Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»मोदी बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा की खास बधाई, 1 लाइन ने जीत लिया दिल — वायरल हुआ पोस्ट
    व्यापार

    मोदी बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा की खास बधाई, 1 लाइन ने जीत लिया दिल — वायरल हुआ पोस्ट

    AdminBy AdminSeptember 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा की खास बधाई, 1 लाइन ने जीत लिया दिल — वायरल हुआ पोस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें देश और दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. राजनेता से लेकर अभिनेता तक कुछ फोन से तो कुछ सोसल मीडिया पर उनके लिए अपने जज्बातों को बयां कर रहे हैं. बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ यानी शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी सिर्फ 1 लाइन ही लोगों की दिल जीत रही है. भारत में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी खेमे से भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भी इसे मौके पर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। विपक्षी नेताओं में बॉलीवुड अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है। हालांकि, उन्हें इसके लिए ट्रोल का भी सामना करना पड़ा।

    हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में भी सक्रिय हैं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की.
    शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या लिखा

    शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हमारे मित्र और समाज के मित्र माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. ईश्वर आपको सुख, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.’ उन्होंने अपने संदेश में अंग्रेजी में लिखा- Once a friend, always a friend indeed, जिसका अर्थ है ‘एक बार जो दोस्त बन जाए, वह सच्चे अर्थों में हमेशा दोस्त रहता है.’

     

    शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, “मेरे सच्चे मित्र और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको अपार खुशियां, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।” एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक बार दोस्त बने तो हमेशा दोस्त रहते हैं।’

    उनके इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कुछ उनके फॉलोअर्स ने पूछा है कि क्या आप घर वापसी कर रहे हैं? एक ने लिखा, ''याद आ रही है वही भाजपा वाली पुरानी धमक, ममता बानो से दिल भर गया?? भाजपा से नाता तोड़ कर आजतक किस नेता का भला हुआ है??'' वहीं दूसरे ने कहा, 'अब समय आ गया है कि मोदी जी शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा में वापस ले लें। आखिरकार, मतभेद तो रोजमर्रा की जिंदगी में आम बात है।'

    आपको बता दें कि 'बिहारी बाबू' और 'शॉटगन' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा में थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत कर दी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले चुनाव में भी उन्होंने आसनसोल सीट से शानदार जीत दर्ज की थी।

    बॉलीवुड से भी आईं पीएम मोदी के लिए बधाई

    सोशल मीडिया पर अब ‘शॉटगन’ का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है. दिग्गज कलाकार मनोज जोशी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर सहित कई कलाकारों ने पीएम मोदी को अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है. सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की है.
    मनोज मुंतशिर ने क्या लिखा

    मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला ने अपनी पोस्ट में मोदी सरकार के बड़े फैसलों को शामिल करते हुए लिखा, ‘370, तीन तलाक, राम मंदिर… अगर जीवन की ये तीन गाथाएं भी चुन लें, तो हम नरेंद्र मोदी के सदैव ऋणी रहेंगे. भारत के सबसे यशस्वी प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं.’
    सोनू सूद ने ऐसे दी बधाई

    सोनू सूद ने भी प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना करते हुए लिखा, ‘इतिहास उन्हें याद रखता है, जो भविष्य को नया आकार देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं कि उन्हें निरंतर शक्ति, स्पष्टता और साहस प्राप्त हो, वे भारत का नेतृत्व एक परिवर्तनकारी युग में कर रहे हैं. आपकी यात्रा आपके दृष्टिकोण की तरह ही निडर बनी रहे.’

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Modi Shatrughan Sinh
    Admin

    Related Posts

    जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर AAP का बयान, केजरीवाल केस की सुनवाई के बीच BJP कनेक्शन पर विवाद

    March 10, 2026

    बड़े घोटाले पर कार्रवाई: चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड में IDFC फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ का क्लेम सेटल किया

    March 10, 2026

    एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति के लिए बड़ा कदम, सरकार ने लागू किया एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट

    March 10, 2026

    INDIA मीटिंग में राहुल गांधी बने निशाने पर, वामपंथी दल बोले– गठबंधन ऐसे नहीं चलेगा

    March 10, 2026

    ट्रंप के शांति संदेश से शेयर बाजार हरा, सेंसेक्स 77,945.95 तक पहुँचा, निफ्टी में 106 अंक की उछाल

    March 10, 2026

    UP के 2002 गांवों में BSNL की नई ओएफसी परियोजना, दो अरब रुपये से होगा डिजिटल विस्तार

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर खरीदना होगा महंगा! भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी, 20–100% तक इजाफे का प्रस्ताव

    March 11, 2026

    फैंस का इंतजार खत्म! 12 मार्च तक आएगा आईपीएल के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम

    March 11, 2026

    भोपाल एयरपोर्ट 24×7 ऑपरेशन के लिए तैयार, लेकिन समर सीजन में भी लेट नाइट उड़ानों पर सस्पेंस

    March 11, 2026

    मध्य प्रदेश में ‘VB G-RAMJI’ लागू करने की तैयारी, राज्य सरकार अपने नियमों से करेगी शुरुआत

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.