Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: गाय का दूध खरीदेगी सरकार, किसानों को मिलेगा अच्छा दाम
    मध्यप्रदेश

    CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: गाय का दूध खरीदेगी सरकार, किसानों को मिलेगा अच्छा दाम

    AdminBy AdminAugust 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: गाय का दूध खरीदेगी सरकार, किसानों को मिलेगा अच्छा दाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रतलाम 

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी. हम गाय के दूध की खरीदी की कीमत भी ज्यादा देंगे. डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के जरिए हमने तय किया है कि 25 गाय और 42 लाख रुपये तक की गौशाला यूनिट स्थापित करने पर सरकार पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान के रूप में देगी. साथ ही बड़ी गौशालाओं के निर्माण पर सरकार निवेश लागत की 25 प्रतिशत तक की निवेश राशि अनुदान के रूप में माफ करेगी.  

    CM यादव  रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुंडाल गांव में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर करीब 246 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न 57 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. इसमें 158.64 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण और 87.27 करोड़ लागत के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है.

    मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रस्तावित 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना और मोरकुंडवा सिंचाई योजना को भी मंजूरी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि रतलाम और खाचरोद के बीच परीक्षण कराकर 220 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन रोड़ बनाई जाएगी. 

    उन्होंने कहा कि सैलाना के लोग चिंता न करें, जनहित में सरकार हर घड़ी उनके साथ खड़ी है. खरमोर पक्षी अभयारण्य के कारण सैलानावासियों को हो रही परेशानी का समुचित समाधान निकालकर कठिनाई दूर की जाएगी.

    मुख्यमंत्री  ने कहा कि हम बहुत जल्द 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा योजना' के जरिए प्रदेश में फिर से सार्वजनिक बस परिवहन सेवा प्रारंभ कर रहे हैं. इसकी शुरुआत भी मालवा अंचल से होगी. जावरा से उज्जैन तक बेहतरीन ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है. इसका सर्वाधिक लाभ रतलाम जिले को ही मिलेगा.  

    रतलाम के पास पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन

    सीएम यादव ने कहा कि विकास के लाभ से हम किसी को भी वंचित नहीं रहने देंगे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रतलाम के समीप धार जिले में बदनावर के निकट पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन होने वाला है. इस पार्क से करीब एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.

    उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार बहुत सारी सौगातें लेकर आई है. पार्वती-काली सिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना से हम रतलाम जिले के एक-एक गांव और खेत तक पानी पहुंचाएंगे. सभी किसानों को सोलर पॉवर पंप देंगे. इससे किसान अपने खेतों में सिंचाई के लिए खुद बिजली पैदा करेंगे. सोलर पंप के जरिए हम किसानों को बिजली बिल से हमेशा के लिए मुक्ति दिला देंगे. 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीब से गरीब व्यक्ति को भी 5 लाख तक के फ्री इलाज के साथ बड़े शहर में इलाज के लिए ले जाने के लिए हमारी सरकार एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवा मुफ्त में उपलब्ध करा रही है. 

    उन्होंने कहा कि राहवीर योजना के तहत सड़क में घायल पड़े किसी व्यक्ति को निकटतम अस्पताल तक में पहुंचाने पर हमारी सरकार घायल व्यक्ति का डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज कराएगी और घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये ईनाम के रूप में देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मानवता को प्रतिस्थापित करने वाली योजना है. राज्य सरकार सबके कल्याण की चिंता कर रही हैं.

    CM यादव ने कहा कि हमारी सरकार अगले 5 साल में 2.5 लाख शासकीय पदों पर भर्ती करेगी. अगले तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जायेंगे. रोजगार आधारित उद्योग लगाने पर हम निवेशक को मदद मुहैया कराने के अलावा अपने उद्योग में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगपतियों को 5 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से प्रोत्साहन राशि भी देगी. यह राशि उस स्थानीय व्यक्ति को दी जाएगी, जिसे रोजगार पर रखा गया है. 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको पक्का मकान बनाकर देंगे. कोई भी पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा. वहीं, आने वाली दीपावली की भाईदूज से हमारी सरकार सभी लाड़ली बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह राशि देगी. साल-दर-साल इसे बढ़ाते हुए अगले पांच साल में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली यह राशि 3000 रुपये प्रतिमाह तक कर दी जाएगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured milk mohan
    Admin

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा: SU-30, राफेल और ब्रह्मोस की ताकत ने किया किराना हिल्स पर भारी हमला

    February 19, 2026

    CM साय आज विभागीय बैठक कर ‘जाणता राजा’ में होंगे शामिल

    February 19, 2026

    ‘कम से कम तीन बच्चे हों’ — मोहन भागवत का आह्वान, बोले किसी से खतरा नहीं

    February 19, 2026

    MP में हॉट पोलिटिकल हूटर रेस: मंत्री और विधायक नियमों की अनदेखी कर रहे, पुलिस कार्रवाई से कतराती हुई

    February 19, 2026

    योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान जाएंगे, निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी

    February 19, 2026

    होली 2026: यूपी-बिहार रूट पर Indian Railways चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, समय और लिस्ट जारी

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ऑपरेशन सिंदूर का खुलासा: SU-30, राफेल और ब्रह्मोस की ताकत ने किया किराना हिल्स पर भारी हमला

    February 19, 2026

    CM साय आज विभागीय बैठक कर ‘जाणता राजा’ में होंगे शामिल

    February 19, 2026

    Team India Super-8 Schedule: तारीखें तय, इन टीमों से होगी भिड़ंत

    February 19, 2026

    असम चुनाव की तैयारी तेज, SIR पूरा; CEC बोले—EVM में होगा अहम बदलाव

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.