Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»ओडीओपी प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी
    राज्य

    ओडीओपी प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

    AdminBy AdminSeptember 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ओडीओपी प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूपीआईटीएस 2025 : हर जिला कहेगा अपनी कहानी

    ओडीओपी प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जिला बताएगा अपनी पहचान, अपनी कहानी

    भदोही से लेकर सहारनपुर तक और फिरोजाबाद से लेकर मुरादाबाद तक दिखेगी कला की झलक

    ग्लोबल मार्केटप्लेस का अनुभव देगा पवेलियन, स्टार्टअप्स और इंटरनेशनल बायर्स को साझा मंच

    प्रदेश की कला और शिल्पकला को मिलेगी वैश्विक पहचान, अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा।

    ओडीओपी के जरिए जिलों की पहचान के साथ ही“लोकल से ग्लोबल” के सपने को भी मिलेगा आयाम

    लखनऊ
    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2025) इस बार एक विशेष आकर्षण का गवाह बनेगा। हॉल नंबर 9 में लगने वाला ओडीओपी पवेलियन राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, शिल्प और कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा। यहां हर जिले की अपनी पहचान और अपनी कहानी उसके सिग्नेचर प्रोडक्ट के जरिए जीवंत होती नजर आएगी। प्रदर्शनी में समूचे प्रदेश के उत्पादों से सजे कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन एक ऐसा मंच साबित होगा, जहां परंपरा और भविष्य साथ-साथ चलते दिखाई देंगे। यह न सिर्फ उत्तर प्रदेश की कला और शिल्पकला को वैश्विक पहचान दिलाएगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा।

    लोकल से ग्लोबल का सपना होगा साकार
    भदोही के कालीन, जो अपनी बारीक बुनाई और डिज़ाइन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, इस पवेलियन की शोभा बढ़ाएंगे। फिरोजाबाद की कांच की कारीगरी अपनी पारंपरिक चमक और आधुनिक डिजाइनों के साथ दर्शकों को आकर्षित करेगी। मुरादाबाद का मेटलवेयर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही लोकप्रिय है और सहारनपुर की लकड़ी पर की गई नक्काशी भारतीय कारीगरों की अनुपम कला को दर्शाएगी। इन उत्पादों के जरिए न सिर्फ जिलों की पहचान सामने आएगी बल्कि “लोकल से ग्लोबल” के सपने को भी नया आयाम मिलेगा।

    ग्लोबल मार्केटप्लेस जैसा मिलेगा अनुभव
    ओडीओपी पवेलियन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक ग्लोबल मार्केटप्लेस की तरह अनुभव देगा। परंपरा, नवाचार और उत्कृष्टता का संगम यहां एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी में आगंतुकों को न सिर्फ उत्पादों की विविधता देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह जानने का भी मौका होगा कि हर जिले का यह उत्पाद किस तरह वहां की संस्कृति, इतिहास और समाज से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस पवेलियन का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह स्टार्टअप्स, डिज़ाइनर्स और इंटरनेशनल बायर्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा। यहां व्यापारिक सौदों, नेटवर्किंग और भविष्य की साझेदारियों के नए अवसर खुलेंगे। योगी सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को सीधा वैश्विक मंच मिलेगा, जिससे उनकी पहचान और आमदनी दोनों बढ़ेंगी।

    सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन पर भी खास फोकस
    सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन पर भी इस बार खास ध्यान दिया गया है। पारंपरिक शिल्प को आधुनिकता के साथ जोड़कर नई संभावनाओं को तलाशने की कोशिश होगी। इससे न केवल कारीगरों को आधुनिक बाजार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि पर्यावरण को भी ध्यान में रखकर टिकाऊ उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

    इन उत्पादों के स्टॉल्स होंगे आकर्षण का केंद्र
    * फिरोजाबाद का ग्लास आर्ट
    * हाथरस की हींग
    * हापुड़ की हैंडलूम बेडशीट, टेक्सटाइल फर्निशिंग
    * गौतमबुद्ध नगर का टेक्सटाइल, ज्वेलरी
    * मुरादाबाद का मेटल फर्नीचर
    * बरेली का जरी जरदोजी
    * आगरा की लेदर एसेसरीज
    * मेरठ का स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स, मसाले
    * कन्नौज का इत्र, इसेंशियल ऑयल
    * कानपुर देहात के पीई पाइप्स
    * वाराणसी का सिल्क और बनारसी साड़ी
    * बाराबंकी का हैंडलूम
    * कानपुर का लेदर प्रोडक्ट्स, सैडलरी गुड्स
    * चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने
    * सीतापुर का हैंडलूम दरी
    * बुलंदशहर का खुर्जा पॉटरी, सेरेमिक ज्वेलरी 
    * भदोही और मिर्जापुर का कालीन
    * गाजियाबाद का इंजीनियरिंग गुड्स
    * लखनऊ का हैंडीक्राफ्ट चिकन इंब्रॉयडर्ड गारमेंट्स
    * फतेहपुर का आयरन चूल्सा
    * एटा के घुंघरू, घंटी और अन्य ब्रास
    * मैनपुरी की ताकशी आर्ट
    * फर्रूखाबाद का जरी जरदोजी
    * संत कबीरनगर की होजरी
    * जौनपुर की ऊनी दरी
    * प्रतापगढ़ के आमला प्रोडक्ट्स
    * संभल का रेशम आर्ट
    * पीलीभीत का वुड प्रोडक्ट
    * आजमगढ़ की सिल्क साड़ी
    * बागपत का हैंडलूम
    * औरैया का देसी घी और मिल्स प्रोडक्ट्स
    * अमेठी का मूंज प्रोडक्ट
    * झांसी का सॉफ्ट टॉयज
    * कुशीनगर का केला
    * अलीगढ़ के ताले और मेटल हैंडीक्राफ्ट
    * सुल्तानपुर का मूंज क्राफ्ट 
    * सहारनपुर का वुडेन किचनवेयर 
    * प्रयागराज का मूंज क्रॉफ्ट, अचार
    * मथुरा के ठाकुर जी की पोशाक

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Local to Global ODOP Pavilion UPITS 2025 Uttar Pradesh Handicrafts yogi
    Admin

    Related Posts

    रतलाम का सरकारी स्कूल छाया खास, बच्चों में बैग नहीं और मुंहजबानी से 40 तक के पहाड़े याद

    February 17, 2026

    उज्जैन में महाभारत की ताकत का अनुभव, महाकाल नगरी में पहली बार सजे 100 से अधिक युद्धास्त्र

    February 17, 2026

    ताजपोशी के दिन सवाल तय: तारिक रहमान की संपत्ति कितनी है — पत्नी जुबैदा की आमदनी से तुलना

    February 17, 2026

    ग्वालियर एलिवेटेड रोड अपडेट: 28 इमारतें हटेंगी, खाली जमीन का अधिग्रहण तय

    February 17, 2026

    आधुनिक माउंटेन गन सिस्टम का निर्माण: जबलपुर की गन कैरिज फैक्ट्री में 100 धनुष तोपों के लिए तैयारी

    February 17, 2026

    गिद्ध संरक्षण के लिए नई पहल: MP में एप के जरिए होगी 7 प्रजातियों की मॉनिटरिंग

    February 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रतलाम का सरकारी स्कूल छाया खास, बच्चों में बैग नहीं और मुंहजबानी से 40 तक के पहाड़े याद

    February 17, 2026

    India vs Pakistan की टक्कर T20 WC 2026 में? जानिए संभावित तारीख और तरीका

    February 17, 2026

    उज्जैन में महाभारत की ताकत का अनुभव, महाकाल नगरी में पहली बार सजे 100 से अधिक युद्धास्त्र

    February 17, 2026

    ताजपोशी के दिन सवाल तय: तारिक रहमान की संपत्ति कितनी है — पत्नी जुबैदा की आमदनी से तुलना

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.