Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ICC रैंकिंग में भारत के बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर ने मारी बाज़ी, पाकिस्तान का क्या हाल?
    खेल

    ICC रैंकिंग में भारत के बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर ने मारी बाज़ी, पाकिस्तान का क्या हाल?

    AdminBy AdminSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC रैंकिंग में भारत के बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर ने मारी बाज़ी, पाकिस्तान का क्या हाल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    एश‍िया कप 2025 के बीच ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की ताजा रैंकिंग में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का जलवा बरकरार है. अभ‍िषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज और गेंदबाज बने हुए हैं. हार्द‍िक पंड्या भी नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर हैं. वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और त‍िलक वर्मा ने भी उछाल मारी है. 

    वहीं इस ताजा रैंकिग पाकिस्तान के अबरार अहमद ने रैंकिंग में इस बार 12 पायदान की और बड़ी छलांग लगाई है और अब वह नंबर 1 स्थान से ज्यादा दूर नहीं हैं. वह फिलहाल 703 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. 

    अबरार ने यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट झटके. हालांकि, भारत के खिलाफ हार में उनका प्रदर्शन औसत रहा जहां उन्होंने 42 रन देकर 1 विकेट हास‍िल किया. 

    लेकिन लेग स्पिनर ने दोबारा लय हासिल की और श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 रन देकर 1 विकेट लिया. उनके इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान को जीत दिलाने में मदद की और उनकी एशिया कप अभियान को पटरी पर वापस ला दिया. 

    वहीं अबरार के ल‍िए नंबर 1 रैंक की पोजीशन हासिल करना आसान नहीं होगा, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती UAE की परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में माहिर हैं और उन्होंने 14 रेटिंग प्वाइंट्स की बढ़त के साथ अपनी जगह और मजबूत कर ली है.  पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भले ही वह विकेट नहीं ले पाए, लेकिन स्पिनर ने 0/25 का किफायती स्पेल डालकर रन रेट को कंट्रोल रखने में अहम भूमिका निभाई. 

    पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने भी गेंदबाजी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है और वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि हार्द‍िक पंड्या छह स्थान की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

    अभिषेक शर्मा ने रेटिंग प्वाइंट्स में बढ़त हासिल करते हुए अपनी नंबर 1 टी20आई बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में ओमान के खिलाफ तेजतर्रार 38 रन बनाए, जिसके बाद रविवार को पाकिस्तान के 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताने वाली 74 रनों की शानदार पारी खेली. तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में मदद की, इससे वो एक स्थान की छलांग लगाकर अब नंबर 3 पर पहुंच गए हैं. 

    वहीं, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने इसी मैच में 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 31 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 24वें स्थान पर पहुंच गए. हुसैन तलत ने श्रीलंका के खिलाफ संभली हुई पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाई और रिकॉर्डतोड़ 1474 स्थानों की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 234वें स्थान पर जगह बना ली. 

    हार्द‍िक पंड्या नंबर 1 टी20 ऑलराउंडर 
    ऑलराउंडर फहीम अशरफ टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 12 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं. हार्दिक पंड्या इस सूची में टॉप पर बने हुए हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने अपने हाल के दो मैचों में चार विकेट झटके और एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured ICC ranking
    Admin

    Related Posts

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    100 घंटे की जंग में अरबों स्वाहा: ईरान से भिड़ंत में US को 31 हजार करोड़ का झटका

    March 6, 2026

    नीतिगत प्रोत्साहन, मजबूत औद्योगिक आधार और सस्ती बिजली से ईवी निवेश के लिए अनुकूल वातावरण

    March 6, 2026

    नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति से बड़नगर के समग्र विकास के खुलेंगे द्वार

    March 6, 2026

    टेंडर से अवॉर्ड तक पूरी प्रक्रिया की समय-सीमा तय करने के निर्देश

    March 6, 2026

    फाइनल में कीवी दीवार! T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026

    राहुल गांधी का पीएम पर निशाना: भारत की विदेश नीति को बताया समझौतावादी

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.