Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»अब Google AI Mode आपकी भाषा में करेगा जवाब, हिंदी समेत कई भाषाओं का समर्थन
    तकनीकी

    अब Google AI Mode आपकी भाषा में करेगा जवाब, हिंदी समेत कई भाषाओं का समर्थन

    AdminBy AdminSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब Google AI Mode आपकी भाषा में करेगा जवाब, हिंदी समेत कई भाषाओं का समर्थन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    नई दिल्ली

    AI का बढ़ता चलन देखते हुए गूगल ने अपने AI Mode को अपग्रेड कर दिया है। गूगल सर्च को और भी बेहतर बनाने के लिए एआई मोड लाया गया था। अब यह मोड 5 नई भाषाओं में उपलब्ध है। खास बात यह है कि हिंदी बोलने वालों के लिए गूगल सर्च के इस फीचर को यूज करना और भी आसान और उपयोगी हो गया है। अब आप हिंदी में भी सवाल पूछ सकते हैं और उनके जवाब पा सकते हैं।

    अब गूगल एआई मोड को इन पांच भाषाओं का मिला सपोर्ट
    लगभग छह महीने पहले Google ने AI Mode को केवल इंग्लिश भाषा में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब यह हिंदी समेत पांच और भाषाओं इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई और ब्राजीलियाई पुर्तगाली को सपोर्ट कर रहा है। गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस विस्तार के साथ अब ज्यादा लोग AI मोड का इस्तेमाल करके अपनी पसंदीदा भाषा में जटिल सवाल पूछ सकेंगे। साथ ही, वेब को और गहराई से एक्सप्लोर कर पाएंगे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने इसे 180 से ज्यादा देशों में लाया गया था। गूगल ने Gemini 2.5 AI मॉडल का इस्तेमाल करके इसे बनाया है। गूगल का यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो नई चीजें जानना चाहते हैं या कोई काम करना चाहते हैं, जैसे कि यात्रा की योजना बनाना या स्थानीय जगहों के बारे में जानना।

    कैसे काम करता है एआई मोड?
    AI मोड में आप टेक्स्ट, आवाज या फोटो का इस्तेमाल करके सवाल पूछ सकते हैं। गूगल का AI आपकी बात को समझ सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप रात में खिलने वाले फूलों के बारे में जानना चाहते हैं तो AI आपको सही जानकारी देगा। आप उससे और भी सवाल पूछ सकते हैं।

    गूगल ने बताया कि यह सिर्फ अनुवाद नहीं है। AI को स्थानीय जानकारी को भी समझना होता है। गूगल का मकसद है कि AI सर्च दुनिया भर के लोगों के लिए उपयोगी हो।

    समय के साथ और होगा बेहतर
    गूगल का कहना है कि AI मोड अभी भी विकास के अधीन है। इसका मतलब है कि यह समय के साथ और भी बेहतर होता जाएगा। गूगल का AI मोड एक पावरफुल फीचर है, जो लोगों को जानकारी खोजने और नए चीजें सीखने में मदद कर सकता है। अब हिंदी सपोर्ट मिलने के बाद भारतीयों के लिए यह और भी उपयोगी हो गया है। वे अपनी भाषा में इससे सवाल करके आंसर मांग सकते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    क्या आपको ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक लेना चाहिए? जानिए 4 फायदे और 3 नुकसान

    March 5, 2026

    WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

    March 5, 2026

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.