Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»कैसे मोदी के तीसरे कार्यकाल में और मजबूत हुए बीजेपी-संघ के रिश्ते
    देश

    कैसे मोदी के तीसरे कार्यकाल में और मजबूत हुए बीजेपी-संघ के रिश्ते

    AdminBy AdminAugust 20, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कैसे मोदी के तीसरे कार्यकाल में और मजबूत हुए बीजेपी-संघ के रिश्ते
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आम तौर पर भारतीय जनमानस में यह मान लिया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी एक ही है. इसके पीछे विपक्ष का दुष्प्रचार भी रहा है. पर इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता है कि बीजेपी और संघ आपस में इस तरह घुल मिले हैं कि ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ये दो जिस्म एक जान हैं. पर ऐसा भी नहीं है कि दोनों में मतभेद नहीं होते रहे हैं. संघ और बीजेपी के रिश्ते साल दर साल बनते बिगड़ते रहे हैं. बहुत ऊंचे दर्जे के मतभेद दोनों ही संगठनों के बीच पैदा होते रहे हैं . पर खासियत यह रही है कि बहुत जल्दी दोनों ही संगठनों के नेता आपस में मेल मिलाप भी करते रहे हैं. 2024 में भी दोनों के बीच रिश्ते बहुत हद तक बिगड़ गए. लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद  बीजीपी और संघ के रिश्तों की तल्खी खुल कर जनता के सामने आ गई थी.

    पर नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल, जो जून 2024 में शुरू हुआ, अप्रत्याशित रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रिश्तों का स्वर्णकाल बन गया. 30 मार्च 2025 को मोदी का नागपुर दौरा इस पुनर्मिलन का प्रतीक बना, जहां उन्होंने RSS संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी और मोहन भागवत के साथ भविष्य की रणनीति तैयार की. उसके बाद से लगातार यह देखा गया कि बीजेपी और आरएसएस का रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है. लाल किले की प्राचीर से संघ की उपलब्धियों की बखान हो या उपराष्ट्रपति पद के लिए संघ बैकग्राउंड वाले सीपी राधाकृष्णन का चयन हो, ऐसा लगता है कि आरएसएस-बीजेपी के रिश्तों का स्वर्ण काल चल रहा हो.  

    1-मोदी और संघ का संदेश, ताली दोनों हाथ से बजती 

    जनता में ऐसा समझा जाता है कि संघ बीजेपी का अभिभावक है. इसलिए स्वाभाविक तौर पर यह सवाल बनता है कि पिछले क़रीब ग्यारह साल से केंद्र में काम कर रही बीजेपी सरकार के प्रदर्शन को संघ कैसे आंकता है? इसी साल मार्च में बेंगलुरु में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक की तीसरी और आख़िरी पत्रकार वार्ता में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि बीजेपी का आंकलन देश के लोगों ने किया है. संघ देश से अलग नहीं है. और अभिभावक की बात है तो हम किसी भी सरकार के अभिभावक बनने को तैयार हैं, सिर्फ़ भाजपा के नहीं. होसबाले ने स्पष्ट कहा कि कोई भी पार्टी आए और हमारे विचार मिलें तो हम अभिभावक बन सकते हैं. कोई आता नहीं है वो अलग बात है.

    होसबाले की बातों से हम समझ सकते हैं कि बीजेपी और संघ के बारे में हम जितना समझते हैं, वास्तविकता उससे कहीं अलग है. कहा जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी कई मौकों पर आरएसएस से सलाह लिया करतीं थीं. वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने अपनी एक किताब में इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी अनिल बाली के हवाले से लिखा है कि, आरएसएस ने 1980 में इंदिरा गांधी को सत्ता में आने में मदद की थी. नीरजा चौधरी ने पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस के प्रति मुसलमानों की नाराजगी को देखते हुए वह अपनी राजनीति का हिंदूकरण करना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि आरएसएस की ओर से एक मौन संकेत या यहां तक कि उनके प्रति मुसलमानों का एक तटस्थ रुख भी इसमें मददगार हो सकता है.

    उपरोक्त बातें लिखने का मतलब सिर्फ इतना है कि संघ और बीजेपी किसी कानून से बंधे हुए नहीं हैं. दोनों अपने रास्ते कभी भी अलग करने के लिए स्वतंत्र हैं. पर नरेंद्र मोदी दूरदर्शी राजनीतिज्ञ हैं. वो बीजेपी को आगे ले जाने के लिए दूसरी विचारधारा वालों से समझौते करते रहे हैं. आरएसएस की विचारधारा तो उनके रगों में दौड़ रहा है. जाहिर है कि मोदी ने यही सोचकर संघ के साथ बीजेपी के रिश्तों को उस ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है, जहां तक दोनों आज तक नहीं पहुंचे थे. 

    2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, और उसे एनडीए सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ा. इससे पार्टी को अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने की जरूरत महसूस हुई है. हरियाणा और महाराष्ट्र और दिल्ली विधानसभा चुनावों में संघ ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए छोटी-छोटी बैठकों का आयोजन किया, जिससे दोनों के बीच सहयोग बढ़ा. 

    शायद यही कारण है कि बीजेपी के संगठनात्मक चुनावों में संघ की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है. कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) या संघ से जुड़े नेताओं को चुना गया. यह कदम दोनों संगठनों के बीच समन्वय को दर्शाता है. 

    उपराष्ट्रुपति पद के लिए कैंडिडेट के चयन में भी संघ बैकग्राउंड वाले सीपी राधाकृष्‍णन को प्राथमिकता और लालकिले के प्राचीर से तारीफ ने इस संबंध को और मजबूती प्रदान की है. उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में बीजेपी का अध्यक्ष भी कोई संघ बैकग्राउंड वाला व्यक्ति ही आएगा.

    2-पिछले 2 सालों में संघ और बीजेपी के रिश्ते

    30 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का RSS मुख्यालय, नागपुर में मोदी ने RSS संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी और मोहन भागवत से मुलाकात की. इसी तरह, 15 अगस्त 2024 को लाल किले से स्वतंत्रता दिवस भाषण में मोदी ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संगठनों की तारीफ की, जिसे अप्रत्यक्ष रूप से RSS के प्रति संकेत माना गया. 15 अगस्त 2025 के अपने भाषण में पीएम मोदी ने आरएसएस की भूरि-भूरि तारीफ की. 

    हालांकि, इस अवधि में कई मौकों पर RSS और बीजेपी के बीच दूरी बढ़ती नजर आई. नवंबर 2024 में मोहन भागवत का 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट बयान को मोदी और शाह पर निशाना माना गया. फरवरी 2025 में बीजेपी अध्यक्ष के चयन में देरी और RSS के पसंदीदा उम्मीदवारों को नजरअंदाज करना भी तनाव को बढ़ाने वाला समझा गया. RSS बीजेपी को अपनी वैचारिक संतान मानता है, लेकिन वह अपनी स्वतंत्र पहचान और प्रभाव बनाए रखना चाहता है. बीजेपी, विशेषकर मोदी-शाह युग में, केंद्रीकृत शक्ति और चुनावी रणनीति पर जोर देती है, जो कभी-कभी RSS की सांस्कृतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताओं से टकराती है. 

    3-नड्डा के एक बयान के चलते रिश्तों में तल्खी आई थी

    2024 में  BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक साक्षात्कार के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं जो संघ और बीजेपी के रिश्तों में तल्खी का कारण बनी.  जे.पी. नड्डा ने The Indian Express को दिए एक साक्षात्कार में कहा, शुरू में हम अक्षम थे, RSS की जरूरत पड़ती थी… आज हम बड़े और सक्षम हैं, BJP अपने आप को चलाती है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि RSS एक आदर्शवादी मोर्चा है, जो अपने काम में लगा रहता है, जबकि BJP एक राजनीतिक संगठन है जो अपनी स्वतंत्रता से काम करता है. नड्डा का यह दावा कि BJP अब RSS पर निर्भर नहीं है, ने RSS नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी पैदा की. नड्डा का बयान RSS को यह संदेश देता प्रतीत हुआ कि बीजेपी अब अपनी मर्जी से काम करना चाहती है और RSS के मार्गदर्शन की जरूरत नहीं समझती. RSS, जो हमेशा से बीजेपी को अपनी राजनीतिक शाखा के रूप में देखता रहा है, ने इसे अपनी भूमिका को कम करने की कोशिश माना. 2024 के चुनावों में RSS की जमीन पर कम सक्रियता को बीजेपी की हार का कारण माना गया. 

    4- पहले अटल बिहारी वाजपेयी और संघ के बीच अनबन सुर्खियों में रही?

    अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि मैं एक दिन प्रधानमंत्री नहीं रहूंगा लेकिन संघ का स्वयंसेवक आखिरी दम तक बना रहूंगा. इसके बावजूद आरएसएस और वाजपेई के बीच एक वक्त ऐसा भी आया था जब रिश्ते बहुत तल्ख हो गए.

    वाजपेई प्रधानमंत्री रहते हुए बाबरी मस्जिद या गोधरा को लेकर उनके विचार खुली किताब की तरह सबके सामने थे. वहीं वे कश्मीर की जनता के दिलों में राज करने लगे थे. अलगावदियों से बातचीत के रास्ते खोल रहे थे. पाकिस्तान को समझा रहे थे कि दोस्त बदला जा सकता है पड़ोसी नहीं. जाहिर है कि संघ में एक वर्ग में उनके खिलाफ हो चला था. उनकी आर्थिक नीतियों का भी संघ में  जबरदस्त विरोध हो रहा था.

    तत्कालीन संघ प्रमुख सुदर्शन तो एक बार खुलकर वाजपेयी के खिलाफ बयान तक दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि संघ के पहले स्वयंसेवक वाजपेई की सरकार बहुत कुछ अच्छा कर सकती थी, लेकिन वह इसमें नाकामयाब रहे. राम मंदिर निर्माण का रास्ता नहीं बन पाने, वाजपेई के दामाद की सरकार में दखलंदाजी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा को लेकर नाराज़गी बढ़ती गई.बात इतनी बढ़ गई कि ब्रजेश मिश्रा ने एक बार यहां तक कह दिया कि कुएं के मेंढक उनकी नीतियों को नहीं समझ सकते.

    5-अतीत में आरएसएस बीजेपी के बनते बिगड़ते रिश्ते

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के रिश्ते हमेशा से बहुत गहरे और जटिल रहे हैं. उसे समझना आसान काम नहीं रहा है.दोनों के बीच सहयोग और टकराव समानांतर रूप से चलते रहे हैं.RSS का गठन 1925 में हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए हुआ था. बाद 1951 में जनसंघ के रूप में इनकी राजनीतिक शाखा की नींव रखी गई. जो बाद में 1980 में BJP के रूप में बदल कर सामने आई. 

    बीजेपी के पूर्ववर्ती जनसंघ की स्थापना RSS के समर्थन से हुई, जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने RSS के मार्गदर्शन में हिंदू राष्ट्रवाद को राजनीतिक मंच दिया. इस अवधि में दोनों के बीच गहरा तालमेल था, क्योंकि RSS जनसंघ को संगठनात्मक और वैचारिक समर्थन देता था. 1965 के भारत-पाक युद्ध और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में RSS स्वयंसेवकों के योगदान के चलते जनसंघ की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई.हालांकि बाद में 1977 में जनता पार्टी सरकार में शामिल होने के बाद RSS और जनसंघ (तब जनता पार्टी का हिस्सा) के बीच मतभेद उभरे. ऐसा माना जाता है कि RSS ने जनसंघ को धर्मनिरपेक्ष छवि अपनाने के लिए दबाव डाला, जबकि पार्टी नेतृत्व ने इसे अस्वीकार किया. बिल्कुल उसी तरह जिस तरह पिछले एक साल में वर्तमान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बार-बार कहते रहते हैं कि हर मस्जिद में मंदिर ढूंढना बंद करना होगा. इसके बावजूद बीजेपी के कई नेता हैं इस बात को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं. 

    1980 में जनसंघ के विघटन और BJP के गठन को भी दोनों के बीच टकराव का परिणाम ही माना जाता है.हालांकि BJP के गठन के बाद, RSS ने उसे फिर से समर्थन दिया. 1989-90 में राम मंदिर आंदोलन में लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा और RSS के स्वयंसेवकों की भागीदारी ने BJP को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया. 1996 और 1998 में BJP की सरकारों में RSS का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया था.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bjp rss Featured
    Admin

    Related Posts

    गोधन संरक्षण को नई पहचान : अब प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    भोपाल गैस त्रासदी के स्मरणार्थ यूनियन कार्बाइड परिसर में बनेगा मेमोरियल, हाई कोर्ट में सरकार ने किया खुलासा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026

    चोट के कारण हर्षित राणा IPL 2026 से बाहर, KKR को बड़ा नुकसान

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गोधन संरक्षण को नई पहचान : अब प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”

    March 14, 2026

    अगला टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में, दो देशों में होगा रोमांचक टूर्नामेंट

    March 14, 2026

    जंगल में छिपा था नक्सलियों का खतरनाक प्लान: सुकमा में CRPF को मिला विस्फोटक डंप, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद

    March 14, 2026

    अनूपपुर जिले के 91675 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.