Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»ईयरबड्स में जमी मैल से घट रहा साउंड? जानें आसान सफाई के तरीके
    तकनीकी

    ईयरबड्स में जमी मैल से घट रहा साउंड? जानें आसान सफाई के तरीके

    AdminBy AdminSeptember 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईयरबड्स में जमी मैल से घट रहा साउंड? जानें आसान सफाई के तरीके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोग अक्सर ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। फिर चाहे मेट्रो में अपने पसंदीदा गाने सुन रहे हों या जिम में पसीना बहाते हुए मोटिवेशनल म्यूजिक का मजा ले रहे हों। लोगों के ईयरबड्स हर पल उनके साथ रहते हैं, घर में मूवी देखने से लेकर ऑफिस में जूम कॉल अटेंड करने तक लोग ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि ये छोटे-छोटे गैजेट्स कितनी जल्दी गंदे हो जाते हैं? पसीना, कान का मैल, धूल और तेल इनमें जमा हो जाता है, जो न सिर्फ इनकी आवाज को खराब कर सकता है, बल्कि आपके कानों के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में इनको साफ करने के बारे में आपको पता होना चाहिए।

    साउंड पोर्ट हो सकता है ब्लॉक
    कान का मैल यानी वैक्स ईयरबड्स को खराब कर सकता है। यह ईयरबड्स के साउंड पोर्ट को ब्लॉक कर सकता है, जिससे आवाज धीमी या खराब हो सकती है। साथ ही, मैल के कारण ईयरबड्स की ग्रिप कम हो सकती है, जिससे वे कान से निकल सकते हैं। इसके अलावा, ईयरबड्स मैल को कान के अंदर धकेल सकते हैं, जिससे रुकावट हो सकती है। इससे कान में दर्द, दबाव या सुनने की समस्या हो सकती है।

    मेश स्क्रीन से मैल हटाएं
    ईयरबड्स की मेश स्क्रीन का मतलब है ईयरबड्स का छोटा जालीदार हिस्सा, जहां से आवाज़ आती है। इस में अक्सर मैल जमा हो जाता है, जिससे आवाज धीमी या बफर हो सकती है। ईयरबड्स को इस तरह पकड़ें कि मेश नीचे की ओर हो। अब एक सॉफ्ट ब्रिसल टूथब्रश से हल्के से ब्रश करें, ताकि ढीली गंदगी निकल जाए। अगर गंदगी फंसी हुई हो, तो कॉटन स्वैब को थोड़े से रबिंग अल्कोहल में डुबोकर हल्के से मेश पर रगड़ें। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर न लगाएं, वरना मैल अंदर धंस सकता है, या मेश भी हट सकता है।

    सिलिकॉन या फोम टिप्स को धोएं
    अगर आपके ईयरबड्स में वह सिलिकॉन या फोम टिप्स हैं, जो आसानी से हटाई जा सकती हैं, तो उन्हें धीरे से निकाल लें। एक छोटे बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें एक बूंद हल्का डिशवॉशिंग साबुन मिलाएं। टिप्स को इस पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद, अपनी उंगलियों या कॉटन स्वैब से गंदगी को हल्के से रगड़कर साफ करें। सिलिकॉन टिप्स को अच्छे से धोकर साफ तौलिये पर सूखने के लिए रख दें। फोम टिप्स को ज्यादा देर भिगोने से बचें, क्योंकि ये जल्दी पानी सोख लेते हैं। सूखने के बाद ही इन्हें वापस ईयरबड्स में लगाएं।

    ईयरबड्स की बाहरी बॉडी साफ करें
    ईयरबड्स की बाहरी बॉडी पर स्किन पर लगाया हुआ तेल चिपक सकता है। इसके अलावा, पसीना भी जमा हो सकता है। इसे साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। कपड़े या कॉटन स्वैब को हल्के से रबिंग अल्कोहल में भिगोकर बॉडी को पोंछ लें। इसका ध्यान जरूर रखें कि लिक्विड चीज ईयरबड्स के छोटे-छोटे छेदों में न चली जाए, क्योंकि इससे डिवाइस खराब हो सकता है।

    फैब्रिक पाउच को ऐसे धोएं
    अगर आपके ईयरबड्स के साथ फैब्रिक पाउच है, तो उसे भी साफ करना जरूरी है। गुनगुने पानी में थोड़ा साबुन मिलाएं और पाउच को कुछ मिनट के लिए भिगो दें। हल्के से रगड़कर गंदगी हटाएं, फिर अच्छे से धोकर छायादार या फिर किसी हवादार जगह पर सूखने दें। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    चार्जिंग केस ऐसे चमका सकते हैं
    आपका चार्जिंग केस भी गंदा हो गया है तो उसे भी आप साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले केस को सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें। चार्जिंग पिन के लिए बनी मुश्किल जगहों के लिए कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें। अगर गंदगी ज्यादा हो, तो स्वैब को हल्के से रबिंग अल्कोहल में भिगोकर साफ करें। केस को पूरी तरह सूखने दें, फिर उसमें ईयरबड्स रखें।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    clean earbud sound-quality
    Admin

    Related Posts

    Xiaomi ने फैक्ट्री में इंसान जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स उतारे, अब इंसानों की जरूरत नहीं होगी!

    March 7, 2026

    क्या आपको ऐपल का सबसे सस्ता मैकबुक लेना चाहिए? जानिए 4 फायदे और 3 नुकसान

    March 5, 2026

    WhatsApp का नया अवतार: इस्तेमाल के लिए देने होंगे पैसे, लेकिन मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

    March 5, 2026

    2025 में AI ऐप्स के सबसे बड़े यूज़र बने भारतीय, फिर भी इस एक चीज़ में रह गए पीछे

    March 4, 2026

    WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री! इन 3 फीचर्स के लिए लगेंगे रुपये

    March 4, 2026

    इंसानों से ज़्यादा होंगे AI सिस्टम? 2028 तक ऑटोनॉमस AI की चौंकाने वाली सच्चाई

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Xiaomi ने फैक्ट्री में इंसान जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स उतारे, अब इंसानों की जरूरत नहीं होगी!

    March 7, 2026

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म, असम दौरे से हो सकती है घोषणा

    March 7, 2026

    रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का जल्द होगा लॉन्च, 450cc सेगमेंट में कंपनी की बड़ी रणनीति

    March 7, 2026

    भारत ने तैयार किया शाहेद ड्रोन से भी खतरनाक और एडवांस हथियार, बढ़ेगा सैन्य शक्ति

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.