Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»1.5 लाख जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध होंगी परिवहन सेवाएं – सीएम योगी
    राज्य

    1.5 लाख जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध होंगी परिवहन सेवाएं – सीएम योगी

    AdminBy AdminSeptember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    1.5 लाख जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध होंगी परिवहन सेवाएं – सीएम योगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    • परिवहन विभाग ने प्रदेश को दी नई उड़ान: सीएम योगी ने किया अनेक योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास  
    • 1.5 लाख जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध होंगी परिवहन सेवाएं – सीएम योगी
    • सीएम ने सरल परिवहन हेल्पलाइन 149 का किया शुभारंभ, 400 बसों को दिखाई हरी झंडी  
    • तीन महिला परिचालकों को वितरित किया नियुक्ति पत्र 
    • सीएम ने पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले 7 बस स्टेशनों का किया शिलान्यास 
    • सीएम ने किया जूपिटर ऑडिटोरियम के नवीनीकरण-उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ से प्रदेशवासियों को परिवहन विभाग की अनेक नई सौगातें दीं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सीएम ने विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 1.5 लाख जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन तक 45 से अधिक परिवहन सेवाएं पहुँचाने की सुविधा का शुभारंभ किया, सरल परिवहन हेल्पलाइन 149 लॉन्च की, 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाई तथा महिला परिचालकों व विभिन्न निवेशकों को नियुक्ति-पत्र व प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने वाले सात आधुनिक बस स्टेशनों के शिलान्यास सहित जूपिटर ऑडिटोरियम के नवीनीकरण-उच्चीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।

    सरल परिवहन हेल्पलाइन 149 का किया शुभारंभ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरल परिवहन हेल्पलाइन 149 का शुभारंभ किया। सीएम ने डिजिटल बस ट्रैकिंग (मार्गदर्शी) ऐप का शुभारंभ किया। साथ ही इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की नई बुकलेट का भी शुभारंभ किया। 

    तीन महिला परिचालकों को दिया नियुक्ति पत्र
    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तीन महिला परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाने वाली महिला परिचालक आलमबाग डिपो की संगीता गौतम, गोल्डी मौर्या व कैसरबाग डिपो की अंशिका गौतम रहीं। 

    एडीटीसी के नवीनतम केंद्रों को दिया प्रमाण पत्र
    मुख्यमंत्री ने एडीटीसी के नवीनतम केंद्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। सीएम ने यह प्रमाण पत्र देवरिया के वैभव शाही, जौनपुर के कृष्णमूर्ति सिंह, सोनभद्र के आनंद मिश्र, एटा के गौरव शर्मा व गौतमबुद्ध नगर के योगराज सिंह को प्रदान किया। 

    आरवीएसएफ के 4 नवीनतम केंद्रों को भी मिला प्रमाण पत्र
    सीएम ने आरवीएसएफ नवीनतम केंद्रों को प्रमाण पत्र भी दिया। यह प्रमाण पत्र हापुड़ के ध्रुव सिंहल, बुलंदशहर के अलीम खान, गाजियाबाद के फरमान व हापुड़ के कैफ खान को दिया गया। 

    4 नवीनतम आटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर के निवेशकों को दिया प्रमाण पत्र
    मुख्यमंत्री ने 4 नवीनतम आटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर के निवेशकों को प्रमाण पत्र दिया। यह प्रमाण पत्र लखनऊ के रोहित सिंह, आगरा के अजय राय, कानपुर के विवेक श्रीवास्तव व मीरजापुर के अनुपम प्रकाश त्रिपाठी को प्रदान किया गया। 

    आईआईटी खड़गपुर व परिवहन विभाग के मध्य हुआ एमओयू
    आईआईटी खड़गपुर व परिवहन विभाग के मध्य एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री के समक्ष हुए एमओयू में विभाग की तरफ से केपी सिंह व आईआईटी खड़गपुर से प्रो. उदय शंकर ने एमओयू आदान-प्रदान किया। परिवहन निगम व सीएससी के मध्य भी एमओयू हुआ। 

    सीएम ने इन्हें भी किया सम्मानित
    जनसेवा केंद्रों के माध्यम से परिवहन सेवाएं प्राप्त करने वाले चार लोगों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह प्रमाण पत्र बलिया के अनुमेन्द्र प्रताप सिंह, क्रांति कुमार, वाराणसी के पवन सिंह व लखनऊ के अखिलेश शर्मा को दिया गया। 

    400 बसों को दिखाई हरी झंडी
    सीएम योगी ने 8 डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 16 इलेक्ट्रिक बस, 1 रेट्रोफिट इलेक्ट्रिक बस, 10 सीएनजी बस, दो एसी बस, 20 टाटा बस, 43 आशयर सहित 400 बीएस- सिक्स बसों और सड़क सुरक्षा के लिए 11 इंटरसेप्टर को हरी झंडी दिखाई। 

    सीएम ने पीपीपी मोड पर विकसित किए जाने वाले 7 बस स्टेशनों का किया शिलान्यास 
    सीएम ने पीपीपी मोड पर विकसित किए जाने वाले 7 बस स्टेशनों का शिलान्यास किया। पीपीपी मॉडल पर निर्मित होने वाले बस स्टेशन जीरो रोड (प्रयागराज), सिविल लाइंस (प्रयागराज), गाजियाबाद ओल्ड (गाजियाबाद), रसूलाबाद (अलीगढ़), चारबाग (लखनऊ), अयोध्या धाम (अयोध्या), विभूति खंड गोमतीनगर (लखनऊ) की सीएम ने शिलान्यास किया। इसके अलावा सीएम ने विभिन्न बस स्टेशनों के पुनर्निर्माण, जीर्णोद्धार, उच्चीकरण, सौंदर्यीकरण का भी शुभारंभ किया। वहीं पीपीपी मोड द्वारा विकसित किए जाने वाले बस स्टेशनों के विकासकर्ता मोहित गोयल, ईश्वरदेव शुक्ल, नरेंद्र सिंह ने सीएम का स्वागत किया।  

    सीएम ने किया जूपिटर ऑडिटोरियम के नवीनीकरण-उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जूपिटर ऑडिटोरियम के नवीनीकरण-उच्चीकरण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही मरकरी व मार्स ऑडिटोरियम के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। 1760.50 लाख से तीनों ऑडिटोरियम का नवीनीकरण-उच्चीकरण कराया गया। 

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    CM Yogi Adityanath Featured
    Admin

    Related Posts

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    February 16, 2026

    दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प प्रेरणादायी और अनुकरणीय : राज्यपाल पटेल

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार

    February 16, 2026

    सीएचसी को एफआरयू के रूप में उन्नत करने के लिए मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.