संकेत, भारत पर सीमित प्रभाव— SBI

    March 7, 2026

    रसोई गैस कीमत बढ़ने पर सियासत तेज, खड़गे ने कहा— जनता को राहत देने में नाकाम सरकार

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्य प्रदेश: BJP ने जारी की नई मंडल कार्यकारिणी, 25 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

    March 7, 2026

    मध्य प्रदेश में खसरे का खतरा बढ़ा, 4 जिलों में 12 केस मिले; घर-घर सर्वे शुरू

    March 7, 2026

    महिला उद्यमिता में उछाल, लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ उभर रहा नया नवाचार इकोसिस्टम

    March 7, 2026

    ग्वालियर में पुरानी दर से ही होगी टैक्स वसूली

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.