Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»घुटनों पर पाकिस्तान! 6 विकेट से भारत की धमाकेदार जीत
    खेल

    घुटनों पर पाकिस्तान! 6 विकेट से भारत की धमाकेदार जीत

    AdminBy AdminSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घुटनों पर पाकिस्तान! 6 विकेट से भारत की धमाकेदार जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई 

    एशिया कप 2025 के सुपर-4 की जंग में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटखनी दी. ग्रुप मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी.यानी एशिया कप में लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने पाक को पटखनी दी. पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद में 74 रनों की तूफानी पारी खेली. गिल फिफ्टी से चूक गए. वह 47 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई.

    इस मैच में जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो भारत की खराब फील्डिंग देखने को मिली और 4 आसान कैच भारतीय फील्डर्स ने टपकाए. बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए. इस मुकाबले के लिए बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई थी. अर्शदीप और हर्षित राणा बाहर हुए हैं. पाक टीम में भी दो बदलाव हुए थे.

    ऐसे रही भारत की बैटिंग

    172 रनों के जवाब में गिल और अभिषेक शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे. अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. पहले ओवर में शाहीन ने 9 रन दिए. लेकिन इसके बाद भारतीय ओपनर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. दोनों ओर से छक्के-चौकों की बरसात हुई. 5 ओवर में भारत का स्कोर 55-0 था. 9वें ओवर में ही भारत का शतक पूरा हो गया. अभिषेक ने महज 24 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. लेकिन 10वें ओवर में टीम इंडिया को पहला झटका लगा जब गिल 47 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन कप्तान सूर्या अपना खाता नहीं खोल सके और 11वें ओवर में आउट हो गए. 13वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब अभिषेक 74 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक ने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके बाद तिलक-सैमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 17वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा, जब सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने 19वें ओवर में भारत को जीत दिला दी. एशिया कप में ये भारत की लगातार चौथी जीत है और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी जीत है.

    ऐसे रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी

    पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान के लिए पारी का आगाज फखर जमां और फरहान ने किया. पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा ने फरहान का आसान कैच छोड़ दिया. पहले ओवर में पाकिस्तान ने 6 रन बनाए. लेकिन हार्दिक जब अपने खाते का दूसरा और मैच का तीसरा ओवर लेकर आए तो उन्होंने फखर जमां को आउट कर दिया. फखर 15 रन बनाकर आउट हो गए. संजू ने शानदार कैच लपका. फखर के आउट होने के बाद सैम अयूब बल्लेबाजी के लिए आए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान फरहान ने 34 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

    शिवम दुबे ने सैम अयूब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. अयूब ने 21 रन बनाए. फिर कुलदीप यादव ने हुसैन तलत को 10 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद 15वें ओवर में शिवम दुबे ने फरहान का विकेट चटकाया. फरहान 58 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सलमान आगा और नवाज के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 19वें ओवर में नवाज रन आउट हो गए. पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    ind vs pak
    Admin

    Related Posts

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    February 13, 2026

    IND vs PAK से पहले गावस्कर का बड़ा बयान, बोले- कुलदीप को खिलाओ, अर्शदीप को आराम दो

    February 13, 2026

    भारत पर अर्जेंटीना का तूफान, हॉकी प्रो लीग में 8-0 से करारी शिकस्त

    February 13, 2026

    ऐश्वर्य ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड पर साधा सटीक निशाना

    February 13, 2026

    WTT स्टार कंटेंडर 2026: मिक्स्ड डबल्स में मानुष-दीया का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

    February 13, 2026

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 14 फरवरी: इन राशियों के लिए खास दिन, जानें क्या कहती है ग्रह-नक्षत्रों की चाल

    February 13, 2026

    संसद में उठी विरासत बचाने की आवाज, धरोहरों पर बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जाहिर

    February 13, 2026

    भोपाल नगर निगम की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा—सिर्फ नियम नहीं, जमीन पर दिखे सुधार

    February 13, 2026

    दुनिया से व्यापार का तरीका बदल रहे एफटीए, भारत की बढ़ती ताकत: गोयल

    February 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.