Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»टीम इंडिया का सेलेक्शन: पडिक्कल इन, करुण आउट – जडेजा को मिली उपकप्तानी
    खेल

    टीम इंडिया का सेलेक्शन: पडिक्कल इन, करुण आउट – जडेजा को मिली उपकप्तानी

    AdminBy AdminSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया का सेलेक्शन: पडिक्कल इन, करुण आउट – जडेजा को मिली उपकप्तानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में करुण नायर शामिल हैं, जिन्हे इंग्लैंड में 8 साल बाद मौका मिला था. रवींद्र जडेजा उपकप्तान हैं. ऋषभ पंत अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, उनकी गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल के साथ एन जगदीसन दूसरे विकेट कीपर हैं.

    टीम इंडिया अभी एशिया कप 2025 में खेल रही है, जहां शुभमन गिल उपकप्तान हैं. भारत फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में होगा. इसके बाद प्लेयर्स भारत लौटेंगे, जहां 2 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड

    शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
    टेस्ट टीम के मुख्य बिंदु

        करुण नायर और अभिमन्यु ईस्वरन को जगह नहीं
        देवदत्त पडिक्कल, नितीश रेड्डी की हुई वापसी
        रवींद्र जडेजा चुने गए उपकप्तान
        जसप्रीत बुमराह भी शामिल

    करुण नायर पर क्या बोले अजीत अगरकर

    चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने करुण नायर को लेकर कहा, "हम करुण नायर से अधिक की उम्मीद करते हैं, सिर्फ़ एक पारी काफी नहीं होती. पडिक्कल बेहतर कर सकते हैं. हम सभी को 15-20 मौके देना चाहेंगे, लेकिन इन परिस्थितियों में यह संभव नहीं है." बता दें कि करीब 8 साल बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.

    भारत का 15 सदस्यीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.

    क्या करुण नायर का करियर खत्म?
    करुण नायर को आठ साल बाद हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में मौका मिला था. लेकिन एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. चार टेस्ट की आठ पारियों में वह सिर्फ 25 से थोड़ी ज्यादा की औसत से 205 रन ही बना पाए थे. ऐसे में सिलेक्टर्स ने उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया. 33 साल के अनुभवी बल्लेबाज को अब शायद ही दोबारा भारतीय टीम में मौका मिले!

    देवदत्त पडिक्कल की क्यों हुई वापसी?
    कुछ दिन पहले लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ शानदार 150 रनों की पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल की टेस्ट स्क्वॉड में वापसी हुई है. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम का हिस्सा था.

    इंजर्ड ऋषभ की जगह ध्रुव जुरेल
    ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान अपने दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर वाले ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और वह अभी भी टीम से बाहर रहेंगे. फिलहाल वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. उनकी जगह ध्रुव जुरेल फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे.

    कब-कब और कहां होंगे दो टेस्ट मैच
    टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच होगा जबकि दूसरा टेस्ट अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा.

    भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025 शेड्यूल

    2 से 6 अक्टूबर के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयनुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured India Jadeja West Indies
    Admin

    Related Posts

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री, डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

    February 15, 2026

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.