Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»उमा केवट बनी मध्य प्रदेश टीम की बेस्ट गोलकीपर, गुजरात में होगा राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट
    खेल

    उमा केवट बनी मध्य प्रदेश टीम की बेस्ट गोलकीपर, गुजरात में होगा राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट

    AdminBy AdminSeptember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उमा केवट बनी मध्य प्रदेश टीम की बेस्ट गोलकीपर, गुजरात में होगा राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शहडोल
     मध्य प्रदेश का शहडोल जिला अब अपनी पहचान मिनी ब्राजील के नाम से बना रहा है, जिसकी ख्याति अब देश विदेश तक फैल रही है. साथ ही साथ यहां के खिलाड़ी भी अपना जलवा लगातार बिखेर रहे हैं. अभी हाल ही में शहडोल की बेटी उमा केवट ने मध्य प्रदेश की महिला सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिसके बाद वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.

    शहडोल की बेटी का कमाल

    शहडोल के विचारपुर में सांई सब सेंटर की कोच लक्ष्मी सहीस ने बताया कि "शहडोल जिले की रहने वाली उमा केवट का सिलेक्शन राष्ट्रीय ओपन सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए हो गया है. उमा केवट का मध्य प्रदेश टीम में सिलेक्शन होने के बाद उनके चाहने वालों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं है. शहडोल के लिए ये एक बड़ा एचीवमेंट है."

    बेस्ट गोलकीपर हैं उमा केवट

    कोच लक्ष्मी सहीस बताती हैं कि "उमा केवट की उम्र लगभग 22 साल है और वो वर्तमान में मध्य प्रदेश की बेस्ट गोलकीपर में से एक हैं. उनके खेल में एक अलग ही टैलेंट है. उमा केवट के खेलने का अंदाज जिस तरह का है. अगर उन्हें प्रॉपर सुविधाएं मिलती रहीं और अच्छे कोच मिलते रहे सही मार्गदर्शन मिलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब उमा केवट मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि भारतीय महिला टीम से भी खेलती नजर आएंगी."

    मिला बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड

    उमा केवट ने अभी हाल ही में खेल दिवस के मौके पर खेले गए सद्भभावना मैच में बेस्ट गोलकीपिंग कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. ये मुकाबला भोपाल के टीटीनगर स्टेडियम में खेला गया था. मैच शहडोल जिले के विचारपुर मिनी ब्राजील और सरदारपुर के बीच खेला गया था, जहां उन्हें बेस्ट गोलकीपर चुना गया था, जिसमें 21 हजार रुपए की राशि भी प्रदान की गई थी.

    कहां और कब खेले जाएंगे मैच

    नेशनल ओपन सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन करा रहा है. इस टूर्नामेंट के मुकाबले गुजरात के भावनगर में खेले जाएंगे. जिस पर शहडोल वालों की भी नजर रहेगी क्योंकि इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश महिला टीम से शहडोल की उमा केवट भी अपना जौहर दिखाती नजर आएंगी.

    मिनी ब्राजील से जर्मनी तक का सफर

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मन की बात के 103वें एपिसोड में शहडोल के मिनी ब्राजील का जिक्र किया था. उसके बाद पीएम मोदी ने मार्च 2025 में अमेरिकन पॉडकास्टर लेक्सफ्रिडमैन के साथ चर्चा के दौरान फिर से मिनी ब्राजील के नाम से फेमस विचारपुर गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों के बारे में जिक्र किया.

    बीते रविवार 31 अगस्त को मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने मिनी ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को लेकर अच्छी खबर सुनाई थी. इस पॉडकास्ट को जब जर्मनी के फुटबॉल कोच डायटमार बेयर्सडॉर्फर ने सुना तो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कुछ फुटबॉल खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की पेशकश की है, साथ ही जर्मनी के लिए बुलावा भेजा है.

    अक्टूबर महीने में जर्मनी की उड़ान भरेंगे 4 खिलाड़ी

    विचारपुर के खिलाड़ी अब अक्टूबर महीने में जर्मनी की उड़ान भरेंगे. 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक ये खिलाड़ी जर्मनी में ही रहेंगे. बाकायदा सिलेक्शन प्रोसेस से इनमें से 4 खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया जाएगा. जिसमें 2 बालक और 2 बालिका होंगी. चयन के अलग-अलग क्राइटेरिया में इन खिलाड़ियों को जांचा परखा जाएगा. इसके बाद विचारपुर की पूरी टीम में से 2 मेल और 2 फीमेल प्लेयर्स को जर्मनी जाने का मौका मिलेगा.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Football Uma Kewat
    Admin

    Related Posts

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    February 16, 2026

    21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

    February 16, 2026

    फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

    February 16, 2026

    ईशान किशन बने चौथे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया दम

    February 16, 2026

    मैदान पर नहीं होगी स्लेजिंग! सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, BCCI वीडियो में बड़ा खुलासा

    February 16, 2026

    स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.