Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दाढ़ी-मूंछ कटवाकर कोर्ट पहुंचा लव जिहाद फंडिंग आरोपी कादरी, 8 दिन की रिमांड
    मध्यप्रदेश

    दाढ़ी-मूंछ कटवाकर कोर्ट पहुंचा लव जिहाद फंडिंग आरोपी कादरी, 8 दिन की रिमांड

    AdminBy AdminAugust 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दाढ़ी-मूंछ कटवाकर कोर्ट पहुंचा लव जिहाद फंडिंग आरोपी कादरी, 8 दिन की रिमांड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर 

    लव जिहाद फंडिंग मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 40000 के इनामी आरोपी अनवर कादरी ने आखिरकार पुलिस की सख्ती और लगातार दबाव के चलते भेष बदलकर चुपचाप कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आरोपी अनवर कादरी को लेकर पुलिस लंबे समय से अलर्ट पर थीं पुलिस की कई टीमें उसके ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही थी. 

    आरोपी ने शुक्रवार (29 अगस्त) को कोर्ट के सामने सरेंडर करने के पहले अपनी पहचान छिपाने के लिए वेशभूषा बदल ली थी और कोर्ट में किसी आम व्यक्ति की तरह पेश हुआ. इससे पहले कि पुलिस को उसकी मौजूदगी की भनक लगती, आरोपी ने कोर्ट नंबर 14 में सरेंडर किया. 
    कोर्ट में पुलिस बल तैनात

    हालांकि, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अनवर कादरी कोर्ट में मौजूद है, बड़ी संख्या में पुलिस बल न्यायालय परिसर में पहुंच गया. लेकिन तब तक अनवर कादरी कोर्ट में पेश हो चुका था और प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी.
    गिरफ्तारी वारंट था जारी 

    वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी कादरी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. साथ ही आठ सितंबर तक उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की घोषणा भी की गई थी. 

    अनवर कादरी पर 40,000 रुपए का इनाम घोषित था। बाणगंगा पुलिस ने कोर्ट से आठ दिन का रिमांड मांगा। रिमांड मिलने के बाद जैसे ही पुलिस उसे बाहर लाई तो फिर आपाधापी मची। लोग कादरी को पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। पुलिस उसे भगाते हुए कोर्ट गेट के बाहर वाहन तक लाई और तुंरत गाड़ी में बिठाकर रवाना हो गई।

    40 हजार रुपए का इनाम था क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया- अनवर कादरी आज कोर्ट में पेश हुआ है। वह दो प्रकरणों में वांटेड था। दुष्कर्म के ये मामले 11 जून को दर्ज किए गए थे, जिनमें मूल आरोपी पकड़े गए थे। इनमें कादरी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

    कुछ सबूत भी मिले थे, जिनके आधार पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। उस पर 40 हजार रुपए का इनाम था। कोर्ट ने उसे 8 सितंबर को पेश होने के निर्देश दिए गए थे।

    अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी और घटना से संबंधित सबूत जुटाए जाएंगे।

    कई राज्यों में दी दबिश

    उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थीं. लगातार दबाव और कार्रवाई की संभावना को देखते हुए आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आज सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत प्रक्रिया के तहत अनवर कादरी को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. 

    एडिशनल डीसीपी ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और उसके नेटवर्क, फंडिंग के स्रोत और षड्यंत्र से जुड़े अन्य साक्ष्यों का आकलन किया जाएगा. जिन व्यक्तियों ने फरारी के दौरान उसे शरण दी है, उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
    लव जिहाद के नाम पर फंडिंग का आरोप

    बता दें अनवर कादरी पर लव जिहाद के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए फंड इकट्ठा करने और उसका इस्तेमाल करने का आरोप है. उस पर कई संवेदनशील मामलों में धार्मिक उन्माद फैलाने, युवाओं को बरगलाने और अवैध फंडिंग से जुड़े केस दर्ज हैं.  पुलिस ने उसके ऊपर 40,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और कई बार उसके ठिकानों पर दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता रहा. 
    पहचान बदलकर दे रहा था चकमा

    कहा जा रहा है कि वह लगातार अपनी लोकेशन और पहचान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था. रिमांड के दौरान उससे जुड़े अन्य संदिग्धों, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और इस मामले में जितने भी लोग उसके संपर्क में उनकी भी जांच की जाएगी.

    लव जिहाद के आरोपियों ने लिया था कादरी का नाम इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में करीब दो माह पहले दो युवकों पर दो युवतियों के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान सामने आए वीडियो में दोनों आरोपियों ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया, जिस पर उन्हें लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और निकाह के लिए पैसों का लालच देने का आरोप है।

    पुलिस को मिले वीडियो साक्ष्यों और आरोपियों के बयान के आधार पर पार्षद अनवर कादरी का नाम एफआईआर में जोड़ा गया है। बताया गया है कि उसने युवकों को एक लड़की को फंसाने के लिए एक लाख रुपए और निकाह कराने पर दो लाख रुपए देने की बात कही थी।

    आरोपी साहिल शेख और अल्ताफ ने सोशल मीडिया पर फर्जी हिंदू नामों से आईडी बनाकर युवतियों से संपर्क किया था। मोबाइल जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे 'अर्जुन' और 'राज' जैसे नामों का इस्तेमाल कर लड़कियों से दोस्ती करते और फिर उन्हें बहलाकर मुलाकात के लिए बुलाते थे। इसके बाद शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था।

    पेश होने से पहले जारी हुआ था शोकॉज नोटिस अनवर को पार्षद पद से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। महापौर परिषद की बैठक में इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी। नगर निगम कमिश्नर दीपक सिंह ने अनवर को शोकॉज नोटिस जारी कर 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखने को कहा था। हालांकि, नोटिस की समय सीमा पूरी होने से पहले ही अनवर शुक्रवार को कोर्ट में पेश हो गया।

    पुलिस ने कादरी की बेटी को दिल्ली में पकड़ा था 28 जुलाई को पुलिस ने अनवर कादरी की तलाश में दिल्ली सहित कई स्थानों पर छापेमारी भी की थी। इसी मामले में उसकी बेटी आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। वह पिता अनवर कादरी के फरार होने के बाद उसके संपर्क में थी। आयशा को बाद में जमानत मिल गई थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured love jihad Qadri
    Admin

    Related Posts

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    सावधान! मध्य प्रदेश में नकली मसालों का जाल, जांच में सामने आई खतरनाक सच्चाई

    February 17, 2026

    रोड शो के साथ विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन

    February 17, 2026

    ‘उधार नहीं रखते हिसाब’—कुबेरेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री का सख्त संदेश

    February 17, 2026

    महिला संबंधी अपराधों की जांच को बेहतर बनाने प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    February 17, 2026

    सीमा-सचिन बने छठी बार माता-पिता, घर में आई खुशियों की बहार

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 18 फरवरी: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

    February 17, 2026

    कांग्रेस पर रामदास आठवले का हमला, बोले- राहुल गांधी के रहते सत्ता दूर

    February 17, 2026

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.