Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हर साल 14,000 की बचत! GST रिफॉर्म से मिलेगा आम आदमी को बड़ा फायदा
    देश

    हर साल 14,000 की बचत! GST रिफॉर्म से मिलेगा आम आदमी को बड़ा फायदा

    AdminBy AdminSeptember 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हर साल 14,000 की बचत! GST रिफॉर्म से मिलेगा आम आदमी को बड़ा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    जीएसटी काउंसिल ने 3 सितंबर को नए जीएसटी स्ट्रचर में अहम बदलाव की घोषणा की. ये जीएसटी रिफॉर्म 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे. जीएसटी कटौती से आम आदमी की जेब में कितने रुपये बचेंगे, ये भी बहुत आसानी से समझ सकते हैं.

    मान लीजिए अभिषेक दिल्ली में रहने वाला एक मिडिल क्लास व्यक्ति है जिसकी हर महीने की सैलरी 50,000 से 60,000 रुपये है और उनके दो बच्चे हैं. वह दिल्ली में एक किराए के मकान में रहता है. इन जीएसटी बदलाव से रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा तो अभिषेक की मासिक बचत कितनी बढ़ेगी? आइए, इसे आपको आसानी से समझाते हैं.

    खाने-पीने की चीजों पर होने वाली बचत

    मान लीजिए, 50,000 रुपये की सैलरी में अभिषेक दिल्ली में 15,000 रुपये किराए पर, 20,000 रुपये घरेलू खर्चों (खाना, कपड़े, दवाइयां, और अन्य जरूरी सामान) पर खर्च करता है, और बाकी बचत या अन्य खर्चों में जाता है. हम कुछ सामान्य चीजों पर होने वाली बचत को कैलकुलेट करेंगे, जो एक मिडिल क्लास परिवार इस्तेमाल करता है.

    पहले, खाने-पीने की चीजों की बात करें. जीएसटी सुधारों के तहत पनीर, घी, नमकीन, भुजिया, और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पर पहले 12% या 18% जीएसटी था, जो अब 5% हो गया है. मान लीजिए, परिवार महीने में 5,000 रुपये पनीर, घी, और नमकीन पर खर्च करता है. पुरानी दर (12%) पर 5,000 रुपये का जीएसटी 600 रुपये था, यानी कुल खर्च 5,600 रुपये. अब 5% जीएसटी के साथ 250 रुपये होगा, यानी कुल खर्च 5,250 रुपये. इससे बचत होगी 350 रुपये.

    कपड़ों और जूतों पर होगी इतनी सेविंग

    दूसरा, कपड़े और जूते. पहले 2,500 रुपये तक के कपड़ों और जूतों पर 12% जीएसटी था, जो अब 5% हो गया है. मान लीजिए, परिवार बच्चों के कपड़े और जूतों पर महीने में 2,000 रुपये खर्च करता है. पुरानी दर (12%) पर जीएसटी 240 रुपये था, यानी कुल खर्च 2,240 रुपये. अब 5% जीएसटी के साथ टैक्स 100 रुपये होगा, यानी कुल खर्च 2,100 रुपये. इससे बचत होगी 140 रुपये.

    हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर बचत

    तीसरा, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसे शैंपू, टूथपेस्ट और हेयर ऑयल. पहले इन पर 18% जीएसटी था, जो अब 5% हो गया है. मान लीजिए, परिवार इन पर 1,500 रुपये खर्च करता है. पुरानी दर (18%) पर जीएसटी 270 रुपये था, यानी कुल खर्च 1,770 रुपये. अब 5% जीएसटी के साथ टैक्स 75 रुपये होगा, यानी कुल खर्च 1,575 रुपये. इससे बचत होगी 195 रुपये.

    चौथा, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस. पहले इन पर 18% जीएसटी था, जो अब 0% हो गया है. अगर परिवार महीने में 2,000 रुपये हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम देता है, तो पहले 360 रुपये जीएसटी के साथ कुल खर्च 2,360 रुपये था. अब 0% जीएसटी के साथ खर्च सिर्फ 2,000 रुपये होगा. इससे बचत होगी 360 रुपये.

    बच्चों की पढ़ाई से जुड़े सामान पर बचत

    पांचवां, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा सामान जैसे पेंसिल, नोटबुक, और किताबें. पहले इन पर 12% या 5% जीएसटी था, जो अब 0% हो गया है. मान लीजिए, परिवार इन पर 1,000 रुपये खर्च करता है. पुरानी दर (12%) पर जीएसटी 120 रुपये था, यानी कुल खर्च 1,120 रुपये. अब 0% जीएसटी के साथ खर्च सिर्फ 1,000 रुपये होगा. इससे बचत होगी 120 रुपये.

    महीनेभर में होगी इतनी बचत

    कुल मंथली बचत की बात करें तो 350 (फूड आइटम्स) + 140 (कपड़े) + 195 (पर्सनल केयर) + 360 (इंश्योरेंस) + 120 (पढ़ाई का सामान) इन सभी को मिलाकर कुल 1,165 रुपये तक की सेविंग्स होगी. इसका मतलब है कि अगर मासिक बचत 1,165 रुपये है, तो साल भर में कुल बचत 13,980 रुपये होगी.

    अगर परिवार त्योहारी सीजन में बड़ी खरीदारी जैसे एसी (28% से 18%) या छोटी कार (28% से 18%) खरीदता है, तो बचत और बढ़ सकती है. उदाहरण के लिए, 30,000 रुपये का एसी पहले 38,400 रुपये (28% जीएसटी) में पड़ता था, अब 35,400 रुपये (18% जीएसटी) में मिलेगा, यानी 3,000 रुपये की बचत. इस तरह, नए जीएसटी सुधारों से इस परिवार की मासिक बचत करीब 1,165 रुपये हो सकती है, और बड़ी खरीदारी में और फायदा होगा. यह मध्यमवर्ग के लिए नवरात्रि और दिवाली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured GST
    Admin

    Related Posts

    पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर कप्तान ने जताया गुस्सा, बर्तन मांजने का करारा विरोध

    February 18, 2026

    टीम इंडिया का बड़ा स्कोर, नीदरलैंड को 194 रन का लक्ष्य; शिवम और हार्दिक चमके

    February 18, 2026

    श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा

    February 18, 2026

    किसान कल्याण वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसानों के कल्याण पर होगी व्यय

    February 18, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले— असम में एसआर का मकसद योग्य मतदाताओं की भागीदारी

    February 18, 2026

    गुरु घासीदास के अनुयायियों का दल पावन गिरौदपुरी धाम के लिए हुआ रवाना

    February 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 19 फरवरी: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    February 18, 2026

    पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर कप्तान ने जताया गुस्सा, बर्तन मांजने का करारा विरोध

    February 18, 2026

    गौवंश तस्करी करते तस्कर फरार, पुलिस की घेराबंदी में पलटा वाहन, तीन गायों की जान गई

    February 18, 2026

    सुसाइड या मर्डर? छात्रा की मौत ने बढ़ाए सवाल, सीसीटीवी और हालात उलझे

    February 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.