Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»CM योगी का बड़ा बयान: ‘यूपी में बदमाशों को गोली लगना तय है अगर कानून तोड़ेंगे
    राज्य

    CM योगी का बड़ा बयान: ‘यूपी में बदमाशों को गोली लगना तय है अगर कानून तोड़ेंगे

    AdminBy AdminSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CM योगी का बड़ा बयान: ‘यूपी में बदमाशों को गोली लगना तय है अगर कानून तोड़ेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया. बरेली में हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों को अब यूपी में कोई जगह नहीं मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अपराधी मारीच बनकर आया था, लेकिन जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो चिल्लाने लगा कि गलती हो गई, जो मैं उत्तर प्रदेश में आ गया. यही अंजाम हर उस अपराधी का होगा, जो कानून तोड़ने का प्रयास करेगा.

    योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा. उन्होंने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया.

    सीएम योगी बोले- आपने कल देखा होगा. महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था. वह संभवतः मारीच की तरह घुसा था, लेकिन जब यहां की पुलिस की गोली ने उसके शरीर को छलनी किया तो वह चिल्ला रहा था कि सर मैं गलती से उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गया हूं, आगे से यह दुस्साहस नहीं करूंगा. और यह सामना हर उस अपराधी को करना पड़ेगा, जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा. उनके सम्मान और उनके स्वावलंबन में बाधक बनेगा. उस अपराधी के सामने सामने संकट की यही चुनौती हमेशा खड़ी होगी.

    योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिला कार्मिक थीं, लेकिन साल 2017 के बाद भर्ती अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 44 हजार से ज्यादा हो गई है. उन्होंने कहा कि पहले चुनौती यह थी कि महिलाओं की ट्रेनिंग कहां कराई जाए, लेकिन अब प्रदेश में ही 60,200 से अधिक पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग कराई जा रही है.

    मुख्यमंत्री योगी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार योजनाओं में गलत तत्व सक्रिय थे और महिलाओं को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब 60 हजार से ज्यादा महिला स्वयंसेवी समूह (SHG) की बहनें हर महीने आय अर्जित कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं.

    योगी ने कहा कि पहले बेटी की सुरक्षा और रोजगार पर डकैती पड़ती थी. नौकरी में बड़े पैमाने पर धांधली होती थी, जिससे युवा निराश थे, लेकिन अब सरकार ने बेटियों की सुरक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी ने दोहराया कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को यूपी की पुलिस छोड़ने वाली नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों का हश्र वही होगा, जो बरेली की घटना में हुआ.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Disha Patani Featured yogi
    Admin

    Related Posts

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    जल संरक्षण के साथ ही ग्रामीण आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम

    March 4, 2026

    225 करोड़ की बड़ी मंजूरी: MP जिले में बनेंगी 254 नई सड़कें

    March 4, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच लेट, 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं अटकीं – सामने आया कारण

    March 4, 2026

    घर के मंदिर में 5 मूर्तियां और सफाई रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

    March 4, 2026

    पिता के संघर्ष को मिला साथ – चिरायु योजना ने बचाई अंजलि की जिंदगी

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    जल संरक्षण के साथ ही ग्रामीण आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम

    March 4, 2026

    225 करोड़ की बड़ी मंजूरी: MP जिले में बनेंगी 254 नई सड़कें

    March 4, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच लेट, 90 लाख उत्तरपुस्तिकाएं अटकीं – सामने आया कारण

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.