Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अब एआई बताएगा 10 साल बाद कौन सी बीमारी होगी?
    देश

    अब एआई बताएगा 10 साल बाद कौन सी बीमारी होगी?

    AdminBy AdminSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब एआई  बताएगा 10 साल बाद कौन सी बीमारी होगी?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    कई ऐसी बातें जो हमने अब तक फ‍िल्‍मों में देखी-सुनी हैं, भविष्‍य में हकीकत हो सकती हैं। एक्‍सपर्ट्स ने एक ऐसे एआई टूल के बारे में बताया है जो 1 हजार से ज्‍यादा बीमारियों का खतरा भांप सकता है। दावा तो यहां तक है कि एआई टूल अगले 10 साल और उससे भी आगे का पुर्वानुमान बताकर लोगों को अलर्ट कर सकता है। इस टूल को यूरोप के एक्‍सपर्ट्स ने मिलकर तैयार किया है और करीब 23 लाख लोगों के हेल्‍थ डेटा पर ट्रेनिंग दी गई है। मेड‍िकल के क्षेत्र में इस टूल को एक बड़ी उपलब्‍ध‍ि के तौर पर देखा जा रहा है।

    लाखों लोगों के डेटा से मिली ट्रेनिंग
    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस एआई टूल को यूरोपियन मॉल‍िक्‍यूलर बायलॉजी लेबोरेटरी, जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर और कोपनहेगन यूनिवर्सिटी के एक्‍सपर्ट्स ने मिलकर बनाया है। एआई टूल को ट्रेनिंग देने के लिए यूके बायोबैंक स्‍टडी से 4 लाख लोगों और डेनिश नेशनल पेशंट रजिस्‍ट्री के 19 लाख मरीजों का डेटा इस्‍तेमाल किया गया। साथ ही इस एआई टूल को लार्ज लैंग्‍वेज मॉडल के जैसे एल्‍गोरिथम पर ट्रेनिंग दी गई है।

    कई तरह की बीमारियों का लगाएगा अनुमान
    गार्जियन की रिपोर्ट में एक्‍सपर्ट टोमास फ‍िट्जगेराल्‍ड के हवाले से लिखा गया है कि यह एआई मॉडल बताता है कि बीमारियों के होने का एक तरीका या पैटर्न होता है। एआई उसे समझकर आने वाले वक्‍त की भविष्‍यवाणी करता है। टूल यह बता सकता है कि किसी इंसान को कैंसर, डायबि‍टीज, हार्ट की दिक्‍कत, सांस की बीमारी या अन्‍य बीमारियां कब हो सकती हैं।

    टूल का नाम क्‍या है
    टूल का नाम Delphi-2M रखा गया है। यह किसी मरीज को होने वाली बीमारी का पुर्वानुमान बताने से पहले उसकी मेड‍िकल हिस्‍ट्री को देखता है। साथ ही मोटापा, उम्र, जेंडर जैसी चीजों को नोट करता है। व्‍यक्‍त‍ि सिगरेट-शराब पीता है या नहीं, यह भी देखा जाता है। उसके बाद अगले 10 साल या उसके भी बाद के वक्‍त के लिए बीमारी का पूर्वानुमान निकाला जाता है। एआई अपना पूर्वानुमान प्रतिशत में बताता है साथ ही वर्षों का आकलन भी करता है

    सभी को फ्री मिलेगा टूल
    रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एआई टूल को आने वाले साल में सभी के लिए ले आया जाएगा। लोग फ्री में टूल को इस्‍तेमाल कर पाएंगे। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि भविष्‍य में डॉक्‍टरों के पास ऐसे एआई टूल होंगे, जो मरीजों की जान बचाने, उन्‍हें बीमारी से प्रति आगाह करने और समय रहते सावधानियां बरतने में मदद करेंगे। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि ज्‍यादातर लोगों को वजन कम करने, सिगरेट ना पीने की सलाह दी जाएगी। लोगों की मेडिकल हिस्‍ट्री को देखकर एआई टूल उन्‍हें खास सलाह भी देगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    AI disease Featured predict
    Admin

    Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से बदलेंगे शहरों के विकास की तस्वीर

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: अब नए भवनों में होंगे मंत्रालय, स्थानांतरण प्रस्ताव पास

    February 14, 2026

    भारत-पाक मुकाबले से पहले कोलंबो में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़े तथ्य

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सरकार का बड़ा फैसला: नया नाम, नया पता—PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ से करेगा काम

    February 14, 2026

    PM मोदी को बुलाया जा सकता है बांग्लादेश के तारिक रहमान शपथ ग्रहण समारोह में, BNP दे सकती है न्योता

    February 14, 2026

    CEPA पर भारत-कनाडा की बातचीत तेज, उच्चायुक्त का दावा—डील आसान और संभव

    February 14, 2026

    लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनी जीत, बोले तारिक रहमान

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.