Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»ठगी के आरोपों के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद, अभिनेत्री ने दी जानकारी
    मनोरंजन

    ठगी के आरोपों के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद, अभिनेत्री ने दी जानकारी

    AdminBy AdminSeptember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ठगी के आरोपों के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां बंद, अभिनेत्री ने दी जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लिए बीते कुछ दिन काफी परेशानी भरे रहे हैं। हाल ही में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस बीच अब शिल्पा ने अपने मशहूर रेस्तरां ‘बास्टियन बांद्रा’ को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

    मुंबई की नाइटलाइफ का हिस्सा था बास्टियन
    2016 में लॉन्च हुआ यह रेस्तरां मुंबई की नाइटलाइफ का अहम हिस्सा माना जाता था। खासकर सी-फूड के लिए मशहूर ‘बास्टियन’ सिर्फ खाने का अड्डा नहीं, बल्कि फिल्मी सितारों और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियों की मुलाकातों का केंद्र बन गया था। शिल्पा और रंजीत बिंद्रा की पार्टनरशिप में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट समय के साथ मुंबई का ‘हॉटस्पॉट’ बन चुका था।

    शिल्पा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि यह गुरुवार एक युग के अंत जैसा होगा क्योंकि मुंबई का एक आइकॉनिक डेस्टिनेशन अब बंद होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘बास्टियन’ ने उन्हें और शहर को अनगिनत यादें दीं। इस मौके पर वह एक खास नाइट आयोजित करेंगी, जिसमें पुराने ग्राहकों के साथ उन पलों को सेलिब्रेट किया जाएगा।

    नई शुरुआत का भी ऐलान
    हालांकि शिल्पा ने यह भी साफ किया कि यह ब्रांड पूरी तरह खत्म नहीं होगा। उनका कहना है कि ‘बास्टियन एट द टॉप’ नाम से इसका नया चैप्टर शुरू होगा। यहां नए अनुभव और नई ऊर्जा के साथ यह सिलसिला आगे बढ़ेगा।

    60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
    गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई के एक कारोबारी दीपक कोठारी ने 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि यह रकम 2015 से 2023 के बीच निवेश और लोन के रूप में दी गई थी, लेकिन बाद में कथित तौर पर इसे व्यक्तिगत खर्चों में इस्तेमाल किया गया। मामला ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी से जुड़ा है, जो अब बंद हो चुकी है।

    शिल्पा और राज का बचाव
    इन आरोपों पर शिल्पा और राज की ओर से वकील प्रशांत पाटिल ने बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना लेन-देन है, जिसकी सुनवाई 2024 में एनसीएलटी मुंबई में हो चुकी है। पाटिल के अनुसार, यह पूरा मामला सिविल प्रकृति का है और इसमें किसी तरह की आपराधिकता नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऑडिटर्स समय-समय पर सभी दस्तावेज और कैश फ्लो स्टेटमेंट जांच एजेंसियों को सौंप चुके हैं।

    आरोपों को बताया ‘बेसलेस’
    शिल्पा और राज के वकील ने इस केस को बेसलेस बताया और कहा कि शिल्पा और राज की छवि खराब करने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके मुवक्किल भी अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shilpa Shetty
    Admin

    Related Posts

    जोई सल्डाना बनीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस, स्कारलेट का रिकॉर्ड टूटा

    January 14, 2026

    हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को हाईकोर्ट से राहत, पासपोर्ट के मामले में बड़ी जीत

    January 14, 2026

    Rukmini Vasanth का विलेन अवतार: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में टॉक्सिक किरदार ने मचाई धूम

    January 14, 2026

    पुलकित सम्राट ने नॉर्थ इंडिया के प्रति अपने खास लगाव को किया जाहिर

    January 13, 2026

    महिला आयोग ने उठाई आपत्ति: यश की ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन, टीजर हटाने की मांग की गई

    January 13, 2026

    ‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक

    January 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    SUV लॉन्च के बाद मची खलबली! पहले दिन 94,000 बुकिंग्स, ग्राहक गिर-गिर पड़ रहे हैं

    January 15, 2026

    मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता, बेटा और दादी की मौत, 5 घर उजड़े

    January 15, 2026

    आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें

    January 15, 2026

    ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानों की जानकारी

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.