Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अगर भारत ने माना PM मोदी का संदेश, तो हिल जाएंगी 30 अमेरिकी कंपनियां
    देश

    अगर भारत ने माना PM मोदी का संदेश, तो हिल जाएंगी 30 अमेरिकी कंपनियां

    AdminBy AdminAugust 29, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगर भारत ने माना PM मोदी का संदेश, तो हिल जाएंगी 30 अमेरिकी कंपनियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एकतरफा 50 फीसदी टैरिफ थोप दिया है. भारत ने इसे अनुचित करार दिया है. अमेरिका के इस कदम का अब भारत में विरोध हो रहा है. क्योंकि अमेरिका का सबसे बड़ा कारोबारी दुश्मन चीन है, जिसपर अमेरिका ने अधिकतम 34% टैरिफ लगाया है, जबकि भारत पर जबरन 50% टैरिफ लगा दिया गया है, जो कि सरासर गलत है. 

    इस बीच अब स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अपील की है कि विदेशी ब्रांड के मुकाबले देसी प्रोडक्ट्स खरीदें, जिससे भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनेगा. अगर देश की 140 करोड़ जनता ने चाह लिया तो कुछ भी संभव है, केवल एक आदमी के स्वदेशी अपनाने से अमेरिका जैसी ताकत को कोई असर नहीं होगा. लेकिन अगर हर किसी ने आज से अमेरिकी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार शुरू कर दिया, तो कुछ ही दिन में डोनाल्ड ट्रंप भी रास्ते पर आ जाएंगे. क्योंकि इससे भारत में मौजूद अमेरिका कंपनियों पर आर्थिक चोट पहुंचेगी और इसका नुकसान अमेरिका को उठाना पड़ेगा. लेकिन ये सब तब संभव होगा, जब हर भारतीय स्वदेशी अपनाएगा.  

    हर भारतीय को करना होगा फैसला

    लेकिन अब सवाल उठता है कि भारतीय उपभोक्ता और उद्योग जगत कैसे अमेरिका का विरोध करें? क्योंकि केवल भावनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय रणनीतिक कदम उठाना जरूरी है. दरअसल, आज की तारीख में सैकड़ों अमेरिकी कंपनियां भारत में मौजूद हैं. हर घर में अमेरिका प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हो रहा है, रसोई से लेकर बर्गर-पिज्जा, चिप्स, मैगी, कपड़े, जूते, घड़ी और शराब की बड़ी से बड़ी कंपनियां भारतीय बाजार में मौजूद हैं. आप जब इन कंपनियों को इग्नोर करेंगे, तो आर्थिक चोट अमेरिका को पहुंचेगी. 

    इसके लिए सबसे पहले हर भारतीय अमेरिकी ब्रांड्स के बजाय भारतीय प्रोडक्ट्स खरीदे. देश के डिस्ट्रिब्यूटर्स और रिटेलर्स अमेरिकी प्रोडक्ट्स की बिक्री कम करके दूसरी कंपनियों को प्राथमिकता दें. साथ ही अमेरिकी आयात पर निर्भरता को घटाना होगा, इसके लिए स्वदेशी और दूसरे देशों के सस्ते प्रोडक्ट्स को अपनाएं. भारत काउंटर टैरिफ के तौर पर अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा टैरिफ लगाने जैसे कदम उठा सकता है.

    अगर भारत ने लिया बदला…
    मौजूदा समय में देखें तो हर सेक्टर में अमेरिकी कंपनियों की मौजूदगी है, अगर भारत ने बदला लेना शुरू किया तो अमेरिका को तगड़ा झटका लगेगा. आज हम आपको 30 अमेरिकी कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भारत में बड़ा कारोबार है. अगर भारत ने इन कंपनियों को आर्थिक चोट पहुंचाई तो सीधा दर्द अमेरिकी इकोनॉमी को होगा. 

    अमेरिका की 30 प्रमुख कंपनियों की लिस्ट (अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया की रिपोर्ट)- 

    1. Amazon India: ये अमेरिकी कंपनी ई-कॉमर्स सेंगमेट में सबसे बड़ी प्लेयर है, यह कंपनी भारत में 97% पिनकोड तक पहुंचती है. यानी करीब-करीब हर घर तक अमेजन की पहुंच है, लेकिन इस कंपनी को जो मुनाफा होता है, वो अमेरिका तक पहुंचता है. अगर आपने इस कंपनी का विरोध किया तो सीधा असर अमेरिका को होगा. 

    2. Apple Inc: आज की तारीख में भारत iphone के लिए बड़ा बाजार है. लेकिन आईफोन को बनाने वाली कंपनी अमेरिकी है. यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर आईफोन का प्रोडक्शन और बिक्री करती है. अगर इस कंपनी को भारत में दिक्कत हुई तो उसका असर अमेरिका तक दिखेगा. ये कंपनियां भारत में बड़ा कारोबार करके अमेरिकी इकोनॉमी में भी योगदान दे रही हैं. 

    3. Google (Alphabet Inc.): ये अमेरिकी कंपनी सर्च इंजन, विज्ञापन, एंड्रॉइड और क्लाउड सेवाएं देती हैं, हर कोई गूगल के बारे में जानता है और इसका उपयोग करता है. भारत में गूगल का बड़ा डेटा सेंटर है. कंपनी का भारत बड़ा कारोबार है, लेकिन ट्रंप को लगता है कि अमेरिकी कंपनियों को भारत में कारोबार करने से रोकी जाती हैं. 

    4. Microsoft: सॉफ्टवेयर, क्लाउड (Azure) और आईटी सर्विस में इस कंपनी का भारत में कारोबार फैला हुआ है. हर कंप्यूटर और लैपटॉप में Microsoft का साफ्टवेयर होता है. ये जो कंपनियां भारत में कमाई करती हैं, उसका कुछ हिस्सा अमेरिका भी ट्रांसफर होता है. यानी अगर भारत में इन कंपनियों के लिए मुश्किलें हुईं तो अमेरिका को भी आर्थिक तौर पर नुकसान होगा. 

    5. X and Meta: आप दिनभर जिस सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर यानी X पर समय बिताते हैं, वो भी अमेरिकी कंपनियों के द्वारा ही संचालित की जाती हैं.  

    Fast-Moving Consumer Goods (FMCG) सेगमेंट में अमेरिका की कई प्रमुख कंपनियां भारत में सक्रिय हैं, जो उपभोक्ता उत्पादों जैसे खाद्य, पेय, व्यक्तिगत देखभाल, और घरेलू उत्पादों में कारोबार करती हैं. बाजार पर प्रभाव की बात करें, तो देश में जंक फूड बाजार $30 बिलियन का है, जिसमें अमेरिकी कंपनियां जैसे PepsiCo, Coca-Cola, और McDonald’s प्रमुख खिलाड़ी हैं. 

    6. Coca-Cola India: कोका कोला भारत में पेय पदार्थों की अग्रणी कंपनी है, जो कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (कोक, थम्स अप, स्प्राइट), जूस (माज़ा), और बोतलबंद पानी (किनले) जैसे प्रोडक्ट्स बेचती हैं. कंपनी 1960 के दशक से भारत में मौजूद है. 

    7. PepsiCo India: पेप्सी, 7अप, मिरिंडा, कुरकुरे, और लेज जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स PepsiCo भी अमेरिकी कंपनी है. भारत में पेय और स्नैक्स के क्षेत्र में अग्रणी है, जो . कंपनी 1989 से भारत में सक्रिय है और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण जैसे सामाजिक पहलों में निवेश करती है. 

    8. Procter & Gamble Hygiene and Health Care Ltd (P&G India): व्हिस्पर (सैनिटरी पैड), टाइड (डिटर्जेंट) और विक्स जो आप इस्तेमाल करते हैं, वो अमेरिकी कंपनी P&G बनाती है, यह कंपनी 1964 से भारत में सक्रिय है. 

    9. Colgate-Palmolive (India) Ltd: कोलगेट घर-घर में मशहूर है, लेकिन कंपनी अमेरिकी है, कोलगेट के टूथपेस्ट और टूथब्रश खूब बिकती हैं और हर घर में आम है. 

    10. Johnson & Johnson Pvt. Ltd: Johnson & Johnson के प्रोडक्टस् भारत में साबून, पाउडर और सैंपू मौजूद हैं. जॉनसन बेबी प्रोडक्ट्स की खूब डिमांड है, इस कंपनी की साल 1886 से ही भारत में मौजूदगी है. 

    11. Nestlé India Limited: मैगी, नेस्कैफे, किटकैट, मिल्कमेड बनाने और बेचने वाली कंपनी Nestlé अमेरिकी है. मैगी नूडल्स और किटकैट चॉकलेट्स बेहद लोकप्रिय हैं. 1959 से भारत में सक्रिय, कंपनी ने हाल ही में बिना रिफाइंड शुगर वाले सेरेलैक जैसे नए उत्पाद भी लॉन्च किए हैं.

    12. Kimberly-Clark Lever Pvt Ltd: आप जो बच्चों के लिए हगीज खरीदते हैं, वो अमेरिकी कंपनी Kimberly-Clark का ही प्रोडक्ट है. इस कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट्स में हगीज (बेबी डायपर्स) और कोटेक्स (फेमिनिन हाइजीन) शामिल हैं. 

    13. Kellogg India Pvt. Ltd: बच्चों को आप नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स, चॉकोज़, ओट्स देते हैं वो अमेरिकी कंपनी Kellogg बनाती हैं, ब्रेकफास्ट सेगमेंट में इस कंपनी की मजबूत पकड़ है. 

    14. J.M. Smucker Company (India) Pvt. Ltd: जैम, पीनट बटर भी अमेरिकी कंपनी J.M. Smucker बनाती है. इसके अलावा जैम, जेली, और स्प्रेड्स भी कंपनी बनाती हैं. 

    15. Mars International India Pvt. Ltd: स्निकर्स की भारत में खूब डिमांड है, ये अमेरिकी कंपनी Mars बनाती है. यह कंपनी भारत में चॉकलेट, कन्फेक्शनरी, और पेटकेयर उत्पादों में सक्रिय है. 

    16. Mondelez India Foods Pvt. Ltd (पूर्व में Cadbury India): चॉकलेट कारोबार में इस कंपनी का कोई फिलहाल जोड़ नहीं है. इसके पॉपुलर प्रोडक्ट्स कैडबरी डेयरी मिल्क, बोर्नविटा और ओरियो जैसे ब्रांड शामिल हैं. 

    फास्ट फूड सेगमेंट में अमेरिकी कंपनियों का भारत में दबदबा-

    17. McDonald’s India: बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, मैकफ्लरी, कॉफी प्रोडक्ट्स के लिए ये कंपनी मशहूर हैं. McDonald’s ने 1996 में भारत में प्रवेश किया और अब 300+ आउटलेट्स के साथ देश की अग्रणी फास्ट-फूड चेन है.

    18. KFC: भारत में फ्राइड चिकन, बर्गर और फास्ट-फूड उत्पादों में लोकप्रिय है. बड़े मॉल और तमाम शहरों में इस कंपनी की आपको मौजूदगी मिल जाएगी. 

    19. Domino’s Pizza & Pizza Hut: पिज्जा, पास्ता, साइड्स, गार्लिक ब्रेड जैसे पॉपुलर फास्ड फूड ये कंपनियां बनाती हैं, आज के दौर में हर गली-चौराहे में Domino’s Pizza & Pizza Hut देखने को मिल जाएंगे, इस अमेरिकी कंपनियां चलाती हैं, और भारत में इनका बड़ा कारोबार है. 

    20. Starbucks India: Starbucks ने 2012 में मुंबई में पहला स्टोर खोला और अब कई शहरों में मौजूद है. इस अमेरिकी कंपनी की कॉफी, फ्रैपुचिनो, सैंडविच, डेसर्ट काफी मशहूर हैं. 

    लाइफस्टाइल सेगमेंट में ये अमेरिकी कंपनियां- 

    21. Forever 21: यह अमेरिकी कंपनी 1990 के दशक में भारत में प्रवेश किया और तेजी से फैशन सेगमेंट में लोकप्रिय हुआ, विशेष रूप से युवाओं के बीच. यह ब्रॉन्ड किफायती और ट्रेंडी कपड़े के लिए मशहूर है.  

    22. Maybelline New York: लिपस्टिक, मस्कारा और फाउंडेशन बनाती है ये कंपनी. इसके प्रोडक्ट्स काफी सस्ते होते हैं. आपको पता होनी चाहिए ये भी एक अमेरिकी कंपनी है. 

    23. Timex: Timex एक वैश्विक अमेरिकी घड़ी निर्माता है, जो 1854 से कार्यरत है और भारत में किफायती, टिकाऊ, और स्टाइलिश घड़ियों के लिए जाना जाता है. यह अमेरिकी कंपनी पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए घड़ियां बनाती हैं. 

    24. Fossil India: Fossil भारत में घड़ियों और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज में काम करता है, इस कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ है. घड़ी के अलावा ये अमेरिकी कंपनी बैग और वॉलेट बेचती है.

    25. Nike India: Nike भारत में खेल और कैजुअल कपड़े, जूते और फिटनेस एक्सेसरीज में पॉपुलर ब्रॉन्ड है. युवाओं में इस ब्रॉन्ड का क्रेज है. लेकिन ये भी अमेरिकी कंपनी है. 

    26. Levi Strauss India: इस कंपनी के जींस, जैकेट्स, टी-शर्ट काफी मशहूर है. Levi’s भारत में डेनिम और कैजुअल कपड़ों में लोकप्रिय है. भारत में इस कंपनी का बड़ा कारोबार है, लेकिन ये कंपनी अमेरिकी है. 

    27. Skechers India: Skechers भारत में कैजुअल और स्पोर्ट्स फुटवेयर में तेजी से बढ़ रहा है. यह आरामदायक और स्टाइलिश जूतों के लिए जाना जाता है. प्रीमियम सेगमेंट इस कंपनी का बड़ा कारोबार है. ये भी अमेरिकी कंपनी है.

    28. Gap India: Gap एक अमेरिकी कैजुअल फैशन ब्रांड है, जो भारत में टी-शर्ट, जींस, और अन्य कैजुअल कपड़ों की बिक्री करता है. यह मध्यम और प्रीमियम सेगमेंट को लक्षित करता है और भारत में चुनिंदा शहरों में स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उपलब्ध है. Gap भारतीय निर्माताओं, जैसे Pearl Global, से भी सोर्सिंग करता है.

    29. Guess: Guess एक अमेरिकी फैशन ब्रांड है, जो स्टाइलिश और लक्जरी घड़ियों के लिए जाना जाता है. भारत में यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए डिजाइन की गई घड़ियों, जैसे Guess Analog Champagne Dial Women’s Watch, के लिए लोकप्रिय है.

    30. Citigroup: (Citi India) बैंकिंग और निवेश सेवाएं. इस अमेरिकी बैंक के क्रेडिट कार्ड का ग्राहक भारत में काफी हैं. 

    गौरतलब है कि भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में, भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार (निर्यात और आयात) 131.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा. इस दौरान भारत ने अमेरिका को 86.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया और 45.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आयात किया.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PM Modi
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मार्च में ओलावृष्टि की पहली भविष्यवाणी

    March 19, 2026

    थरूर का सोनिया गांधी को कड़ा संदेश, ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार की चुप्पी को बताया मोरल सरेंडर

    March 19, 2026

    सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सीएम ने की दिन की शुरुआत, प्रदेशभर में आयोजित किए गए भव्य कार्यक्रम

    March 19, 2026

    सीएम योगी ने 10 जिलों के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी, रामपुर, गोरखपुर, आगरा और प्रयागराज पर फोकस

    March 19, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मुकेश मल्होत्रा रहेंगे विजयपुर विधायक, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा वोट

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित अयोध्या बनाने हेतु विशेष अभियान

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नवरात्र स्पेशल: मांस-मटन बिक्री पर 3 दिन रोक, भक्ति में डूबे मंदिरों में जयकारे

    March 19, 2026

    थरूर का सोनिया गांधी को कड़ा संदेश, ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार की चुप्पी को बताया मोरल सरेंडर

    March 19, 2026

    मध्य प्रदेश में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मार्च में ओलावृष्टि की पहली भविष्यवाणी

    March 19, 2026

    PV सिंधू का संदेश: खेल नहीं कर सकते पूरी जिंदगी, इसलिए पढ़ाई है जरूरी

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.