Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के युवा
    राज्य

    सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के युवा

    AdminBy AdminAugust 28, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के युवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मिशन रोजगार
     
    यूपी में पारदर्शिता की बुनियाद पर सच हो रहे रोजगार के सपने

    – सरकारी नौकरियों के साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर बन रहे यूपी के युवा 

    – योगी सरकार के पारदर्शी भर्ती नीति से बढ़ा युवाओं का भरोसा

    – रोजगार महाकुंभ 2025 रोजगार मिशन को दे रहा नई रफ्तार

    – पुलिस बल में बेटियों को भी मिला बड़ा अवसर, शिक्षा-स्वास्थ्य-राजस्व सभी क्षेत्रों में हुई भर्तियां

    – मिशन रोजगार ने बदली तस्वीर, युवाओं को रोजगार देने में यूपी अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश, जो कभी बेरोजगारी के बोझ तले दबा हुआ लगता था, आज मिशन रोजगार की बदौलत एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही इस मुहिम ने न केवल सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोले हैं, बल्कि निजी क्षेत्र में भी लाखों रोजगार सृजित किए हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का भरोसा जीता है, जिससे प्रदेश के युवा आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। विगत आठ वर्षों में बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है, जो 2016 के 18 प्रतिशत से घटकर महज तीन प्रतिशत रह गई है। यह बदलाव न केवल आंकड़ों में दिखता है, बल्कि जमीन पर युवाओं के चेहरों पर मुस्कान के रूप में भी नजर आता है। राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो रोजगार सृजन में उत्तर प्रदेश अब तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों के साथ शीर्ष 5 में शामिल है।, जहां सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में अवसरों की बाढ़ आई हुई है।

    योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को दी सर्वोच्च प्राथमिकता
    मिशन रोजगार की शुरुआत से ही योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के माध्यम से अब तक 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसमें पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व जैसे तमाम विभाग शामिल हैं। सरकार की इस नीति ने युवाओं का सरकारी प्रणाली पर भरोसा मजबूत किया है। अभी दो दिन पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह इस बात का प्रमाण है कि कैसे पारदर्शी प्रक्रिया से महिलाओं को भी बड़े अवसर मिल रहे हैं।

    पुलिस विभाग में हुई जमकर हुई भर्ती
    उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में तो रोजगार की क्रांति ही आ गई है। विगत आठ वर्षों में पुलिस बल में 2.19 लाख से अधिक की भर्ती की गई है। हाल ही में 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर नियुक्ति के साथ यह आंकड़ा और मजबूत हुआ है। यह भर्ती न केवल संख्या में कीर्तिमान है, बल्कि लैंगिक समानता की दृष्टि से भी ऐतिहासिक है। 1947 से 2017 तक के 70 वर्षों में महज 10 हजार बेटियां पुलिस बल में भर्ती हुई थीं, लेकिन अकेली इस परीक्षा से 12 हजार से अधिक बेटियां पुलिस में शामिल हो रही हैं। अप्रैल 2017 से 31 जून 2025 तक आरक्षी एवं समकक्ष, उपनिरीक्षक एवं समकक्ष तथा लिपिक संवर्ग आदि के विभिन्न पदों पर कुल 1,56,206 भर्तियां की गईं। यह सब पारदर्शी परीक्षा और मेरिट आधारित चयन की बदौलत संभव हुआ है, जिसने पेपर लीक और भाई-भतीजावाद जैसी पुरानी बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंका है।

    शिक्षा क्षेत्र में भी मिशन रोजगार ने नई जान फूंकी है। परिषदीय शिक्षा विभाग में 2018 से अब तक 1.56 लाख अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने अप्रैल 2017 से 20 मार्च 2025 तक कुल 48,593 अभ्यर्थियों का चयन किया है, जबकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने इसी अवधि में 46,032 अभ्यर्थियों को चुना है। स्वास्थ्य और राजस्व विभागों में भी हजारों पदों पर नियुक्तियां हुई हैं, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिला, बल्कि इन क्षेत्रों की सेवाएं भी मजबूत हुईं। राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहा है, जहां पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिया को गति मिल रही है।

    सिर्फ सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है मिशन रोजगार
    मिशन रोजगार केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है। सरकार ने निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन पर जोर दिया है। 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने से 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। देश के सबसे बड़े एमएसएमई हब के रूप में विकसित होने से यूपी में  दो करोड़ युवाओं को काम मिला है। यह निवेश न केवल बड़े उद्योगों से आया है, बल्कि छोटे-मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा किया गया है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 लाख से अधिक समूहों ने एक करोड़ से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया है। बीसी सखी योजना के तहत 58 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दे रही हैं। यह सब आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां महिलाएं न केवल घर चलाती हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही हैं।

    लाखों युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना हुआ साकार
    स्वरोजगार के मोर्चे पर भी योगी सरकार ने कमाल किया है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना से लाखों युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिले हैं। इन योजनाओं से न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार मिला, बल्कि युवाओं में उद्यमिता की भावना जागी है। यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार की असमानता को कम कर रही हैं।

    रोजगार महाकुंभ 2025 रोजगार मिशन को दे रहा नई रफ्तार
    इसी क्रम में रोजगार महाकुंभ 2025 रोजगार मिशन को नई रफ्तार दे रहा है। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ 2025 में 100 से अधिक कॉरपोरेट कंपनियों की सहभागिता से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के ऑन-स्पॉट इंटरव्यू हो रहे हैं। अनुमान है कि 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल सकते हैं। इसके अलावा, युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो उन्हें वैश्विक बाजार के लिए तैयार कर रहा है।

    यहां 25 हजार से अधिक इंटरनेशनल जॉब्स और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह महाकुंभ न केवल नौकरियां दे रहा है, बल्कि कौशल विकास पर फोकस कर युवाओं को भविष्य के लिए सशक्त बना रहा है। यही नहीं उत्तर प्रदेश में लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी 75 जिलों में हर महीने रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर दिया जा रहा है। जनवरी 2025 से लेकर मई तक कुल करीब 1500 रोजगार मेले आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    हेल्थ टीम का सख्त एक्शन: 5 अस्पतालों पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त

    March 19, 2026

    गैस माफिया पर शिकंजा: दुर्ग में 599 सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित अयोध्या बनाने हेतु विशेष अभियान

    March 19, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुकेश मल्होत्रा रहेंगे विजयपुर विधायक, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा वोट

    March 19, 2026

    आर्मी के मेजर की शादी में सादगी की मिसाल: दहेज में एक रुपया और शगुन में नारियल, सहारनपुर में लिया फेरे

    March 19, 2026

    नवीन हॉस्टल भवन निर्माण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    हेल्थ टीम का सख्त एक्शन: 5 अस्पतालों पर गिरी गाज, लाइसेंस निरस्त

    March 19, 2026

    गैस माफिया पर शिकंजा: दुर्ग में 599 सिलेंडर जब्त, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित अयोध्या बनाने हेतु विशेष अभियान

    March 19, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुकेश मल्होत्रा रहेंगे विजयपुर विधायक, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा वोट

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.