Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सीएम योगी के निर्देश पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुरू की गई गाइडेड टूर सेवा
    राज्य

    सीएम योगी के निर्देश पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुरू की गई गाइडेड टूर सेवा

    AdminBy AdminSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम योगी के निर्देश पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुरू की गई गाइडेड टूर सेवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बोले, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित और किफायती यात्रा का लाभ देने के लिए उठाया गया कदम

    लखनऊ,

    योगी सरकार विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नई सौगात लेकर आयी है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC)द्वारा लखनऊ से नैमिषारण्य और अयोध्या के लिए एक दिवसीय गाइडेड टूर शुरू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति और सुविधा दोनों एक साथ उपलब्ध कराना है। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती पैकेज और सरल ऑनलाइन बुकिंग (www.upstdc.co.in) की सुविधा दी गई है।

    गाइडेड टूर से श्रद्धालुओं को मिलेगा सुरक्षित, किफायती और सार्थक यात्रा का लाभ
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पौराणिक स्थलों पर यात्रा सुगम करने के लिए विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं। इसी के तहत सीएम योगी के नेतृत्व में नैमिषारण्य और अयोध्या के लिए गाइडेड टूर प्रदेश में आस्था पर्यटन को और मजबूती प्रदान करने के लिए कदम उठाया गया है। इसमें हमारी प्राथमिकता है सुरक्षित, किफायती और सार्थक यात्रा, जो सभी के लिए सुलभ हो।

    नैमिषारण्य टूर
    – संचालन दिवस: शुक्रवार, रविवार, सोमवार
    – समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक
    – किराया: 1,700 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,000 रुपये
    – दर्शनीय स्थल: चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, ललिता देवी मंदिर

    अयोध्या टूर
    – संचालन दिवस: शनिवार, रविवार
    – समय: सुबह 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक
    – किराया: 2,000 रुपये, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,000 रुपये।
    – दर्शनीय स्थल: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी

    गाइड द्वारा हर श्रद्धालु को पौराणिक कथाओं से कराया जाएगा रूबरू
    निगम की प्रबंध निदेशक ईशा प्रिया ने बताया कि प्रत्येक पैकेज में गाइड द्वारा पौराणिक कथाओं और किंवदंतियों का रोचक वर्णन, भोजन-जलपान तथा एक स्मृति चिह्न शामिल है। इन टूर पैकेजों में वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही यह पहल सांस्कृतिक आदान-प्रदान और प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने का माध्यम भी बनेगी। इस नये प्रयास से UPSTDC श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ते हुए उन्हें भक्ति, ज्ञान और अविस्मरणीय यादों का अनुभव कराने के लिए नए द्वार खोल रहा है। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ये यात्राएं केवल आस्था का अनुभव नहीं देंगी, बल्कि संस्कृति और सामूहिकता का भी संदेश फैलाएंगी। यह यात्रियों के बीच सामुदायिक बंधन को और मजबूत करेंगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Lucknow Naimisharanya and Ayodhya service launched Tourism
    Admin

    Related Posts

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक

    March 2, 2026

    सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी

    March 2, 2026

    मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

    March 2, 2026

    अब सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी-केजी! MP में 4500 स्कूलों के लिए आयु सीमा और गाइडलाइन जारी

    March 2, 2026

    बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026

    बड़ी सैन्य गलती! कुवैत ने अपने ही सहयोगी के 3 F-15E जेट मार गिराए, US ने जताई प्रतिक्रिया

    March 2, 2026

    हवाई यात्रा पर ईरान संकट की मार: सैकड़ों उड़ानें कैंसिल, यात्रियों को रिफंड में छूट

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.