Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने वनडे में थमाई 34 सालों की सबसे बड़ी हार
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने वनडे में थमाई 34 सालों की सबसे बड़ी हार

    AdminBy AdminAugust 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका ने वनडे में थमाई 34 सालों की सबसे बड़ी हार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साउथ अफ्रीका
    साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 92 रनों से रौंदा। ऑस्ट्रेलियाई टीम केर्न्स के मैदान पर 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.5 ओवर में 198 पर ढेर हो गई। स्पिनर केशव महाराज के 'कातिलाना पंजे' से ऑस्ट्रेलिया बुरी तरह जख्मी हुआ। उन्होंने 10 ओवर में महज 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए। महराज ने पहली बार पांच विकेट हॉल लिया। महराज का इससे पहले करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन पर चार विकेट था।

    बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को पिछले 34 सालों में रनों के लिहाज घरेलू वनडे में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले 1994 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 82 रनों से धूल चटाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरुआत की। ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। हेड 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आठवें ओवर में स्टंप आउट हुए।

    इसके बाद, महाराज का कहर देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन तक अपने छह विकेट गंवा दिए थे। प्लेयर ऑफ द मैच महराज ने मार्नस लाबुशैन (1), कैमरून ग्रीन (3), जोश इंग्लिस (5), एलेक्स कैरी (0) और आरोन हार्डी (4) का शिकार किया। हालांकि, मार्श ने काफी देर तक मजबूती से एक छोर संभाले रखा। वह 37वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने 96 गेंदों में 10 चौकों के जरिए 88 रन बनाए। बेन ड्वार्शुइस ने 33 और नाथन एलिस ने 14 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट झटके।

    दूसरी ओर, टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन जुटाए। ओपनर एडेन मार्करम ने 81 गेंदों में 82 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके निकले। रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 33 रन बटोरे। कप्तान टेम्बा बावुमा (74 गेंदों में 65) और मैथ्यू ब्रीट्जके (56 गेंदों में 57) ने अर्धशतक ठोका। वियान मुल्डर 26 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। ट्रिस्टन स्टब्स का खाता नहीं खुला। डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन ही जुटा सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। बेन ड्वार्शुइस ने दो अपने नाम किए।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल? ICC के नियम जानें

    March 3, 2026

    ईरान की महिला फुटबॉलरों ने राष्ट्रगान नहीं गाया, चेहरे पर उदासी और दिल में ग़म

    March 3, 2026

    बड़ा फैसला तय? राशिद खान की कप्तानी पर मंडराया खतरा, अफगान बोर्ड बोला– बदलाव जरूरी

    March 3, 2026

    धमाकों के साए में दुबई से लौटीं पीवी सिंधु, भावुक पोस्ट में किया आभार व्यक्त

    March 3, 2026

    SF में कौन मारेगा बाजी? Sunil Gavaskar ने खोले पत्ते, Jasprit Bumrah को बताया मैच का ‘गेम चेंजर’

    March 3, 2026

    ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, हरमनप्रीत कौर की भी छलांग

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के एक्शन से अमेरिका बैकफुट पर, जानें कौन से 10 फैसले लिए

    March 3, 2026

    प्रयागराज में पशुओं को मिलेगा 12 अंकों का यूनिक आधार, स्वास्थ्य रिकार्ड होगा पोर्टल पर

    March 3, 2026

    वास्तु शास्त्र की चेतावनी: शेर की तस्वीर से बढ़ सकता है तनाव और विवाद

    March 3, 2026

    एमपी सरकार का फैसला: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आधारित फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.