Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»अंग्रेजों का जबरदस्त प्रदर्शन, T20 में 304 रन के साथ कीर्तिमान की करीब पहुंच
    खेल

    अंग्रेजों का जबरदस्त प्रदर्शन, T20 में 304 रन के साथ कीर्तिमान की करीब पहुंच

    AdminBy AdminSeptember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंग्रेजों का जबरदस्त प्रदर्शन, T20 में 304 रन के साथ कीर्तिमान की करीब पहुंच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैनचेस्टर

    18 छक्के और 30 चौके और कुल मिलाकर 20 ओवर में बने 304 रन…  इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में दूसरा T20I मुकाबला शुक्रवार (13 स‍ितंबर) को खेला गया. जहां अंग्रेजी टीम ने अफ्रीका को 146 रनों से रौंद कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

    मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 304/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका केवल 158 रन ही बना सका. इससे पहले कार्डिफ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी. 

    इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच फिल सॉल्ट ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 60 गेंदों पर 141* रन की धुआंधार पारी खेली. वहीं उनके साथ ओपन‍िंग करने आए जोस बटलर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 83 रन बनाए. 276.66 के स्ट्राइक रेट से खेले बटलर ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वहीं जैकब बेथेल ने 14 गेंदों में 26 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 21 गेंदों में 41* रन जड़ दिए. 

    जवाब में अफ्रीका की टीम की ओर से कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. अफ्रीकी टीम 23 गेंद पहले ही 158 रनों पर न‍िपट गई. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जोफ्रा आर्चर ने  25 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. सैम करन और व‍िल जैक्स को भी 2-2 सफलताएं मिलीं. 

    अब इस मैच र‍िपोर्ट के बाद जान लेते हैं हैं आख‍िर इस मुकाबले में कैसे इस मुकाबले में ज‍िम्बाब्वे का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बच गया…

    T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर किस टीम ने बनाया? 
    ओल्ड ट्रैफर्ड में भले ही इंग्लैंड ने टी20 इत‍िहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन इंग्लैंड का यह स्कोर टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर नहीं था. क्योंकि यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के पास है, ज‍िसने प‍िछले साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ नैरोबी में धमाकेदार 344/4 रन बनाए थे. ज‍िम्बाव्बे ने तब नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ा था, नेपाली टीम ने एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314/3 रन बनाए थे. 

        -जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को 344/4 रन (20 ओवर) नैरोबी (Ruaraka) में बनाए थे. 
        – नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ हांगझोऊ में 27 सितंबर 2023 को 314/3 रन (20 ओवर) एश‍ियन गेम्स के दौरान बनाए. 
        – इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में 12 सितंबर 2025 को  304/2 रन (20 ओवर) बनाए.  
        – भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर 2024 को 297/6 रन (20 ओवर) बनाए थे. 
        – जिम्बाब्वे ने सेशेल्स के खिलाफ नैरोबी में 286/5 रन (20 ओवर) 19 अक्टूबर 2024 को बनाए थे.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Phil Salt South Africa
    Admin

    Related Posts

    राज्यसभा के लिए 26 नेता निर्वाचित, शरद पवार-सिंघवी शामिल; हरियाणा और बिहार में चुनाव से तय होंगे नतीजे

    March 11, 2026

    फैंस का इंतजार खत्म! 12 मार्च तक आएगा आईपीएल के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम

    March 11, 2026

    भोपाल एयरपोर्ट 24×7 ऑपरेशन के लिए तैयार, लेकिन समर सीजन में भी लेट नाइट उड़ानों पर सस्पेंस

    March 11, 2026

    मध्य प्रदेश में ‘VB G-RAMJI’ लागू करने की तैयारी, राज्य सरकार अपने नियमों से करेगी शुरुआत

    March 11, 2026

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर शुरू: राजस्थान से चली गर्म हवाओं ने MP, दिल्ली-UP को तपाया

    March 11, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- आपूर्ति में नहीं है कोई परेशानी, उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राज्यसभा के लिए 26 नेता निर्वाचित, शरद पवार-सिंघवी शामिल; हरियाणा और बिहार में चुनाव से तय होंगे नतीजे

    March 11, 2026

    लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

    March 11, 2026

    मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार

    March 11, 2026

    जंग की मार आम लोगों पर: ईरान-इजराइल तनाव से भारत में कपड़ों की कीमतें बढ़ने के आसार

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.