Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने जीता खिताब, PM मोदी बोले- गर्व का पल, खिलाड़ियों को मिली लाखों की इनामी राशि
    खेल

    हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने जीता खिताब, PM मोदी बोले- गर्व का पल, खिलाड़ियों को मिली लाखों की इनामी राशि

    AdminBy AdminSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हॉकी एशिया कप 2025: भारत ने जीता खिताब, PM मोदी बोले- गर्व का पल, खिलाड़ियों को मिली लाखों की इनामी राशि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नईदिल्ली 

    हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबलें में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को करारी शिकस्त दी. बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 के अंतर से पटखनी दी. इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल यानी 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

    भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है. ये जीत इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने 5 बार की चैम्पियन साउथ कोरिया को शिकस्त दी है. इससे पहले 2017 में मलेशिया को हराकर भारत ने एशिया कप जीता था. 

    ऐसे रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला

    इस फाइनल मुकाबले के पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत के सुखजीत सिंह ने गोल दागा. पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारत 1-0 से आगे रहा. भारत ने दोनों क्वार्टर में 1-1 गोल दागा और 2-0 की बढ़त बना ली. हाफ टाइम तक भारत का स्कोर 2-0 रहा. साउथ कोरिया ने अटैकिंग खेल दिखाया लेकिन वो गोल नहीं कर सके. 

    तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने फिर गोल दागा और बढ़त 3-0 की कर ली. चौथे क्वार्टर के 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला. रोहिदास ने मौके को भुनाया और गोल दाग दिया. लेकिन इसी क्वार्टर में साउथ कोरिया ने भी एक गोल दागा. लेकिन भारत की बढ़त 4-1 की हो चुकी थी. इसके बाद भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को गोल नहीं दागने दिया और डिफेंसिव अप्रोच अपनाया. आखिरकार भारत ने जीत हासिल कर ली.

    दोनों टीमों ने ऐसे हासिल किया था फाइनल का टिकट

    भारतीय हॉकी टीम ने अपने आखिरी सुपर-4 मैच में चीन को 7-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई. लीग में भारत का सफर अजेय रहा था. वहीं दूसरी तरफ कोरिया ने आखिरी सुपर-4 मैच में मलेशिया को 4-3 से हराकर दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी.

    ऐसा रहा है एशिया कप में भारत का इतिहास

    भारत ने अब तक 2003, 2007, 2017 के बाद अब 2025 में चौथी बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया है. टीम 1982, 1985, 1989, 1994 और 2013 में 5 बार उपविजेता भी रही है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Hockey Asia Cup 2025
    Admin

    Related Posts

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    100 घंटे की जंग में अरबों स्वाहा: ईरान से भिड़ंत में US को 31 हजार करोड़ का झटका

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026

    नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति से बड़नगर के समग्र विकास के खुलेंगे द्वार

    March 6, 2026

    टेंडर से अवॉर्ड तक पूरी प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश

    March 6, 2026

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.