Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»त्यौहारों से पहले सड़कों का काम बढ़ाया जाए: संभागायुक्त ने दिया आदेश, 277 नई सड़कें बनेंगी
    मध्यप्रदेश

    त्यौहारों से पहले सड़कों का काम बढ़ाया जाए: संभागायुक्त ने दिया आदेश, 277 नई सड़कें बनेंगी

    AdminBy AdminAugust 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्यौहारों से पहले सड़कों का काम बढ़ाया जाए: संभागायुक्त ने दिया आदेश, 277 नई सड़कें बनेंगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर

    संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में इंदौर संभाग के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारी संभागायुक्त कार्यालय में तथा नगर निगम के अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जानकारी ली। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने संभाग में चल रहे विभिन्न सड़कों, पुल-पुलिया के निर्माण कार्य एवं संधारण कार्यों की समीक्षा की। सिंह ने संधारण और मरम्मत योग्य सड़कों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने संभाग की सभी सड़कों एवं फ्लाईओवर का निर्माण एवं संधारण का कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ करने की सख्त हिदायत भी दी है। 

    उन्होंने कहा कि बारिश में आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। निर्माणाधीन सड़कों एवं पुल-पुलिया के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेट, होर्डिंग्स, रेडियम आदि के संकेतक लगाएं। सड़कों एवं पुल-पुलिया के संधारण का कार्य लगातार जारी रखें। संभागायुक्त सिंह ने आगामी समय मे आने वाले त्यौहारों में सड़कों से किसी तरह की परेशानी न हो इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी है। खासकर गणेशोत्सव, नवरात्रि आदि त्यौहारों को देखते हुए सड़कों के निर्माण और संधारण के कार्य में गति लाएं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी मरम्मत एवं निर्माण का कार्य जारी रखा जाए। सिंह ने कहा कि संभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कें और संधारण के कार्य में लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका निगम, एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम आदि विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

    सिंह ने निर्माण कार्यों में हो रहे विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इंदौर-उज्जैन मार्ग 6 लेन, मूसाखेड़ी चौराहा फ्लाईओव्हर, देवास नाका चौराहा फ्लाई ओव्हर, आईटी पार्क चौराहा फ्लाईओव्हर, सत्यसांई चौराहा फ्लाईओव्हर के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एबी रोड से हरसोला दतोदा मार्ग का उन्नयन कार्य, अमलपुरा सांवखेड़ा जावर मार्ग का उन्नयन कार्य, तेजाजी नगर से बलवाड़ा मार्ग, इंदौर-हरदा फोरलेन, इंदौर-देवास 6 लेन, इंदौर-खलघाट 4 लेन, इंदौर-गुजरात 4 लेन आदि सड़कों के निर्माण कार्यों एवं संधारण पर भी चर्चा हुई।

    पीडब्ल्यूडी की योजना से संभाग में 277 सड़कों का निर्माण जारी
    लोक निर्माण विभाग द्वारा बैठक के दौरान जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसके अनुसार 31 मार्च 2026 तक 277 नई सड़कों का निर्माण पूर्ण करेंगे। ये सभी सड़कें इंदौर संभाग में 1186.68 किमी का दायरा कवर करेगी। इसके अलावा विभाग द्वारा 111.25 किमी. की 35 सड़कों पर मजबूतीकरण और विशेष मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खंडवा में 21, झाबुआ में 8, बड़वानी में 7 और धार में 3 तीन इस तरह कुल 39 सड़कों के नवीनीकरण के कार्य में जुटा हुआ है। जबकि परफार्मेंस ग्यारंटी की विभाग के पास 3878.38 किमी. की  987 सड़कें है।

    बारिश के बाद पीएमजीएसवाय की 1904 सड़कों का निर्माण होगा प्रारम्भ
    बैठक के दौरान एमपीआरआरडीए के अधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना का कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसी 1904 सड़कें है। इसमें दो फेज है, पहले फेज में 1243 और दूसरे में 661 सड़कें चिन्हित हैं। इसके अलावा इस योजना मप्र शासन द्वारा 100 प्रतिशत राशि से 4158 सड़के निर्मित होगी।

    इंदौर शहर में मास्टर प्लान में 17 सड़कें और पुलों पर निर्माण जारी
    इंदौर नगर में मास्टर प्लान के तहत कुल 17 सड़कों व पुलों पर कार्य चल रहा है। जिनकी प्रगति नगर निगम द्वारा प्रस्तुत की गई। इंदौर नगर में 3868 किमी. की सड़कें सीमेंट कांक्रीट और 205 डामरयुक्त सड़कें संधारण योग्य हैं। बैठक में संभागायुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त विकास डी.एस. रणदा, एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रवीण यादव, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के डीएम गगन भाबर और प्रबंधक अभिलाष धनोजिया, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सी.एस. खरत, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री हर्ष जायसवाल आदि मौजूद थे। बैठक में गूगल मीट के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका निगम, एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    road top-news
    Admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश में बिगड़ेगा मौसम: तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से खतरे की आशंका

    February 16, 2026

    शहरों की बदलेगी तस्वीर: भोपाल-इंदौर मेट्रो समेत शहरी विकास योजनाओं पर खास फोकस

    February 16, 2026

    न्याय की मांग तेज: शिवपुरी केस के विरोध में वकीलों की हड़ताल, सरकार को चेतावनी

    February 16, 2026

    लाखों पेंशनर्स के लिए राहत! पुराने रिटायरमेंट वालों को भी मिलेगा नए नियमों का फायदा

    February 16, 2026

    त्योहार से पहले ही फुल हुई ट्रेनें, भोपाल रूट पर वेटिंग लंबी; यात्रियों की बढ़ी चिंता

    February 16, 2026

    एमपी के टॉप पुलिस अधिकारियों की संपत्ति पर सवाल, दिल्ली में लग्जरी फ्लैट से करोड़ों की कमाई

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में बिगड़ेगा मौसम: तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से खतरे की आशंका

    February 16, 2026

    शहरों की बदलेगी तस्वीर: भोपाल-इंदौर मेट्रो समेत शहरी विकास योजनाओं पर खास फोकस

    February 16, 2026

    न्याय की मांग तेज: शिवपुरी केस के विरोध में वकीलों की हड़ताल, सरकार को चेतावनी

    February 16, 2026

    लाखों पेंशनर्स के लिए राहत! पुराने रिटायरमेंट वालों को भी मिलेगा नए नियमों का फायदा

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.