Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारत में पहली बार: मुंबई में FIA-प्रमाणित नाइट स्ट्रीट रेसिंग सर्किट
    देश

    भारत में पहली बार: मुंबई में FIA-प्रमाणित नाइट स्ट्रीट रेसिंग सर्किट

    AdminBy AdminSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में पहली बार: मुंबई में FIA-प्रमाणित नाइट स्ट्रीट रेसिंग सर्किट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    महाराष्ट्र खेलों की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पहली बार नवी मुंबई की सड़कें रात में जगमगाते फ्लडलाइट्स के बीच हाई-स्पीड रेसिंग ट्रैक में बदलेंगी। यह नाइट रेस भारत में मोटरस्पोर्ट्स का नया इतिहास रचने वाली होगी।  मुंबई पहली बार दिसंबर 2025 में एक FIA-ग्रेड स्ट्रीट रेसिंग इवेंट की मेजबानी करने जा रही है। इसके लिए रेसिंग प्रमोशनंस प्राइवेट लिमिटेड (RPPL) (आरपीपीएल) और नवी मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (NMMC) (एनएमएमसी) के बीच समझौता हुआ है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के साथ मुंबई को पहली बार इंडियन रेसिंग फेस्टिवल (IRF) (आईआरएफ) के कैलेंडर में शामिल किया गया है। और मुंबई को मिलेगा अपना पहला FIA-प्रमाणित स्ट्रीट सर्किट।

    कैसा होगा नया सर्किट
    यह सर्किट 3.753 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 14 टर्न्स (घुमाव) होंगे। नवी मुंबई की सड़कों को एक टेक्निकल रेसिंग ट्रैक में बदला जाएगा। खास बात ये है कि यह रेस रात में फ्लडलाइट्स के बीच होगी, ताकि ड्राइवर्स और दर्शक दोनों को शानदार एक्सपीरियंस मिले। वीकेंड पर दो बड़े चैम्पियनशिप आयोजित होंगे – इंडियन रेसिंग लीग (Indian Racing League) (IRL) और Formula 4 Indian Championship (फॉर्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप) (F4IC)।
     
    कहां से गुजरेगा ट्रैक
    सर्किट का रूट पाम बीच रोड से शुरू होगा और चौड़ी सिटी बुलेवार्ड्स और नेरुल लेक के आसपास के इलाकों से होकर गुजरेगा। इसका डिजाइन ऐसा है कि ड्राइवर के कौशल की असली परीक्षा होगी। वहीं दर्शकों को एकदम करीब से रेस देखने का मौका मिलेगा।
     
    सरकार की भूमिका
    सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम नवी मुंबई में इंडियन रेसिंग फेस्टिवल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। मुंबई स्ट्रीट रेस महाराष्ट्र के मोटरस्पोर्ट्स सफर में ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह न सिर्फ पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को रेसिंग, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी प्रेरित करेगा।" 
     
    आयोजन कौन करेगा
    इस रेस का आयोजन आरपीपीएल करेगी, जिसने पहले भी भारत के कई शहरों में स्ट्रीट रेसिंग कराई है। कंपनी का कहना है कि मुंबई का नाइट एटमॉस्फियर इस फॉर्मेट के लिए बिल्कुल फिट है और रेस को एक अलग पहचान देगा।
     
    सितारों की मौजूदगी
    इस फेस्टिवल में कई बड़ी हस्तियां टीम ओनर हैं। जिनमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, सौरव गांगुली, सुदीप किच्चा, नागा चैतन्य और डॉ. स्वेता सुनीप आनंद शामिल हैं। इनके जुड़ने से इवेंट को और ज्यादा लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है।
     
    इंडियन रेसिंग फेस्टिवल क्या है
    IRF में दो बड़े इवेंट होते हैं- IRL, जो भारत की पहली जेंडर-न्यूट्रल चार-व्हील रेसिंग लीग है, और F4IC, जो FIA-प्रमाणित चैम्पियनशिप है और खासकर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देती है। फॉर्मूला 4 से ड्राइवर्स को सुपर लाइसेंस पॉइंट्स भी मिलते हैं। जिससे उन्हें विदेश में जाकर ट्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती।
     
    मुंबई की बारी
    मुंबई की यह रेस IRF कैलेंडर की ताजा एंट्री होगी। इससे पहले कोयंबटूर, चेन्नई, हैदराबाद और गोवा में इवेंट्स हो चुके हैं।  

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    night street
    Admin

    Related Posts

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ₹5,083 करोड़ की डिफेंस डील, कोस्ट गार्ड को मिलेगा स्वदेशी हेलीकॉप्टर, रूस से घातक मिसाइलें आएंगी

    March 3, 2026

    हवाई सफर के बीच खतरे की घंटी! मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट को मिसाइल अलर्ट, प्रशासन हरकत में

    March 3, 2026

    ‘उत्तराखंड का स्वर्णिम दौर शुरू’ – पुष्कर सिंह धामी बोले, तीसरा दशक होगा प्रदेश के नाम

    March 3, 2026

    सीमा पर सतर्कता बढ़ी: राजौरी में ‘PIA’ लिखे हवाई जहाज जैसे गुब्बारे से सनसनी

    March 3, 2026

    तालिबानी सजा से गई जान: ओडिशा में कथित कंगारू कोर्ट ने छात्र को मौत के घाट उतारा

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    04 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा बड़ा लाभ

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.