Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण योगी सरकार के विजन को देगा वैश्विक उड़ान
    राज्य

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण योगी सरकार के विजन को देगा वैश्विक उड़ान

    AdminBy AdminAugust 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण योगी सरकार के विजन को देगा वैश्विक उड़ान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    500 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स देखेंगे ‘मेड इन यूपी’ की ताकत

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण योगी सरकार के विजन को देगा वैश्विक उड़ान

    80 देशों के बायर्स बनेंगे साक्षी, अब तक 75 देशों के 340 से अधिक बायर्स ने दी सहमति

    ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को जुटेंगे दुनिया भर के खरीदार, यूपी के हुनर को मिलेगा वैश्विक बाजार

    यूरोप, एशिया, अमेरिका और अफ्रीका समेत दुनिया के 9 रीजंस तक फैला यूपीआईटीएस का नेटवर्क

    ओडीओपी और कारीगरों का हुनर बनेगा शो का मुख्य आकर्षण, 17 सेक्टर्स में लगेगी विशेष प्रदर्शनी

    एक्सपोर्ट और निवेश के नए अवसर खोलेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, यूपी को ग्लोबल ट्रेड हब बनाना सीएम योगी का विजन

    लखनऊ
     उत्तर प्रदेश की समृद्ध परंपरा, उद्यमिता और कारीगरों का हुनर अब वैश्विक मंच पर और अधिक चमकने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन होने जा रहा है। यह मेगा शो न केवल प्रदेश की औद्योगिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान का परिचय देगा बल्कि दुनिया भर के निवेशकों और खरीदारों को मेड इन यूपी की ताकत भी दिखाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब 80 देशों से 500 से अधिक बायर्स के आने की उम्मीद है। इनमें से अब तक 75 देशों के 340 से ज्यादा बायर्स ने आने की पुष्टि भी कर दी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी से वृद्धि की संभावना है। इस तरह यूपीआईटीएस प्रदेश के उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के दरवाजे खोलने वाला साबित होगा।

    ओडीओपी और कारीगरों को मिलेगा वैश्विक मंच
    योगी सरकार की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना पहले ही प्रदेश को अलग पहचान दिला चुकी है। यूपीआईटीएस में इन उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाकर इन्हें वैश्विक खरीदारों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को फायदा होगा, बल्कि निर्यात और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोजित यह शो उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य प्रदेश को निर्यात के मामले में शीर्ष पायदान पर ले जाना और निवेश आकर्षित करना है। सरकार चाहती है कि यूपी के हर जिले का हुनर वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे।

    9 रीजंस से आएंगे इंटरनेशनल बायर्स
    दुनिया के 9 प्रमुख रीजंस से इंटरनेशनल बायर्स का आगमन इस आयोजन को और खास बना रहा है। यूरोप और सीआईएस रीजंस से कुल 110 बायर्स के आने की संभावना है, जिनमें से 88 बायर्स (18 यूरोपीय और 6 सीआईएस देशों से) ने पहले ही सहमति दे दी है। वेस्ट एशिया (WANA) से 100 बायर्स का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 12 देशों के 76 बायर्स अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर चुके हैं। इसी तरह साउथ ईस्ट एशिया (SEA) से 80 बायर्स की उम्मीद है, जिनमें से 5 देशों के 10 बायर्स अब तक पुष्टि कर चुके हैं। साउथ एशिया (SA) रीजंस से 50 में से 30 बायर्स (3 देशों से) आने वाले हैं। वहीं, लैटिन अमेरिकी देशों से 50 बायर्स की संभावना है, जिनमें से 6 देशों के 27 बायर्स ने सहमति दी है। ओशनिया से 30 बायर्स का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 2 देशों के 3 बायर्स ने अपनी पुष्टि कर दी है। नॉर्थ अमेरिका से 30 बायर्स की उम्मीद है और इनमें से 3 देशों के 9 बायर्स आने को तैयार हैं। अफ्रीका रीजंस से 50 बायर्स का लक्ष्य है, जिनमें 11 देशों के 38 बायर्स पहले ही सहमति दे चुके हैं। इसके अलावा, नाफ्टा रीजंस के 3 देशों से 11 बायर्स और ईस्ट अफ्रीका के 8 देशों से 50 बायर्स ने भी यूपीआईटीएस में भागीदारी के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई है। इस तरह यह आयोजन लगभग पूरी दुनिया की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला साबित हो रहा है।

    17 प्रमुख सेक्टर्स में लगेगी प्रदर्शनी
    इस मेगा इंटरनेशनल शो को खास बनाने के लिए 17 प्रमुख सेक्टर्स के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इन सेक्टर्स में उत्तर प्रदेश की विशेष पहचान बनाने वाले उत्पाद और ओडीओपी विशेष रूप से प्रदर्शित होंगे। 

    1. एग्रीकल्चर, हॉर्टीकल्चर, इरिगेशन

    2. एनीमल हस्बैंड्री, फिशरीज एंड डेयरी

    3. अपैरल्स एंड गारमेंट्स

    4. आटोमोबाइल्स, ईवी, ऑटो कंपोनेंट्स

    5. आयुर्वेदा, योगा, नेचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा एंड होम्योपैथी

    6. इलेक्ट्रॉनिक्स

    7. इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग

    8. टॉयज एंड स्पोर्ट्स गुड्स

    9. एफएमसीजी

    10. फूड एंड बेवरेजेस

    11. ग्लासवेयर

    12. हैंडीक्रॉफ्ट्स, हैंडलूम्स

    13. लेदर गुड्स

    14. आईटी, आईटीईएस, सॉफ्टवेयर

    15. फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल इक्विपमेंट

    16. रिन्यूएबल एनर्जी

    17. माइनिंग

     

     

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured UPITS Uttar Pradesh International Trade Show
    Admin

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: हाईकोर्ट सरकार के कामकाज में बाधा न डाले

    February 14, 2026

    PM आवास में नंबर वन जिला बना बिलासपुर

    February 14, 2026

    इंदौर में मौसम के उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य पर असर, एमवाय अस्पताल में मरीजों की भीड़

    February 14, 2026

    शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर कदम — एमबी पावर स्कूल अब DAV प्रबंधन के साथ।

    February 14, 2026

    पीएम मोदी ने असम में साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- सत्ता से दूर होकर और तीखी हुई पार्टी

    February 14, 2026

    रुद्राक्ष महोत्सव के लिए सिहोर में ट्रैफिक और ट्रेन इंतजाम, देवास मार्ग में डायवर्ट लागू

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी: हाईकोर्ट सरकार के कामकाज में बाधा न डाले

    February 14, 2026

    PM आवास में नंबर वन जिला बना बिलासपुर

    February 14, 2026

    पाकिस्तान नीति पर तारिक रहमान का रुख अहम, नई सरकार के फैसलों की होगी निगरानी

    February 14, 2026

    जहाँ बच्चे खेलते हैं गिल्ली-डंडा, वहीं 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में जीत ली ₹60 लाख की डील

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.