Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»योगी सरकार की बड़ी घोषणा: 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की मंजूरी
    राज्य

    योगी सरकार की बड़ी घोषणा: 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की मंजूरी

    AdminBy AdminSeptember 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    योगी सरकार की बड़ी घोषणा: 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की मंजूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ
     उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीवाली से पहले महिलाओं को बड़ा उपहार देने का ऐलान किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की लगभग 1.85 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर (रिफिल) प्रदान करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। यह फैसला पिछले वर्षों की तर्ज पर लिया गया है, जिससे महिलाओं को त्योहारों पर राहत मिलेगी।

    सरकार का यह कदम महिलाओं के लिए त्योहारों के समय एक महत्वपूर्ण सहायता साबित होगा। दीवाली जैसे बड़े त्योहार पर रसोई में गैस सिलेंडर की कमी से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए यह एक सकारात्मक पहल है। इससे न केवल महिलाओं को बल्कि उनके परिवारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

    1.85 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

    इस योजना के तहत लगभग 1.85 करोड़ लाभार्थी महिला लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे न केवल रसोई के कामों में आसानी होगी, बल्कि महिलाएं त्योहारों का आनंद भी बेहतर तरीके से ले सकेंगी। सरकार का यह कदम महिलाओं के आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

    त्योहारों में राहत देने की तैयारी

    उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का यह प्रस्ताव प्रदेश की महिलाओं को त्योहारों के समय राहत देने के लिए तैयार किया गया है। इससे पहले भी सरकार ने इसी तरह के कदम उठाए थे, जिससे त्योहारों के दौरान महिलाओं को राहत मिली थी। यह निर्णय न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा।

    महिलाओं के लिए क्या है नया सिस्टम, योगी सरकार का पूरा फैसला जानिए

    दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर
    कैबिनेट ने तय किया है कि इस बार भी दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (रिफिल) मिलेगा। सरकार का दावा है कि इस कदम से त्योहारी सीजन में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। यूपी चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार इस प्रकार की जनहितकारी योजनाओं के जरिए एक बड़े वर्ग को टारगेट करती दिख रही है।
    ऐसे मिलेगा लाभ
    उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदेश के रजिस्टर्ड लाभार्थियों को मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि महिला लाभार्थी का नाम बीपीएल परिवार की सूची में होना चाहिए। योजना में आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज रखने होंगे-

        महिला का आधार कार्ड (ई-केवाईसी सहित)
        बीपीएल राशन कार्ड या गरीबी रेखा प्रमाण पत्र
        बैंक पासबुक-खाता नंबर
        पासपोर्ट साइज फोटो
        आवासीय प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/वोटर आईडी आदि)

    केंद्र ने शुरू की योजना
    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की ओर से गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही है। योगी सरकार ने इसे यूपी में वृहत स्तर पर लागू किया है। होली-दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की गई। अब दीपावली पर यह सुविधा मिलने से लाखों घरों की महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। मुफ्त रिफिल के चलते परिवारों को त्योहार पर गैस सिलेंडर खरीदने का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन:

        अपनी एलपीजी कंपनी (इंडेन, भारत गैस, एचपी) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
        New Ujjwala Yojana 2.0 ऑप्शन पर क्लिक करें।
        ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
        फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करें और नजदीकी गैस डीलर को दें।
        सत्यापन के बाद 10–15 दिन में फ्री गैस चूल्हा और सिलेंडर का इंस्टॉलेशन हो जाएगा।

    ऐसे ऑफलाइन आवेदन

        नजदीकी गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
        नाम, पता, आधार नंबर, परिवार की जानकारी, बैंक खाता नंबर और बीपीएल/राशन कार्ड विवरण भरें।
        फॉर्म और दस्तावेज जमा करें।
        डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को राज्य सरकार की ओर से साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा दी जा रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस वर्ष दीपावली में योजना को लागू करने के लिए अभी से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    diwali Featured gas cylinders Yogi government
    Admin

    Related Posts

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    ईशान किशन का तूफान, पाकिस्तान पस्त; टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

    February 15, 2026

    मुख्यमंत्री, डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

    February 15, 2026

    इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन

    February 15, 2026

    AI से बना कंटेंट डालना पड़ेगा भारी! सोशल मीडिया के लिए नए IT नियमों की तैयारी

    February 15, 2026

    मौसम ने बदली चाल: छत्तीसगढ़ में स्थिरता, रायपुर में बढ़ी धूप की तपिश

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.