Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»उत्तर गुजरात में पीएम मोदी करेंगे 307 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
    देश

    उत्तर गुजरात में पीएम मोदी करेंगे 307 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

    AdminBy AdminAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तर गुजरात में पीएम मोदी करेंगे 307 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा को विभिन्न विभागों के अंतर्गत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की भेंट देंगे। इनमें सड़क एवं भवन विभाग की कुल 307 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल है, जिससे उत्तर गुजरात में कनेक्टिविटी और मजबूत बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप सड़क एवं भवन विभाग गुजरात राज्य को निरंतर गतिशील रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

    प्रधानमंत्री मोदी उत्तर गुजरात में सड़क एवं भवन विभाग की कुल 6 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। कुल 307 करोड़ रुपए की लागत वाले लोकार्पण व शिलान्यास के ये कार्य गुजरात की प्रजा को दैनिक यातायात के लिए अधिक सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेंगे। इन परियोजनाओं के अंतर्गत उत्तर गुजरात को अपग्रेडेड सड़कें, अंडरपास और ओवरब्रिज मिलेंगे, जो नागरिकों के लिए यात्रा सुरक्षा तथा सुगमता में वृद्धि करेंगे।

    पीएम मोदी विरमगाम-खुडद-रामपुरा सड़क को 7 मीटर चौड़ी बनाने के कार्य का लोकार्पण करेंगे। 33 करोड़ रुपए की लागत से विरमगाम से खुडद होकर रामपुरा तक के 21 किलोमीटर की इस सड़क को 7 मीटर चौड़ा किया गया है। यह महत्वपूर्ण कॉरिडोर अहमदाबाद जिले की विरमगाम व देत्रोज तहसीलों के औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देगा। इस विकास कार्य के साथ परिवहन सुगम बनेगा तथा आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

    प्रधानमंत्री उत्तर गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा एवं गांधीनगर जिलों में कुल 274 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर रोड पर तीन छह-मार्गीय व्हीकल अंडरपास (126 करोड़ रुपए), अहमदाबाद-विरमगाम रोड पर स्थित फाटक नं. 40 पर रेलवे ओवरब्रिज (70 करोड़ रुपए), कडी-थोल होकर साणंद तक के 24 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के नवीनीकरण के कार्य (45 करोड़ रुपए) और गिफ्ट सिटी में बापा सीताराम जंक्शन का चार-लेन से आठ-लेन रोड में विस्तार (33 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

    मेहसाणा, गांधीनगर और अहमदाबाद जिलों से गुजरने वाले विभिन्न सड़क मार्गों पर व्हीकल अंडरपास, रेलवे ओवरब्रिज तथा नवीनीकरण कार्यों से दैनिक आवाजाही करने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा एवं सुगमता में वृद्धि होगी। इस सुविधा से यात्रा समय तथा ईंधन की बचत होगी। गांधीनगर में आकार ले रहे फिन-टेक हब गिफ्ट सिटी तक सरल एवं तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। थोल अभयारण्य जैसे पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को सुगमता होगी। अपग्रेड हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण राज्य में औद्योगिक एवं परिवहन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    PM Modi top-news
    Admin

    Related Posts

    राजस्थान और MP में बारिश और ओलों का अलर्ट, हरियाणा में सड़कों पर पानी, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    March 19, 2026

    CM साय का नववर्ष और नव संकल्प का संदेश, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा पर दी शुभकामनाएं

    March 19, 2026

    भारत-कनाडा साझेदारी को नई गति, उच्चायुक्त ने यूपी को बताया निवेश व इनोवेशन का उभरता केंद्र

    March 19, 2026

    2527 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, महिलाओं की सशक्त भागीदारी, 473 युवतियों ने विभिन्न सेक्टरों में पाई नौकरी

    March 19, 2026

    IAS अफसरों की भारी कमी: 1300 पद खाली, क्या लड़खड़ा रहा है देश का प्रशासनिक ढांचा?

    March 19, 2026

    आटा और तेल की कमी के बीच अफगानिस्तान से युद्ध, पाकिस्तान पर क्या आएगा तबाही का त्रिकोण?

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नवरात्र स्पेशल: मांस-मटन बिक्री पर 3 दिन रोक, भक्ति में डूबे मंदिरों में जयकारे

    March 19, 2026

    थरूर का सोनिया गांधी को कड़ा संदेश, ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार की चुप्पी को बताया मोरल सरेंडर

    March 19, 2026

    मध्य प्रदेश में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मार्च में ओलावृष्टि की पहली भविष्यवाणी

    March 19, 2026

    PV सिंधू का संदेश: खेल नहीं कर सकते पूरी जिंदगी, इसलिए पढ़ाई है जरूरी

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.