Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»जयशंकर की मॉस्को में सख्त कूटनीति, पुतिन से मुलाकात के बाद यूरोप-अमेरिका पर साधा निशाना
    देश

    जयशंकर की मॉस्को में सख्त कूटनीति, पुतिन से मुलाकात के बाद यूरोप-अमेरिका पर साधा निशाना

    AdminBy AdminAugust 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जयशंकर की मॉस्को में सख्त कूटनीति, पुतिन से मुलाकात के बाद यूरोप-अमेरिका पर साधा निशाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली/ मॉस्को 

    रूस दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और उसके बाद वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिले. विदेश मंत्री का 19-21 अगस्त का रूस दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस दौरान उन्होंने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन और यूरोप को खरी-खरी सुनाया. विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने रूस दौरे में साफ कर दिया कि रूस से व्यापारिक संबंधों को लेकर भारत को टार्गेट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में भारत पर दबाव काफी बढ़ा दिया है और 25% का टैरिफ भी बढ़ाकर अब 50% कर दिया है. अमेरिका बार-बार कह रहा है कि रूसी तेल की खरीद कर भारत यूक्रेन में चल रहे रूसी युद्ध में मदद कर रहा है.

    हालांकि, भारत ने भी सख्ती दिखाई है और साफ कर दिया है कि वो किसी दबाव में नहीं झुकेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा.

    पहले विदेश मंत्री और फिर राष्ट्रपति पुतिन से जयशंकर की मुलाकात

    विदेश मंत्री ने अपने रूस दौरे में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से द्विपक्षीय मुलाकात की और उसे बेहद सफल बताया. दोनों नेताओं की बैठक गुरुवार को राजधानी मॉस्को में हुई जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत-रूस के रिश्ते द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से वैश्विक परिदृश्य में सबसे स्थिर और भरोसेमंद रहे हैं.

    विदेश मंत्री ने कहा कि यह साझेदारी केवल राजनीतिक नहीं है बल्कि इसमें रक्षा, विज्ञान और तकनीक, व्यापार, निवेश और दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंधों में मजबूती भी शामिल है.

    रूसी विदेश मंत्री के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास और सहयोग की नींव भी मजबूत हुई है.

    वहीं, सर्गेई लावरोव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि हालिया दौरों से द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा मिलेगी. इसी दौरान लावरोव ने घोषणा की कि इस साल के अंत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत जाने का संभावना है.

    लावरोव से मुलाकात के बाद ही विदेश मंत्री राष्ट्रपति पुतिन से भी मिले. रूसी मीडिया में पुतिन-जयशंकर की मुलाकात का वीडियो सामने आया है जिसमें पुतिन विदेश मंत्री के साथ गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते दिख रहे हैं.

    रूस दौरे में जयशंकर ने अमेरिका-यूरोप को सुना दी खरी-खरी

    विदेश मंत्री ने मॉस्को से ही अमेरिका के ट्रंप प्रशासन और यूरोपीय देशों को खूब सुनाया और कहा कि तेल और गैस सब खरीद रहे हैं लेकिन जानबूझकर निशाना सिर्फ भारत को बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ रूसी ऊर्जा के बड़े खरीदार हैं. उन्होंने कहा कि भारत केवल वैश्विक बाजारों को स्थिर करने के लिए काम कर रहा है, जैसा कि अमेरिका ने भी भारत से करने के लिए कहा था.

    रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर बढ़ते दबाव को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, '…हम रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदार नहीं हैं, बल्कि चीन है. हम एलएनजी के सबसे बड़े खरीदार नहीं हैं, बल्कि यूरोपीय संघ है. हम वो देश नहीं हैं जिसका 2022 के बाद से रूस के साथ व्यापार में सबसे बड़ा उछाल आया है. मुझे लगता है कि ऐसा दक्षिण के कुछ और देशों के साथ हुआ है.'

    विदेश मंत्री ने आगे कहा, 'अमेरिका ही है जो पिछले कुछ सालों से हमसे कहता आ रहा था कि ग्लोबल एनर्जी मार्केट को स्थिर करने के लिए भारत को सबकुछ करना चाहिए जिसमें रूसी तेल की खरीद भी शामिल है. संयोग से, भारत अमेरिका से भी तेल खरीदता है और अब हमने अमेरिका से तेल खरीदना बढ़ा भी दिया है. इसलिए ईमानदारी से कहूं तो हम उस तर्क से बहुत हैरान हैं जिसका आपने उल्लेख किया था…' विदेश मंत्री अमेरिका के उस तर्क का जिक्र कर रहे थे जिसमें उसने भारत पर यूक्रेन में युद्ध में मदद का आरोप लगाया है.

    अमेरिका से तनाव के बीच भारत-रूस का व्यापार बढ़ाने पर जोर

    एक शीर्ष दूत ने कहा कि भारत और रूस अगले पांच सालों में अपने वार्षिक व्यापार को लगभग 50% बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना चाहते हैं. इसके लिए दोनों देश एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम करने को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं.

    जयशंकर ने कहा कि इसके लिए दोनों देशों को व्यापार के रास्ते में आनेवाली मुश्किलों को दूर करना होगा और 100 अरब डॉलर का टार्गेट हासिल करने के लिए टैरिफ कम करना होगा.

    रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. टैरिफ के खतरों को देखते हुए भारत अमेरिका से दूरी बना रहा है और रूस, चीन जैसे व्यापारिक साझेदारों के करीब जा रहा है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured S Jaishankar Vladimir Putin
    Admin

    Related Posts

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    उज्‍जैन के गुरुकुल से शिक्षा प्राप्‍त कर कृष्‍ण बने जगत गुरु सम्राट विक्रमादित्य का नाम जुड़ने पर विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों का बढ़ा गौरव : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

    March 17, 2026

    कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का संकल्प, Shivraj Singh Chouhan ने किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.