Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हम 100 में से 75 नंबर लाए, वो 25 में खुद को पास बता रहे; लोकसभा चुनाव परिणामों पर शाह का कांग्रेस पर हमला…
    देश

    हम 100 में से 75 नंबर लाए, वो 25 में खुद को पास बता रहे; लोकसभा चुनाव परिणामों पर शाह का कांग्रेस पर हमला…

    By June 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम 100 में से 75 नंबर लाए, वो 25 में खुद को पास बता रहे; लोकसभा चुनाव परिणामों पर शाह का कांग्रेस पर हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

    शाह ने कहा कि हमें 100 में 85 नंबरों की उम्मीद थी, हालांकि 75 आए और वो 25 में फेल होकर भी खुश ऐसे हैं मानो जीत गए। शाह ने कहा कि अकेले भाजपा को चुनाव में पूरे इंडिया ब्लॉक के बराबर सीटें मिली हैं।

    शाह ने कहा कि आगामी हरियाणा चुनाव में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने जा रही है और दावा किया कि वे लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

    अमित शाह हरियाणा के पंचकूला में भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अकेले चुनाव लड़ेगी। शाह ने दावा किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।  

    शाह ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि भाजपा इस साल अक्टूबर से पहले होने वाले राज्य चुनावों के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी सूत्रों ने शाह के हवाले से बताया कि बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है।

    लोगों में भ्रम फैला रही कांग्रेस
    अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव में अपनी हार को छिपाने की कोशिश कर रही है।

    शाह ने कहा, “हमें 100 में से 85 अंकों की उम्मीद थी, लेकिन 75 अंक ही मिल पाए और कांग्रेसी हमें ‘फेल’ कह रहे हैं।

    उन्हें सिर्फ 25 अंक मिले और वे खुद को ‘पास’ कह रहे हैं। वे (कांग्रेस) फेल होने के बाद भी खुद को ‘पास’ कह रहे हैं। अकेले भाजपा को पूरे इंडिया ब्लॉक जितनी सीटें मिली हैं।”

    अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में अब ‘तारा, सितारा’ नहीं चलेगा। ‘सोनिया का आंखों का तारा’ (राहुल गांधी) और ‘भूपेंद्र हुड्डा साहब का सितारा’ (दीपेंद्र हुड्डा)। 

    पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से पांच पर बीजेपी की हार का जिक्र नहीं किया।

    हालांकि,ऐसी जानकारी है कि शाह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि पार्टी तीन लोकसभा सीटों- अंबाला, सोनीपत और हिसार में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, जहां पार्टी कांग्रेस से हार गई।

    The post हम 100 में से 75 नंबर लाए, वो 25 में खुद को पास बता रहे; लोकसभा चुनाव परिणामों पर शाह का कांग्रेस पर हमला… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग से 35% सैलरी बढ़ोतरी, जनवरी से एरियर मिलेगा

    March 15, 2026

    नेपाल में श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 7 भारतीयों की मौत, मंदिर से लौट रहे थे यात्री

    March 15, 2026

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026

    बादशाह को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी, लॉरेंस ने कहा- अगली बार गोली माथे पर

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मौसम बदलेगा मिजाज: तेज धूप के बाद हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    March 15, 2026

    सनबर्न और टैनिंग से परेशान हैं? एलोवेरा जेल ऐसे करें इस्तेमाल

    March 15, 2026

    राहुल की हल्की भाषा पर सीएम का बयान, कहा- वैश्विक हालात को समझें, कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है

    March 15, 2026

    ट्रंप का ईरान में सीजफायर से इनकार, कहा- जंग बंद करने की शर्तें अस्वीकार्य

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.