Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»एयरटेल का नेटवर्क ठप, तीन घंटे से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में दिक्कत
    व्यापार

    एयरटेल का नेटवर्क ठप, तीन घंटे से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में दिक्कत

    AdminBy AdminAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एयरटेल का नेटवर्क ठप, तीन घंटे से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में दिक्कत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

     Airtel यूजर्स को कॉल और मैसेज करने में दिक्कत हो रही है. हालांकि कुछ यूजर्स एयरटेल नंबर से कॉल कर पा रहे हैं, लेकिन X पर लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं. कॉल करने पर Call Failed का मैसेज आ रहा है. मोबाइल इंटरनेट काम कर रहा है. इतना ही नहीं लोगों को Airtel Thanks ऐप का OTP भी बिना रिक्वेस्ट किए ही मिल रहा है. 

    Airtel के साथ ही Perplexity की के भी कुछ फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं. ये उन यूजर्स के साथ हो रहा है जिन्होंने Perplexity का प्लान अपने एयरटेल नंबर से लिया था. दरअसल Airtel ने Perplexity के साथ करार किया है. इसके तहत एयरटेल यूजर्स को एक साल तक के लिए फ्री Perplexity की सर्विस दी जा रही है. 

    UPDATE: Airtel के प्रवक्ता ने हमे बताया है कि Delhi-NCR में पिछले कुछ घंटों से लोगों को वॉयस कॉलिंग में दिक्कत हो रही थी. हालांकि अब ज्यादातर जगहों पर इसे ठीक कर दिया गया है. इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए इंजीनियर्स काम कर रहे हैं.

    माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर पिछले कुछ घंटों से Airtel Down ट्रेंड कर रहा है. Airtel ने अपने ऑफिशियल हैंडल से कहा है कि Airtel में नेटवर्क आउटेज हो रहा है और कंपनी इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है. 

    कंपनी ने डिलीट किया पोस्ट?

    हालांकि यूजर्स Airtel पर आरोप लगा रहे हैं कि कंपनी ने पहले Tweet करके बताया कि Airtel में Network Outage है, लेकिन बाद में इस पोस्ट को X से डिलीट कर लिया गया. 

    डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 3.30 बजे से Airtel Outage शुरू हो गया है और अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है. यूजर्स लगातार Downdetector पर भी Airtel Outage को रिपोर्ट कर रहे हैं. दिलचस्प ये है कि ये समस्या सिर्फ Delhi-NCR नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रही है. 

    अलग अलग तरह की प्रॉब्लम्स

    कई बार टेलीकॉम कंपनियों में जब Outage होता है तो नेटवर्क नहीं आते या फिर मोबाइल नेट नहीं चलता है. लेकिन इस बार हुए आउटेज में कई अलग अलग समस्याएं हो रही हैं. कुछ लोग रिपोर्ट कर रहे हैं कि उनका नेटवर्क जीरो हो चुका है, जबकि कुछ लोगों में नेटवर्क स्ट्रेंथ फुल होने के बावजूद ना कॉल आ रही है और ना ही कॉल लग रही है. 

    क्या Perplexity की वजह से हो रही है परेशानी?

    X सहित दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग Airtel के साथ Perplexity को भी रिपोर्ट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें लगातार OTP आ रहे हैं और एयरटेल के साथ Perplexity का सब्सक्रिप्शन भी ठीक से काम नहीं कर रहा है. 

    एयरटेल आउटेज से मोबाइल डेटा भी ठप! 
    धीरे धीरे Airtel Outage बढ़ रहा है और अब लोगों का मोबाइल इंटरनेट भी काम नहीं कर रहा है. पहले नेटवर्क सिग्नल दिख रहे थे, लेकिन अब सिग्नल भी दिखने बंद हो गए हैं. मोबाइल इंटरनेट भी नहीं काम कर रहा है. 

    OTP ना आने की वजह से लोगों का हो रहा नुकसान

    सोशल मीडिया और डाउनडिटेक्टर पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें जरूरी ट्रांजैक्शन के लिए OTP चाहिए, लेकिन एयरटेल आउटेज की वजह से 3 घंटे से OTP नहीं आ रहा है. कुछ लोगों की ये भी शिकायत है कि उनका Airtel WiFi काम नहीं कर रहा है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    airtel Featured
    Admin

    Related Posts

    बढ़ती दौलत की रफ्तार: भारत में 308 अरबपति, वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान

    March 7, 2026

    लक्ष्य सेन का कमाल, इतिहास रचा और ऑल इंग्लैंड ओपन में फाइनल में पहुंचे

    March 7, 2026

    3 हजार करोड़ की लागत के बनेगा मार्ग इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

    March 7, 2026

    विश्वास से मजबूत हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी बोले- यही हमारी असली ताकत

    March 7, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शमशाबाद को दी 163 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    March 7, 2026

    नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल-वर्किंग वुमेन हॉस्टल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चीनी सेना में हलचल! शी जिनपिंग का सफाई अभियान, कई बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

    March 7, 2026

    बढ़ती दौलत की रफ्तार: भारत में 308 अरबपति, वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान

    March 7, 2026

    स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी

    March 7, 2026

    Iran Tension: ट्रंप बोले– अमेरिका करेगा हथियारों का उत्पादन 4 गुना, सेना को मिलेगी नई ताकत

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.