Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»छक्कों का नया किंग: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
    खेल

    छक्कों का नया किंग: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

    AdminBy AdminSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छक्कों का नया किंग: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई 

    भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-चार मुकाबले में 6 विकेट धमाकेदार जीत दर्ज की. 21 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 172 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.5 ओवर्स में हासिल कर लिया. भारत की मौजूदा टूर्नामेंट में पड़ोसी मुल्क पर ये दूसरी जीत रही. इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तानी टीम को सात विकट से रौंद दिया था.

    पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे. 'प्लेयर ऑफ द मैच' अभिषेक शर्मा ने 74 रन बनाने के लिए सिर्फ 39 गेंदें खेलीं. इस दौरान उन्होंने छह चौके और 5 छक्के लगाए. इस तूफानी इनिंग्स के दौरान अभिषेक शर्मा ने कुछ खास उपलब्धि हासिल की.

    अभिषेक गेंदों के हिसाब से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अभिषेक ने यह उपलब्धि सिर्फ 331 गेंदों में हासिल की. अभिषेक ने वेस्टइंडीज के इविन लुईस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 50 छक्के जड़ने के लिए 366 गेंदें ली थीं. इस लिस्ट में आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज) तीसरे, हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) चौथे और सूर्यकुमार यादव (भारत) पांचवें स्थान पर हैं. खास बात यह भी है कि अभिषेक ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के जड़ने के लिए 350 से कम गेंदें ली हैं.

    अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को इस मामले में पछाड़ा
    अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. अभिषेक ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर अपने मेंटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. युवराज ने साल 2012 में अहमदाबाद टी20 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ 29 बॉल पर अर्धशतक जड़ा था. वैसे भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज के नाम दर्ज है. हफीज ने साल 2012 में अहमदाबाद में ही 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था.

    भारत-PAK मैच में सबसे तेज अर्धशतक (टी20I)
    23 गेंद- मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद 2012
    24 गेंद- अभिषेक शर्मा, दुबई 2025 *
    29 गेंद- युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012
    32 गेंद- इफ्तिखार अहमद, मेलबर्न 2022
    33 गेंद- मिस्बाह उल हक, डरबन 2007

    अभिषेक शर्मा ने मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद कहा, 'आज सब कुछ काफी आसान लग रहा था. बिना किसी वजह के वे जिस तरह हमारे सामने आ रहे थे, वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. मैंने उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया और टीम के लिए बेस्ट देना चाहा. मैं शुभमन गिल के साथ स्कूल के दिनों से साथ खेल रहा हूं. हमें एक-दूसरे की कंपनी काफी पसंद है. हमने सोचा था कि आज करके दिखाना है और दिखाय भी. जिस तरह वे लोग जवाब दे रहे थे, मुझे बहुत मजा आया. मैं लगातार कड़ी मेहनत कर रहा हूं. जब मेरा दिन होता है, तो मैं अपनी टीम के लिए मैच जीतकर ही लौटता हूं.'

    25 साल के अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35.40 की औसत और 197.21 के स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. बाएं हाथ के बैटर अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में 53 छक्के और 63 चौके लगाए हैं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Abhishek Sharma top-news
    Admin

    Related Posts

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से बदलेंगे शहरों के विकास की तस्वीर

    February 14, 2026

    BNP की बड़ी जीत के बाद भारत को संदेश—PM मोदी का आभार जताते हुए कहा, अब संबंध होंगे और मजबूत

    February 14, 2026

    WTT स्टार कंटेंडर में स्नेहित का दम, ओइकावा को हराकर मेंस सिंगल्स के अंतिम-16 में एंट्री

    February 14, 2026

    भारत-पाक मुकाबले से पहले कोलंबो में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़े तथ्य

    February 14, 2026

    क्या फिर दोहराएगा इतिहास? भारत बनाम पाकिस्तान के 8 मैचों का पूरा हिसाब

    February 14, 2026

    CM का बड़ा ऐलान- केन-बेतवा लिंक से 300 गांवों को मिलेगा पानी

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.