Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अरुणाचल को 5100 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने नॉर्थईस्ट को अष्टलक्ष्मी करार दिया
    देश

    अरुणाचल को 5100 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने नॉर्थईस्ट को अष्टलक्ष्मी करार दिया

    AdminBy AdminSeptember 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरुणाचल को 5100 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने नॉर्थईस्ट को अष्टलक्ष्मी करार दिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईटानगर 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में 5,125 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की है। इनमें शि-योमी जिले में दो प्रमुख पनबिजली परियोजनाओं और तवांग में एक सम्मेलन केंद्र शामिल हैं। उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब अरुणाचल देश का पावर सेंटर बनने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन परियोजनाओं की शुरुआत की गई वे डबल इंजन सरकार के दोहरे लाभ का उदाहरण हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जिन इलाकों को वह पिछड़ा कहकर छोड़ देती थी, आज उनका ही विकास हो रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्य हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। तवांग मठ से नामसाई पैगोडा तक अरुणाचल प्रदेश शांति और सद्भाव की भूमि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद 70 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है, केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान इस क्षेत्र की अनदेखी की गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को पिछले 10 साल में केंद्र से एक लाख करोड़ रुपये मिले, जो कांग्रेस शासन के दौरान मिले धन से 16 गुना ज़्यादा हैं। मुझे पता था कि दिल्ली में बैठकर पूर्वोत्तर का विकास नहीं हो सकता, इसलिए मंत्रियों और अधिकारियों को कई बार इस क्षेत्र में भेजा।

    पीएम मोदी ने कहा, जहां काम करना मुश्किल होता था, उन्हें कांग्रेस पिछड़ा कहकर भूल जाती थी। ऐसा करके कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपा ले जाती थी। यही कारण है कि लोगों का निरंतर पलायन हुआ। हमारी सरकार ने इस अप्रोच को बदल दिया। जिनको कांग्रेस पिछड़ा जिला कहती थी, हमने उन्हें ऐस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बनाया और विकास को प्राथमिकता दी गई।

    उन्होंने कहा, बॉर्डर के जिन गांवों को कांग्रेस लास्ट विलेज कहती थी, उन्हें हमने फर्स्ट विलेज मांगा। उन गांवों में विकास की नई रफ्तार है। बाइब्रेंट विलेज की सफलता ने लोगों का जीवन आसान बनाया है। अरुणाचल प्रदेश के गांवों में भी बिजली और इंटरनेट की सुविधाएं पहुंची हैं। पहले बॉर्डर से शहरों की ओर पलायन होता था लेकिन अब बॉर्डर के गांव टूरिजम के नए केंद्र बन गए हैं। जैसे-जैसे नए इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ रही है, वैसे-वैसे यहां टूरिजम बढ़ रहा है। बीते दशक में यहां टूरिस्ट की संख्या में दो गुनी वृद्धि हुई है। अरुणाचल का सामर्थ्य कल्चर से जुड़े टूरिजम से भी ज्यादा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया में कनसर्ट टूरिजम की भी बाढ़ आ रही है। तवांग में बनने जा रहा आधुनिक कन्वेंशन सेंटर अरुणाचल के टूरिजम में एक नया आयाम जोड़ेगा। इसे वाइब्रेंट विलेज अभियान से भी बहुत मदद मिलेगी। यह अभियान मील का पत्थर शाबित हो रहा है। आज दिल्ली और ईटानगर दोनों जगह बीजेपी सरकार है। केंद्र और राज्य दोनों की ऊर्जा विकास में लग रही है।

    कांग्रेस पर करारा हमला बोलेते हुए पीएम मोदी ने कहा, महंगाई बढ़ रही थी, चारों ओर घोटाले हो रहे थे और तब भी कांग्रेस सरकार टैक्स का बोझ बढ़ाती जा रही थी। उस समय दो लाख की कमाई पर भी इनकम टैक्स चुकाना पड़ता था। उस समय की सरकार बच्चों की टॉफी पर भी 20 पर्सेंट से ज्यादा टैक्स लेती थी। तब मैंने कहा था कि मैं आपकी कमाई और बचत दोनों को बढ़ाने का काम करूंगा। बीते सालों हमने 12 लाख तक की आय पर इनकम टैक्स जीरो कर दिया और आज से जीएसटी को भी हमने सिर्फ दो स्लैब तक सीमित कर दिया है। 5 फीसदी और 18 फीसदी। बहुत सारी चीजें टैक्स फ्री हो गई हैं। आप आराम से अब अपना नया घर बना सकते हैं। मोटरबाइक खरीदना है, बाहर खाने-पीने जाना है, घूमने जाना है, यह सब पहले से सस्ता हो गया। यह जीएसटी बचत उत्सव बहुत यादगार बनने वाला है। हमें संकल्प लेना है कि हम स्वदेशी अपनाएं। खरीदें वही जो देश में बना हो, बेचें वही जो देश में बना हो। गर्व से कहें कि यह स्वदेशी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Modi नॉर्थईस्ट
    Admin

    Related Posts

    उत्तर भारत में गर्मी का कहर शुरू: राजस्थान से चली गर्म हवाओं ने MP, दिल्ली-UP को तपाया

    March 11, 2026

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत बना ऐपल का नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2025 में 5.5 करोड़ आईफोन का रिकॉर्ड उत्पादन

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026

    विधानसभा चुनाव से पहले असम में 40 लाख महिलाओं को 9 हजार रुपये, सियासी हलचल तेज

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    घर खरीदना होगा महंगा! भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी, 20–100% तक इजाफे का प्रस्ताव

    March 11, 2026

    फैंस का इंतजार खत्म! 12 मार्च तक आएगा आईपीएल के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम

    March 11, 2026

    भोपाल एयरपोर्ट 24×7 ऑपरेशन के लिए तैयार, लेकिन समर सीजन में भी लेट नाइट उड़ानों पर सस्पेंस

    March 11, 2026

    मध्य प्रदेश में ‘VB G-RAMJI’ लागू करने की तैयारी, राज्य सरकार अपने नियमों से करेगी शुरुआत

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.