Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»वरुण चक्रवर्ती टी20 रैंकिंग में टॉप पर, दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने – भारत को मिली बड़ी खुशी
    खेल

    वरुण चक्रवर्ती टी20 रैंकिंग में टॉप पर, दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने – भारत को मिली बड़ी खुशी

    AdminBy AdminSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वरुण चक्रवर्ती टी20 रैंकिंग में टॉप पर, दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने – भारत को मिली बड़ी खुशी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में पहली बार नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

    आईसीसी की आधिकारिक घोषणा
    आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 2025 में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और वे आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।' चक्रवर्ती ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ चार रन देकर एक और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर एक विकेट लिया।

    बुमराह और बिश्नोई के बाद तीसरे
    चक्रवर्ती से पहले सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज ही टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे हैं। इनमें बुमराह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई शामिल हैं। अब वरुण चक्रवर्ती भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर हैं, जबकि अक्षर पटेल एक पायदान ऊपर चढ़कर गेंदबाजों में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह चार पायदान चढ़कर 40वें स्थान पर हैं।

    अभिषेक को ऑलराउंडर्स में भी फायदा
    ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा चार स्थान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शीर्ष पर बने हुए हैं जिन्होंने करियर के सर्वोच्च 884 रेटिंग अंक हासिल कर लिए। शुभमन गिल 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा दो स्थान खिसककर चौथे और सूर्यकुमार यादव एक स्थान खिसककर सातवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे और जोस बटलर तीसरे स्थान पर हैं।

    बीते 12 महीनों में शानदार प्रदर्शन
    34 वर्षीय चक्रवर्ती पिछले एक साल से भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में नियमित रूप से खेल रहे हैं। उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

    वरुण का अंतरराष्ट्रीय करियर
    वरुण ने अब तक भारत के लिए 20 टी20 में 35 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.83 का रहा है। 17 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वरुण चार वनडे भी खेल चुके हैं और 10 विकेट ले चुके हैं।

    आईसीसी रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा
    अब टेस्ट और टी20 में भारतीय गेंदबाज नंबर-1 हैं। टी20 में वरुण के अलावा  टेस्ट में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर हैं। वहीं, वनडे में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर हैं। वहीं, बल्लेबाजों में भी भारतीयों का दबदबा है। वनडे और टी20 में भारतीय शीर्ष पर हैं। वनडे में शुभमन गिल और टी20 में अभिषेक शर्मा नंबर एक बल्लेबाज हैं। टेस्ट में इंग्लैंड के जो रूट शीर्ष पर हैं। वहीं, टीम रैंकिंग में भारत वनडे और टी20 में शीर्ष पर है। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। 

    ऑलराउंडर्स में टेस्ट में रवींद्र जडेजा और टी20 में हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं। वहीं, वनडे में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर एक ऑलराउंडर हैं।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news Varun Chakravarthy
    Admin

    Related Posts

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    ट्रंप पर भड़का ईरान, दी सीधी चेतावनी: सावधान रहें, अंजाम खुद भुगतना पड़ सकता है

    March 10, 2026

    बिजली कार्मिकों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, अब बीमा से मिलेगा इलाज का सहारा

    March 10, 2026

    मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी! डेरिल मिचेल की ओर गेंद फेंकने पर अर्शदीप सिंह को ICC ने किया दंडित

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026

    जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर AAP का बयान, केजरीवाल केस की सुनवाई के बीच BJP कनेक्शन पर विवाद

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026

    बिहान से बदली ममता की जिंदगी सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.