Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»Vaishno Devi temple : मंदिर बंद, श्रद्धालुओं के लिए होटल ने नाश्ता-डिनर सहित मुफ्त सुविधा दी
    देश

    Vaishno Devi temple : मंदिर बंद, श्रद्धालुओं के लिए होटल ने नाश्ता-डिनर सहित मुफ्त सुविधा दी

    AdminBy AdminSeptember 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Vaishno Devi temple : मंदिर बंद, श्रद्धालुओं के लिए होटल ने नाश्ता-डिनर सहित मुफ्त सुविधा दी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कटरा
    26 अगस्त को तीन दोस्तों के साथ कटरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी अमिश चौधरी की आंखें भर आईं जब उन्होंने बताया कि भूस्खलन के बाद यात्रा रुक गई। हम होटल में ही रुक गए। 7 दिन हो गए, लेकिन होटल वालों ने न किराया लिया और न ही खाने का पैसा। उनका कहना है कि जब तक माता के दर्शन नहीं कराओगे, तब तक भेजेंगे नहीं। अमिश अकेले नहीं हैं। करीब 500 श्रद्धालु ऐसे हैं जो पिछले एक सप्ताह से कटरा में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग बंद होने के कारण फंसे हुए हैं।

    होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन का सराहनीय प्रयास

    कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने ऐसे समय में जो भूमिका निभाई है, वह प्रेरणादायक है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने बताया कटरा में कुल 300 होटल-गेस्ट हाउस हैं, जिनमें करीब 6000 कमरे हैं। करीब 200 कमरे नि:शुल्क श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। सभी श्रद्धालुओं को उनकी पसंद के अनुसार नाश्ता और खाना मुफ्त दिया जा रहा है। लगभग 200 लोग धर्मशालाओं में ठहरे हुए हैं। भले ही होटल व्यवसाय को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, परंतु सभी होटल मालिक एकजुट होकर मानव सेवा में लगे हैं। राकेश वजीर कहते हैं कि हम घाटे में हैं, परंतु यह समय धर्म और इंसानियत का है। माता रानी की सेवा से बड़ा कोई लाभ नहीं।

    भूस्खलन से ठहरी वैष्णो देवी यात्रा
    भूस्खलन के बाद इलाकों को खाली करने के आदेश

    वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आए भूस्खलन के बाद श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ बड़े कदम उठाए हैं।
    • एशिया चौक से बलिनी पुल के बीच और दर्शनी ड्योढ़ी तक के सभी होटल और दुकानें खाली करने का आदेश दिया गया है।
    • इन इलाकों में 80 से अधिक दुकानें और छोटे होटल आते हैं जो भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं।
    श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि ये कदम लगातार हो रही बारिश और अचानक आई बाढ़ को देखते हुए उठाए गए हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों में स्थित होटलों, दुकानों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया गया है। इसमें एशिया चौक, बलिनी पुल के बीच, दर्शनी ड्योड़ी तक हैं।

    श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इन संवेदनशील हिस्सों में 80 से ज्यादा दुकानें और छोटे होटल आते हैं। दरअसल, ये प्रतिष्ठान भूस्खलन प्रभावित इलाकों में है।

    यह कदम लगातार बारिश और हाल ही में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और वैष्णो देवी यात्रा बाधित हुई है।

    30,000 श्रद्धालुओं वाला कटरा अब सुनसान

    श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के पूर्व प्रबंधनकर्ता शेर सिंह बरिदराम ने बताया कि जहां हर रोज़ 30 हजार श्रद्धालु रहते थे, अब वहां सन्नाटा पसरा है।
    • यात्रा मार्ग की कुल लंबाई 18 किलोमीटर है, जिस पर मरम्मत कार्य जारी है।
    • जब तक मरम्मत पूरी नहीं होती, यात्रा स्थगित रहेगी।
    • जिन श्रद्धालुओं ने हेलिकॉप्टर, भवन, भैरों घाटी रोपवे और होटल की बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा रिफंड किया जा रहा है।

    अमित शाह ने किया राहत कार्यों का निरीक्षण

    इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू का दौरा किया।
    • उन्होंने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया।
    • जम्मू की टूटी हुई सड़क और पुलों की कनेक्टिविटी को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।
    • सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की।

    इंसानियत की परीक्षा में खरे उतरे कटरा के लोग

    जहां एक ओर प्राकृतिक आपदा ने श्रद्धालुओं को संकट में डाला, वहीं कटरा के लोगों ने धर्म और सेवा की मिसाल पेश की है। होटल मालिकों और स्थानीय संगठनों ने बिना किसी सरकारी सहायता के सैकड़ों श्रद्धालुओं की सेवा की है। श्रद्धालु भी भावुक हैं। कुछ ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि हम इतने दूर आकर भी अपने लोगों से इतनी आत्मीयता पाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Vaishno Devi temple
    Admin

    Related Posts

    नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल-वर्किंग वुमेन हॉस्टल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 7, 2026

    लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी – मुख्यमंत्री साय

    March 7, 2026

    संघर्ष से सफलता तक: ट्रक ड्राइवर की बेटी ने UPSC में हासिल की बड़ी रैंक

    March 7, 2026

    नक्सलवाद को बड़ा झटका: तेलंगाना में 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

    March 7, 2026

    मैच देखने जाना हुआ आसान! दिल्ली-साबरमती के बीच रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

    March 7, 2026

    नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर Narendra Modi की बधाई, लोकतंत्र की सराहना

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नारी सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल-वर्किंग वुमेन हॉस्टल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 7, 2026

    किसान कल्याण के संकल्प को मजबूत करता निर्णय या समृद्ध किसान, सशक्त मध्यप्रदेश

    March 7, 2026

    नागपुर का स्वाद देश में छाया: ‘गांधे ब्रदर्स’ ने जीता मास्टरशेफ इंडिया 9 का खिताब

    March 7, 2026

    71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर का जश्न, फिल्मों में चार दशक का शानदार सफर

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.