Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»हॉकी में भारत का जलवा, रोमांचक मैच में जापान पर 3-2 की जीत, कप्तान हरमनप्रीत छाए
    खेल

    हॉकी में भारत का जलवा, रोमांचक मैच में जापान पर 3-2 की जीत, कप्तान हरमनप्रीत छाए

    AdminBy AdminAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हॉकी में भारत का जलवा, रोमांचक मैच में जापान पर 3-2 की जीत, कप्तान हरमनप्रीत छाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना 
    बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारतीय टीम ने अपने दूसरे पूल मुकाबले में जापान को 3-2 से हरा दिया. 31 अगस्त (रविवार) को खेले गए इस मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (5वें मिनट और 46वें मिनट) ने दो गोल दागे. वहीं मनदीप सिंह (4वें मिनट) एक गोल करने में सफल रहे. दूसरी ओर जापान के लिए कवाबे कोसेई (38वें मिनट और 59वें मिनट) ने दोनों गोल किए. जापान के खिलाफ मैच में भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने कुछ बेहतरीन बचाव किए. कृष्ण बहादुर का ये 150वां इंटरनेशनल मुकाबला था. बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 से हराया था. अब भारतीय टीम अपने आखिरी पूल मुकाबले में 1 सितंबर (सोमवार) को कजाकिस्तान से भिड़ेगी.

    ऐसा रहा दोनों के बीच मुकाबला
    भारतीय टीम ने तूफानी शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में दो गोल दाग दिए. क्वार्टर के चौथे मिनट में ही मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया. अगले ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया. दूसरा क्वार्टर कांटेदार रहा, जहां दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. दोनों टीमों ने जरूर मौके बनाए, लेकिन गोल पोस्ट में गेंद डाल नहीं सकीं. हाफटाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 था.

    तीसरे क्वार्टर में जापान ने आक्रामक खेल दिखाने का प्रयास किया. इसका उसे फायदा भी मिला, जब क्वार्टर के आठवें मिनट में कवाबे कोसेई ने जापान के लिए गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया. ये स्कोर तीसरे क्वार्टर के अंत रहा. फिर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया. जापानी टीम इस गोल को खाने के बाद भी लड़ती रही और खेल खत्म होने से लगभग दो मिनट पहले कवाबे कोसेई गोल करने में कामयाब रहे.

    एशिया कप में भारतीय टीम को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल-ए में रखा गया है. वहीं पूल-बी में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हैं. एशिया कप की विजेता टीम को अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा. हॉकी वर्ल्ड कप नीदरलैंड्स और बेल्जियम में 14 से 30 अगस्त तक खेला जाना है.

    भारत ने कितनी बार जीता एशिया कप?
    बता दें कि एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का ये 17वां संस्करण है. भारतीय टीम ने अब तक तीन बार एशिया कप खिताब जीता है. भारतीय टीम आखिरी बार 2017 में इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रही थी. उससे पहले भारत 2003 और 2007 में भी चैम्पियन रहा था. साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा पांच और पाकिस्तान ने 3 बार खिताब जीता. पाकिस्तानी टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इस बार टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था.

    एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम:
    गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा.
    डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, सुमित, संजय.
    मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, राजिंदर सिंह.
    फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Indian hockey
    Admin

    Related Posts

    यौन शोषण मामले में बड़ा निर्देश: शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज होगा

    February 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया

    February 21, 2026

    अजेय चैंपियन Floyd Mayweather की वापसी की चर्चा तेज, क्या फिर बनेंगे इतिहास?

    February 21, 2026

    गांव में बैठकर चला रहे थे साइबर ब्लैकमेल गैंग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    February 21, 2026

    भारत बना AI का ‘विश्वगुरु’: 88 देशों ने स्वीकार किया, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के बिना तकनीक असफल

    February 21, 2026

    AI सम्मेलन में शर्टलेस प्रदर्शन: चार यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस कस्टडी में, कोर्ट का कड़ा रुख

    February 21, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    शर्ट उतारकर विरोध करने पर कार्रवाई: चार यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस कस्टडी में, अदालत ने दिखाई सख्ती

    February 21, 2026

    खुफिया चेतावनी के बाद राजधानी में सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर नजर

    February 21, 2026

    अब दुबला नहीं रहेगा बच्चा! वजन बढ़ाने के लिए 6 बेस्ट फूड्स

    February 21, 2026

    मिट्टी की महक ने बुलाया वतन: ब्रिटेन के AI मंत्री की 23 साल बाद बिहार वापसी

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.