Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»राहुल गांधी को 99 से मिला मौका, लोकसभा में पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार…
    देश

    राहुल गांधी को 99 से मिला मौका, लोकसभा में पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार…

    By June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राहुल गांधी को 99 से मिला मौका, लोकसभा में पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब तक संसद में पार्टी के एक सांसद के तौर पर ही काम करते दिखे हैं।

    यूपीए सरकार रहने के दौरान वह केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बने थे और फिर कांग्रेस के विपक्ष में आने के बाद भी वह संसद में नेता विपक्ष जैसे अहम रोल में नहीं दिखे।

    भाजपा उनके जिम्मेदारी न लेने को मुद्दा बनाती रही है। लेकिन अब राहुल गांधी का रुख बदलता दिख रहा है और वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालने को तैयार नजर आ रहे हैं।

    सोमवार को चुनाव के बाद आयोजित पहले सत्र में वह पहली कतार में ही अखिलेश यादव के साथ बैठे नजर आए। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी जब सांसद के तौर पर शपथ लेने पहुंचे को उन्हें संविधान की कॉपी दिखा रहे थे।

    राहुल गांधी के इस रुख से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नेता विपक्ष बनने के लिए तैयार हैं। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लेकर नेतृत्व करना चाहिए।

    यह उनके लिए मौका भी है क्योंकि पार्टी को लोकसभा में 99 सीटें मिली हैं, जो उसकी उम्मीद से अधिक हैं। इसके अलावा भाजपा को उसके नेतृत्व वाला INDIA अलायंस 240 सीटों पर ही रोकने में सफल रहा।

    इन नतीजों के बाद भी कांग्रेस लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार से बाहर है, लेकिन बीते दो चुनावों को देखते हुए वह 99 के आंकड़े को अपने लिए सफलता मान रही है।

    इस सफलता का क्रेडिट राहुल गांधी को दिया जा रहा है। इसलिए पार्टी मान रही है कि राहुल गांधी को अहम रोल में लाने का यह अहम मौका है।

    कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया है और अब उनके ऊपर है कि वह इस भूमिका को स्वीकार करें या नहीं।

    लेकिन राहुल गांधी ने पहले ही दिन अपने रुख से संकेत दिया है कि वह नेता विपक्ष बनने को तैयार हैं। वह उसी सीट पर बैठे नजर आए, जहां अब तक कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता रहे अधीर रंजन चौधरी बैठा करते थे।

    इस बार अधीर रंजन चौधरी चुनाव में हार गए थे। बता दें कि अब तक लोकसभा में सीटों का आवंटन नहीं हुआ है, लेकिन अधीर की सीट से राहुल ने संकेत जरूर दिया है।

    राहुल गांधी के नेता विपक्ष बनने के संकेत रॉबर्ट वाड्रा ने भी दिए हैं। वाड्रा ने कहा कि वह नेता विपक्ष के रूप में प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को अच्छे से जानता हूं। वह मेरे भाई जैसे हैं। मुझे पता है कि वह जो भी करते हैं, पूरे मन से करते हैं।

    मुझे पता है कि वह नेता विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।’ गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ ही अखिलेश यादव और फैजाबाद से जीते अवधेश प्रसाद भी बैठे थे। इस तरह राहुल और अखिलेश ने यह संदेश भी दिया कि उनका गठबंधन मजबूत है।

    The post राहुल गांधी को 99 से मिला मौका, लोकसभा में पहली कतार में बैठे; जिम्मेदारी को दिखे तैयार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    टैक्स सुधार में नाकामी पड़ी भारी, IMF की 1 अरब डॉलर की किस्त के लिए पाकिस्तान की बातचीत रुकी

    March 15, 2026

    पहाड़ों पर लौटी सर्दी: बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से मौसम सुहाना

    March 15, 2026

    बर्फबारी का असर: जम्मू-कश्मीर की अहम सड़क बंद, यात्रियों को परेशानी

    March 15, 2026

    अटल टनल में भारी जाम: बर्फबारी का दीदार करने पहुंचे सैकड़ों वाहन फंसे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    March 15, 2026

    दौलत की रेस में भारतीय महिला का जलवा, सावित्री जिंदल बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला

    March 15, 2026

    युद्ध और आपदा में भारत बना रक्षक, विदेशियों को भी सुरक्षित निकालने में सबसे आगे

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    होर्मुज तनाव के बीच ट्रंप ने मांगा सहयोग, साउथ कोरिया ने रखी अपनी शर्तें

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    टैक्स सुधार में नाकामी पड़ी भारी, IMF की 1 अरब डॉलर की किस्त के लिए पाकिस्तान की बातचीत रुकी

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.