Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»भारत में AI क्रांति का असर, 2035 तक अर्थव्यवस्था को मिल सकता है 600 अरब डॉलर का बूस्ट
    व्यापार

    भारत में AI क्रांति का असर, 2035 तक अर्थव्यवस्था को मिल सकता है 600 अरब डॉलर का बूस्ट

    AdminBy AdminSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में AI क्रांति का असर, 2035 तक अर्थव्यवस्था को मिल सकता है 600 अरब डॉलर का बूस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आज की जरूरत बनता जा रहा है. भारत के लोग आज जिस तरीके से एआई का तेजी से अपना रहे हैं, उससे देश की अर्थव्यवस्था में जोरदार बढ़ोतरी होने के अनुमान जाहिर किए जा रहे हैं. सोमवार को नीति आयोग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योगों में एआई को तेजी से अपनाने की वजह से इसके दम पर भारत की अर्थव्यवस्था बम-बम करेगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि साल 2035 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 500 से 600 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है. यह न केवल भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी देश की भूमिका को और सशक्त बनाएगा.

    एआई से भारत में संभावनाएं

    नीति आयोग की रिपोर्ट ‘विकसित भारत के लिए एआई: त्वरित आर्थिक वृद्धि के अवसर’ बताती है कि आने वाले दशक में एआई वैश्विक अर्थव्यवस्था में 17 से 26 लाख करोड़ डॉलर तक का योगदान कर सकता है. भारत अपने विशाल वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यबल, शोध एवं विकास की तेजी और मजबूत डिजिटल क्षमताओं की वजह से इस क्रांति का बड़ा भागीदार बनने की क्षमता रखता है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत को वैश्विक एआई मूल्य का 10 से 15% तक हासिल करने का अवसर मिलेगा. इसका सीधा मतलब है कि आने वाले वर्षों में एआई न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएगा बल्कि रोजगार और इनोवेशन दोनों में नई संभावनाएं खोलेगा.

    जीडीपी में संभावित योगदान

    वर्तमान समय में भारत की जीडीपी वृद्धि दर लगभग 5.7% है. यदि यही दर बनी रही तो 2035 तक भारत की जीडीपी 6.6 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है. लेकिन, अगर भारत 8% की आकांक्षी वृद्धि दर हासिल करता है, तो जीडीपी 8.3 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है. इस लक्ष्य में एआई की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है, क्योंकि यह उत्पादकता और दक्षता को कई गुना बढ़ा देगा.

    रोजगार और चुनौतियां

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई के इस्तेमाल से जहां नए रोजगार पैदा होंगे, वहीं कुछ मौजूदा कार्यक्षेत्र प्रभावित भी होंगे. खासतौर पर लिपिकीय और निम्न कौशल वाले कामों पर इसका असर अधिक देखने को मिलेगा. हालांकि, नए कौशल आधारित रोजगार जैसे डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और एआई संचालन से जुड़े क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवसर पैदा होंगे.

    वित्तीय और विनिर्माण क्षेत्र में बदलाव

    एआई का सबसे बड़ा असर वित्तीय सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र में देखने को मिल सकता है. एआई से अनुपालन, धोखाधड़ी की पहचान और जोखिम प्रबंधन जैसे कार्य स्वचालित हो जाएंगे। इससे दक्षता और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी. विनिर्माण क्षेत्र में 85 से 100 अरब डॉलर तक की अतिरिक्त उत्पादकता वृद्धि का अनुमान है. एआई आधारित ऑटोमेशन से उत्पादन प्रक्रिया तेज और लागत प्रभावी होगी.

    इनोवेशन और नए अवसर

    नीति आयोग का मानना है कि एआई केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा. दवाओं की खोज, हेल्थकेयर, शिक्षा और सॉफ्टवेयर-संचालित वाहनों में भी एआई महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा. इन क्षेत्रों में एआई आधारित नवाचार भारत को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का मौका देंगे.

    भारत की प्रगति का हिस्सा बनेगा एआई

    भारत के लिए एआई केवल तकनीकी प्रगति का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह आर्थिक विकास का भविष्य है. यदि भारत एआई का लक्षित उपयोग करता है, तो न केवल उसकी जीडीपी में वृद्धि होगी, बल्कि देश वैश्विक अर्थव्यवस्था का अहम केंद्र भी बन जाएगा. किसानों से लेकर उद्योगपतियों तक और शिक्षा से लेकर हेल्थकेयर तक हर क्षेत्र में एआई भारत की अर्थव्यवस्था को बम-बम करने के लिए तैयार है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    AI Featured GDP India
    Admin

    Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: अब नए भवनों में होंगे मंत्रालय, स्थानांतरण प्रस्ताव पास

    February 14, 2026

    भारत-पाक मुकाबले से पहले कोलंबो में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़े तथ्य

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    CEPA पर भारत-कनाडा की बातचीत तेज, उच्चायुक्त का दावा—डील आसान और संभव

    February 14, 2026

    लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनी जीत, बोले तारिक रहमान

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.