Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»फूड पॉइजनिंग का कहर: लेह में फिल्म क्रू के 116 सदस्य बीमार, शूटिंग के बीच मची अफरा-तफरी
    मनोरंजन

    फूड पॉइजनिंग का कहर: लेह में फिल्म क्रू के 116 सदस्य बीमार, शूटिंग के बीच मची अफरा-तफरी

    AdminBy AdminAugust 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फूड पॉइजनिंग का कहर: लेह में फिल्म क्रू के 116 सदस्य बीमार, शूटिंग के बीच मची अफरा-तफरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लेह
    केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में रणबीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म के सैट पर खाना खाने के बाद बीमार पड़े शूटिंग क्रू के 116 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीमार होने वालों में अधिकतर श्रमिक हैं। लेह के पत्थर साहिब में रविवार को धुरंधर फिल्म की शूटिंग कर रहे क्रू के सदस्य खाना खाने के बाद बीमार हो गए। संदिग्ध फूड पायजनिंग के मामले में पेट में दर्द, सिरदर्द व उल्टियां आने के बाद उन्हें लेह के सोनम नुरबू मेमोरियल जिला अस्पताल व अन्य कुछ प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भर्ती करवाना पड़ा। सोमवार को क्रू के अधिकतर सदस्यों की हालात में सुधार के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    घटना से पहले फिल्ह के सैट पर लगभग 600 लोगों ने खाना खाया था। उनमें से 116 की हालात बिगड़ी। डाक्टरों का मानना है कि यह फूड पायजनिंग का मामला हो सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों के बीमार होने के कारणों का पता लगाने के लिए सैट पर खाए गए खाने के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि उनके खाने में विषेला पदार्थ क्या था। सोनम नुरबू मेमोरियल जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरीटेंडेंट डा रिंचन चोसडोल ने बताया कि एक साथ 116 लोगों अस्पताल में आ गए थे। इतने लोगों को ठहराने की व्यवस्था नही थी। ऐसे में कुछ मरीजों को चुशोत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व लद्दाख हार्ट फ़ाउंडेशन रेफर कर दिया गया।

    लेह अस्पताल में मरीजों की भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया। बिस्तरें कम होने के कारण मरीज़ों को ज़मीन पर बिछे बिस्तरों पर लिटाना पड़ा। उन्होंने बताया कि रविवार को चंद लोगों को निगरानी में रख बाकी सभी को छुट्टी दे दी गई। इससे पहले पुलिस ने भी आपातकालीन वार्ड में अटेंडेंट की भीड़ व अफरा-तफरी को रोकने में अस्पताल प्रबंधन की पूरी मदद की।

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर' एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है। इसकी शूटिंग करने के लिए रणबीर सिंह लेह में हैं। फिल्म के अन्य सितारों में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल व अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक बड़े ख़ुफ़िया आपरेशन पर आधारित है। यह एक एक सीक्रेट एजेंट पर आधारित हैं। फिल्म की कहानी राजनीतिक साज़िशों, राष्ट्रीय सुरक्षा के ख़तरों व व्यक्तिगत दुविधाओं पर आधारित है। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। 
     
    आपको बता दें कि लद्दाख 3 इडियट्स और हकीकत जैसी कई बॉलीवुड सुपरहिट फिल्मों का मेजबान रहा है। हकीकत 1962 के भारत-चीन युद्ध को दर्शाने के लिए बनाई गई थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई। कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां हुई है। लद्दाख के मनमोहक दृश्यों का उपयोग करने वाली लोकप्रिय फिल्मों में "जब तक है जान", "दिल से", "भाग मिल्खा भाग" और "लक्ष्य" शामिल हैं। इस क्षेत्र में नुबरा, चानथांग और बटालिक जैसे स्थान हैं जो पहले पर्यटकों के लिए खुले नहीं थे परंतु अब खोल दिए गए हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    ईरान छोड़कर भारत में रहने वाली एक्ट्रेस मंदाना खामनेई की मौत से खुश, क्या कह रही हैं?

    March 3, 2026

    लाइव परफॉर्मेंस में सपना चौधरी से हुई छेड़छाड़, ‘अचानक मुझे Kiss कर दिया’

    March 2, 2026

    तृप्ति डिमरी और करोड़पति बिजनेसमैन के बीच रोमांटिक पल, रिश्ता हुआ कंफर्म, होगी शादी?

    February 28, 2026

    शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने बैकलेस मोनोकनी में दिखाया बीच पर अद्भुत स्वैग, फैंस हुए दीवाने

    February 28, 2026

    तापसी पन्नू बोलीं- इंडस्ट्री में अकेली पड़ गई हूं, हीरो नहीं करना चाहते काम

    February 28, 2026

    एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का आरोप: रोल पाने के लिए रखा गया इंटीमेट होने का दबाव

    February 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केजरीवाल-सिसोदिया को छोड़ने को तैयार नहीं सीबीआई, HC में ‘जज ने समझा नहीं’ बताया गया

    March 3, 2026

    ईरान संकट: 100 डॉलर के पार कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर?

    March 3, 2026

    पाकिस्तान पर तालिबान का जोरदार वार, डूरंड लाइन पर दो और पोस्ट कब्जे में, युद्ध में बढ़ोतरी

    March 3, 2026

    जीवित अवस्था में मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.