Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»चुकंदर का जादू: फेस पैक से दाग-धब्बे होंगे गायब
    लाइफ स्टाइल

    चुकंदर का जादू: फेस पैक से दाग-धब्बे होंगे गायब

    AdminBy AdminSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुकंदर का जादू: फेस पैक से दाग-धब्बे होंगे गायब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्गा पूजा की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। देवी की आराधना के साथ पंडाल हॉपिंग, सिंदूर खेला, मेला घूमना और सुंदर कपड़ों में तैयार होना दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ा देते हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा निखरा हुआ और ग्लोइंग लगे।

    हालांकि, प्रदूषण, स्ट्रेस, एक्ने आदि के कारण चेहरे की रौनक कम हो जाती है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। चेहरे का खोया निखार लौटाने में चुकंदर आपकी काफी मदद कर सकता है। जी हां, चुकंदर से बना फेस पैक  चेहरे के दाग-धब्बे कम करने के साथ-साथ ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है। आइए जानें घर पर कैसे बनाएं चुकंदर का फेस पैक।

    चुकंदर त्वचा के लिए क्यों है फायदेमंद?
    चुकंदर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

        नेचुरल ग्लो के लिए- चुकंदर में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो त्वचा को टाइट और ग्लोइंग बनाता है।
        दाग-धब्बे हटाने में सहायक- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और पुराने दागों को हल्का करने में मदद करते हैं।
        त्वचा को डिटॉक्सीफाई करे- चुकंदर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और निखरी हुई दिखती है।
        एंटी-एजिंग गुण- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करके त्वचा को जवान बनाए रखते हैं।

    कैसे तैयार करें चुकंदर का इंस्टेंट ग्लो फेस पैक?
    सामग्री-

        1 छोटा चुकंदर
        1 चम्मच बेसन
        1/2 चम्मच शहद
        1/2 चम्मच दही (ड्राई स्किन के लिए) या नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए)

    बनाने और लगाने का तरीका-

        सबसे पहले चुकंदर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
        इन टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अगर पेस्ट गाढ़ा है तो इसमें एक चम्मच गुलाबजल मिला सकते हैं।
        अब एक बाउल में इस चुकंदर के पेस्ट में बेसन, शहद और दही (या नींबू का रस) डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक चिकना पेस्ट बन जाए।
        अब चेहरे को अच्छी तरह साफ करके इस पैक को अपनी त्वचा पर समान रूप से लगाएं। आंखों और होठों के आस-पास के हिस्से से बचें।
        इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक सूख जाए, तो गीले हाथों से हल्के हाथों से मसाज करते हुए स्क्रब की तरह हटा दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
        हफ्ते में 2 बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
        अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पैक लगाने से पहले कोहनी पर टेस्ट कर लें। चुकंदर का रंग कुछ समय के लिए त्वचा पर रह सकता है, इसलिए इसे रात में लगाना बेहतर हो सकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    beetroot face packs
    Admin

    Related Posts

    रसोई का हाल: शाकाहारी थाली के दाम जस के तस, मांसाहारी थाली की कीमत में 3% की गिरावट

    March 6, 2026

    ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 2050 तक भारी बढ़ोतरी, 3.5 मिलियन केस तक पहुंचने का खतरा

    March 6, 2026

    स्वाद और सेहत से भरपूर Mix Veg Raita: मिनटों में तैयार करें ये आसान रेसिपी

    March 5, 2026

    महिलाओं को क्यों चाहिए पुरुषों से ज्यादा नींद? वैज्ञानिक कारण जानकर चौंक जाएंगे

    March 5, 2026

    टेस्टी और क्रीमी पनीर मखनी रेसिपी: चावल हो या पराठा, लंच बन जाएगा खास

    March 5, 2026

    लिवर फेलियर की समय से चेतावनी: एंटीबायोटिक्स पर वैज्ञानिकों की अहम खोज

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Xiaomi ने फैक्ट्री में इंसान जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स उतारे, अब इंसानों की जरूरत नहीं होगी!

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का जल्द होगा लॉन्च, 450cc सेगमेंट में कंपनी की बड़ी रणनीति

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.