Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दिल दहला देने वाली वारदात, इंदौर में चिराग जैन की हत्या, संदिग्ध बिजनेस पार्टनर भागा
    मध्यप्रदेश

    दिल दहला देने वाली वारदात, इंदौर में चिराग जैन की हत्या, संदिग्ध बिजनेस पार्टनर भागा

    AdminBy AdminAugust 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल दहला देने वाली वारदात, इंदौर में चिराग जैन की हत्या, संदिग्ध बिजनेस पार्टनर भागा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर 

     मध्यप्रदेश के इंदौर के एक बड़े उद्योगपति की हत्या कर दी गई है। उनके बिजनेस पार्टनर ने ही यह कत्ल किया है। लोहा पाइप फैक्ट्री के मालिक उद्योगपति चिराग जैन की उनके पार्टनर विवेक जैन ने चाकू मारकर हत्या की। बिजनेस पार्टनर शनिवार को सुबह सुबह बातचीत के बहाने मृतक के घर आया था। उस समय चिराग जैन की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई थीं और 8 साल का बेटा सो रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच लेन-देन को लेकर कुछ विवाद हुआ। गुस्से में आए विवेक जैन ने घर में ही रखा चाकू उठाया और चिराग जैन को गोद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

    एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार उद्योगपति चिराग जैन की सांवेर रोड पर लोहा पाइप की फैक्ट्री है। वे तिलक नगर में रहने वाले विवेक जैन के साथ मिलकर बिजनेस करते थे। दोनों का लेनदेन को लेकर विवाद था। शनिवार सुबह विवेक जैन चिराग के घर पहुंचा। वहां उसने चिराग जैन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए। कई गंभीर चोटें लगने से उनकी तुरंत मौत हो गई।

    मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में वारदात हुई

    कनाडिया क्षेत्र में मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में यह वारदात हुई। यहां चिराग जैन अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट के आठवें फ्लोर पर रहते थे। सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच मृतक के पार्टनर ने उनका कत्ल किया।​ हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

    वारदात मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई। इस दौरान चिराग का बेटा नींद से जाग गया। आरोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। बेटे ने ही मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी सांवेर रोड पर पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा था।

    घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार किए घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला।

    कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रहे कनाडिया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, ये जांच के बाद ही पता चलेगा। आरोपी बिजनेस पार्टनर फरार है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

    दोस्त ने कहा- गले-पेट पर चाकू के 10-12 घाव चिराग के दोस्त दीपक जैन ने बताया कि जब हम पहुंचे तो चिराग खून से लथपथ थे। उनके गले और पेट पर 10-12 चाकू के निशान थे। पता चला कि बिजनेस पार्टनर विवेक घर में घुसकर हमला कर फरार हो गया।

    दीपक के मुताबिक, दोनों पहले साथ काम करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले अलग हो गए थे। इसी रंजिश की वजह से यह घटना हुई है। विवेक इतनी बड़ी वारदात कर सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा था।

    चिराग और विवेक भिंड के रहने वाले, लोन विवेक की प्रॉपर्टी चिराग और विवेक जैन दोनों ही भिंड के रहने वाले थे। दोनों ही कारोबार के लिए इंदौर आए थे। सूत्रों के मुताबिक कारोबार के लिए चिराग और विवेक ने लोन लिया था। इसके लिए विवेक की प्रॉपर्टी को बैंक में गिरवी रखा गया था। विवेक इस प्रॉपर्टी को लोन से फ्री कराना चाहता था, लेकिन चिराग इसमें आनाकानी कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि चिराग ने सांवेर रोड स्थित फैक्ट्री और अन्य जगहों पर विवेक के आने पर भी पाबंदी लगा दी थी। विवेक को रोकने के लिए बाउंसर भी बैठा दिए थे। चिराग ने मिलन हाइट्स का फ्लैट दो साल पहले ही खरीदा था।

    आरोपी विवेक जैन का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह कुछ दिन पहले का है। वीडियो में विवेक जैन कह रहा है –

    मैं पिछले 12 साल से इंदौर में अरियन सेल्स में चिराग जैन के साथ पार्टनर हूं। कंपनी में मेरी 50% हिस्सेदारी है और मेरी संपत्ति भी इसमें लगी हुई है, जिसका अब तक निपटारा नहीं हुआ है। चिराग जैन ने मेरे साथ बेईमानी की है। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन न तो उन्होंने समझा और न ही कोई समाधान निकाला। अब हालात यह है कि उन्होंने मुझे कंपनी से बाहर कर दिया है और ऑफिस में भी आने नहीं देते। जब मैं हिसाब-किताब की बात करता हूं तो वह कोई जवाब नहीं देते। उल्टा, उन्होंने ऑफिस में बाउंसर रख दिए हैं जो मुझे अंदर नहीं जाने देते

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    crime Featured
    Admin

    Related Posts

    मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

    February 22, 2026

    अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँव

    February 22, 2026

    बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, उपकेंद्र अपग्रेड से उपभोक्ताओं को राहत

    February 22, 2026

    योगी के विदेशी दौरे पर सियासत गरम, अखिलेश बोले—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ!

    February 22, 2026

    अब एक क्लिक में मिलेगा इलाज का पूरा रिकॉर्ड, BMHRC-हाइट्स एग्रीमेंट से पीड़ितों को बड़ी मदद

    February 22, 2026

    तेज रफ्तार का कहर! ट्रक पलटने से कार सवारों पर टूटा मौत का मंजर

    February 22, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    दिल्ली के बाद कटरा में अलर्ट, मां वैष्णो देवी यात्रा पर सुरक्षा कड़ी, हर कदम पर निगरानी

    February 22, 2026

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मचा बवाल, BJP ने कांग्रेस को घेरा

    February 22, 2026

    BNP सरकार बनी ‘बिजनेस क्लास’ की कैबिनेट? 70% मंत्री बिजनेसमैन, सांसदों में करोड़पति-अरबपति हावी

    February 22, 2026

    मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.