Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»लखनऊ-SCR मॉडल पर विकास, जानें किन जिलों में क्या बदलाव होंगे
    राज्य

    लखनऊ-SCR मॉडल पर विकास, जानें किन जिलों में क्या बदलाव होंगे

    AdminBy AdminSeptember 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लखनऊ-SCR मॉडल पर विकास, जानें किन जिलों में क्या बदलाव होंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ

    लखनऊ और उसके पड़ोसी जिलों की सूरत-संवरने वाली एक नई पहल अब जमीन पर उतरने जा रही है. प्रदेश सरकार ने ऐसा विकास खाका खींचा है, जिससे लखनऊ ही नहीं, बल्कि आसपास के पांच और जिले भी आने वाले वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक और शहरी विकास के नए केंद्र के रूप में उभरेंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नाम है स्टेट कैपिटल रीजन (SCR).

    यह ठीक दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर होगा. यूपी का स्टेट कैपिटल रीजन कुल 26,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा. इसमें लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली शामिल किए गए हैं. जनसंख्या, बसावट और भौगोलिक स्थिति को आधार बनाकर इसका स्वरूप तय किया जा रहा है.

    रीजनल प्लान का खाका

    लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की मौजूदगी में हाल ही में स्टेट कैपिटल रीजन के रीजन प्लान की पहली सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कंसल्टिंग इंजीनियर्स की टीम मौजूद रही. कंसल्टेंट्स ने बताया कि रीजनल प्लान तैयार करने में एक साल का समय लगेगा. इसके बाद अगले पांच सालों में डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार होगी. धीरे-धीरे योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा. यह कदम न केवल शहरी नियोजन में नई दिशा देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास की समान गति सुनिश्चित करेगा.

    तेज आवागमन की तैयारी

    इस विशालकाय रीजन में हाई-स्पीड रेल और अत्याधुनिक रोड नेटवर्क की सुविधा दी जाएगी. मकसद है कि लखनऊ और उसके आसपास के जिलों के बीच आवाजाही तेज और आसान हो.

    इस योजना के तहत

    – औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे राजधानी से जोड़ा जाएगा.

    – लोगों को रोजगार और व्यावसायिक अवसरों तक जल्दी पहुंचने की सुविधा मिलेगी.

    – ट्रांसपोर्ट की सुगमता से निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा.

    – सरकार का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी विकास का सबसे बड़ा आधार है और इसी वजह से परिवहन क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है.

    पर्यटन में नई उड़ान

    सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल लगभग 1.8 करोड़ पर्यटक इस पूरे रीजन का रुख करते हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ में 46% पर्यटक, बाराबंकी में 31%, उन्नाव में 14%, सीतापुर में 7% जबकि हरदोई और रायबरेली में सिर्फ 1-1% आते हैं. यह असमानता बताती है कि पर्यटन क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा. सरकार की योजना है कि हर जिले की संस्कृति, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक संपदा को जोड़कर पर्यटन सर्किट बनाया जाए. इससे न केवल पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

    कृषि और उद्योग पर फोकस

    लखनऊ और उसके आसपास के जिलों की सबसे बड़ी ताकत है यहां की उपजाऊ मिट्टी. चावल, गेहूं, गन्ना, सब्जियां और दलहन की खेती यहाँ बड़े पैमाने पर होती है. रीजनल प्लान में कृषि को बढ़ावा देने के लिए

    आधुनिक तकनीक, कोल्ड स्टोरेज चेन, एग्री-बिजनेस हब की योजना शामिल की जाएगी. इसके साथ ही औद्योगिक विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. खासकर फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, आईटी और सर्विस सेक्टर में निवेश के अवसर तलाशे जाएंगे. उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में SCR क्षेत्र नए औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा.

    रोजगार और शहरीकरण की दिशा

    अधिकारियों ने बताया कि योजना का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि नौकरी और व्यवसाय के अवसर पैदा करना. जब बेहतर कनेक्टिविटी, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो रोजगार अपने आप बढ़ेगा. लखनऊ पहले से ही उत्तर भारत का शिक्षा और स्वास्थ्य हब है. अब आसपास के जिले भी इस विकास में हिस्सेदार होंगे. छोटे कस्बों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा.

    डेटा कलेक्शन और आगे की राह

    बैठक में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में अलग-अलग कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएं. इससे डेटा कलेक्शन में तेजी आएगी. स्थानीय जरूरतों को बेहतर समझा जा सकेगा. कार्ययोजना ज्यादा प्रभावी बनेगी. उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि रीजनल प्लान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि हर जिले की स्थानीय जरूरतों और संसाधनों को ध्यान में रखकर बने.

    आर्थिक विकास का नया मॉडल

    बताया जा रहा है कि स्टेट कैपिटल रीजन को केवल प्रशासनिक ढांचे का विस्तार नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आर्थिक विकास का नया मॉडल बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है. इसमें रोजगार, कृषि, पर्यटन, औद्योगिक निवेश सबको एक साथ जोड़ने का प्रयास है. यह मॉडल न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को नए विकास पथ पर ले जाने में मदद करेगा. अधिकारियों के मुताबिक स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) परियोजना केवल नक्शे पर बनी रेखा नहीं, बल्कि छह जिलों के करोड़ों लोगों की उम्मीदों का खाका है. 26 हजार वर्ग किलोमीटर में फैली इस महत्वाकांक्षी योजना से उम्मीद की जा रही है कि लखनऊ का विकास अब अपने पड़ोसी जिलों तक फैलेगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    कलेक्टर ने जनगणना की तैयारियों का लिया जायजा, 1 मई से शुरू होगी मकानों की गणना

    March 19, 2026

    आयुष्मान मरीजों को झटका: बड़े अस्पतालों ने इलाज से किया मना, स्वास्थ्य मंत्री सख्त

    March 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान की शुरुआत की

    March 19, 2026

    भर्ती अभ्यर्थियों के लिए राहत: जॉइनिंग के बाद खाली पद वेटिंग लिस्ट से भरे जाएंगे

    March 19, 2026

    चांदी में आई बड़ी गिरावट, सोने में भी मंदी, क्या आर्थिक संकट का संकेत है?

    March 19, 2026

    धर्मांतरण कानून पर बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में बिल पास, जानें अन्य राज्यों से कितना अलग

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर ने जनगणना की तैयारियों का लिया जायजा, 1 मई से शुरू होगी मकानों की गणना

    March 19, 2026

    गंभीर ने AI डीपफेक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में की याचिका, लीगल एक्शन से बड़ी कंपनियों को घेरा

    March 19, 2026

    निवेशकों को बड़ा झटका: बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड गिरावट

    March 19, 2026

    आयुष्मान मरीजों को झटका: बड़े अस्पतालों ने इलाज से किया मना, स्वास्थ्य मंत्री सख्त

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.