Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»तलाक के बीच गोविंदा थाईलैंड पहुंचे, 170 करोड़ में से कितनी राशि देंगी सुनीता आहूजा?
    मनोरंजन

    तलाक के बीच गोविंदा थाईलैंड पहुंचे, 170 करोड़ में से कितनी राशि देंगी सुनीता आहूजा?

    AdminBy AdminAugust 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तलाक के बीच गोविंदा थाईलैंड पहुंचे, 170 करोड़ में से कितनी राशि देंगी सुनीता आहूजा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    सुपरस्टार गोविंदा का पत्नी सुनीता के साथ 38 साल के शादी का रिश्ता टूटने की चर्चा सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. वहीं इस बार कहा जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर धोखाधड़ी और क्रूरता का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की थी. रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुनीता ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक के लिए अर्जी दी थी. जबकि हाउटरफ्लाई द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपल इस साल जून से अदालत द्वारा अनिवार्य परामर्श के साथ अपने मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें सुनीता ने भाग लिया और गोविंदा कथित तौर पर नहीं आए. लेकिन अब तलाक की खबरों के कुछ घंटे बाद ही सुनीता आहूजा का इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह तलाक को लेकर नहीं बल्कि गोविंदा के लिए अपने प्यार के बारे में बात करती नजर आ रही हैं.

    ईट ट्रैवल और रीपिट के साथ बातचीत में सुनीता आहूजा ने अपने 38 साल की गोविंदा के साथ शादी के बारे में बात करते हुए कहा, उसको भूख कब लगता है मुझे ये भी पता है. कि अभी इसको कोक कब चाहिए मुझे ये भी पता है. उसको एसिडिटी कब हो रहा है मुझे ये भी पता है. मेरे जितना गोविंदा को कोई नहीं जानेगा और कभी जिंदगी में नहीं जानेगा कोई. क्योंकि अंदर से प्यार करती हूं ना उसको. जितना भी कोई करले प्यार. कुछ भी करले. लेकिन मेरा अंदर का प्यार है. वो मेरे जैसा गोविंदा को कोई नहीं प्यार कर सकता है. ना कोई उसको इतना समझ सकता है.

    गोविंदा-सुनीता की शादी

    बता दें, गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी रचाई थी और इस शादी से कपल के दो बच्चे भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में संभावनाएं तलाश रहे हैं. उन्हें अभी तक बड़ा ब्रेक नहीं मिला है. गोविंदा भी अपने कमबैक के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बार-बार निराशा ही हाथ लग रही है. इधर, सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल खोल लिया है, जिस पर उनकी फोटो के साथ लिखा है, बीवी नंबर 1. हफ्तेभर पहले ही गोविंदा की पत्नी ने अपना यह यूट्यूब अकाउंट बनाया है, जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं.

    आगे उनसे जब पूछा गया कि वह 90s के या 2000 के गोविंदा में से किसे पसंद करती हैं तो सुनीता आहूजा ने कहा, 90s का. मैं वो ही गोविंदा पसंद करती हूं. पुराना गोविंदा. वापस आज गोविंदा तू यार. मेरा चीची तू आजा वापस चीची. आजा मेरे पास चीची. वहीं इंटरव्यू में सुनीता आहूजा अपनी सगाई की अंगूठी को भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं.

    बता दें, यह इंटरव्यू तलाक की खबरों के बाद शेयर किया गया है. लेकिन ऐसा लगता है कि यह उनके पहले व्लॉग के 8 दिन पहले शूट किया गया है क्योंकि सुनीता आहूजा बताती हैं कि वह जल्द ही कुछ नया करने वाली हैं.

    सुनीता आहूजा से तलाक हुआ तो 170 करोड़ के मालिक गोविंदा को कितने पैसे देने पड़ेंगे

    हॉटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है. उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत याचिका दायर की. इसमें चीटिंग, दूसरी महिला से अफेयर और क्रूरता को 38 साल लंबी शादी को तोड़ने का आधार बताया है.

    कथित तौर पर गोविंदा को 25 मई को समन भेजा गया था लेकिन वो व्यक्तिगत रूप से वहां उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता हर कार्रवाई के दौरान मौजूद रही हैं. अगर दोनों अलग होते हैं तो गोविंदा का भारी-भरकम रकम चुकानी होगी.

    गोविंदा की नेटवर्थ कितनी है

     रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास 16 करोड़ से ज्यादा की कीमत का जुहू में बंगला है जिसका नाम जल दर्शन है. साथ ही, उनके पास कई कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों में फ्लैट्स और फार्महाउस हैं.

    तलाक होता है तो गोविंदा को देना पड़ेंगे कितने रुपये

    कोर्ट या कानून में ऐसी कोई रकम तय नहीं है. तलाक की स्थिति में पत्नी को भरण-पोषण का राइट है जो कई अलग-अलग चीजों पर डिपेंड करता है. जैसे पति की आय कितनी है. इसके अलावा और भी कई एलीमेंट हैं जैसे-

        पति की संपत्ति
        पत्नी की संपत्ति
        शादी के दौरान लाइफस्टाइल
        इसके अलावा, बच्चों की और फैमिली की जिम्मेदारी.

    हालांकि, गोविंदा के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो अगर तलाक होता है तो ये तो जाहिर है कि इसका एक बड़ा हिस्सा सुनीता के पास जाएगा. लेकिन वो कितना होगा ये कोर्ट तय करेगी जो गोविंदा की कमाई पर डिपेंड करेगी. हालांकि, गोविंदा की नेटवर्थ देखकर लगता है कि अगर उन्हें पैसा देना पडता है तो ये करोड़ों में हो सकता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Govinda
    Admin

    Related Posts

    बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट

    February 23, 2026

    ‘द ब्लफ’ की झलक: प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

    February 23, 2026

    रोहित शेट्टी बने हार्पिक के नये ब्रांड एंबेसडर

    February 23, 2026

    शाही अंदाज़ में बंधेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर बना सेलिब्रिटी शादी का गवाह

    February 23, 2026

    BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड फिल्मों को हराकर जीता अवॉर्ड

    February 23, 2026

    BAFTA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट ने ‘नमस्कार’ से की शुरुआत, हिंदी में दी स्पीच, वीडियो वायरल

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वर्ल्ड कप सुपर-8 में वेस्टइंडीज का जलवा, जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त

    February 24, 2026

    प्रकृति की गोद में रोमांच — बारनवापारा अभयारण्य की अनोखी दुनिया

    February 24, 2026

    पुतिन का बड़ा सैन्य संदेश: Su-34 बना दुनिया का पहला फाइटर जेट जो रूस से अमेरिका तक कर सकता है हमला

    February 24, 2026

    ₹1.25 करोड़ का GST नोटिस और पहचान की चोरी का खतरा: ऐसे सुरक्षित रखें अपना आधार–पैन

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.