Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत-पाक फाइनल पर गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी: अभिषेक शर्मा करेंगे धमाका!
    खेल

    भारत-पाक फाइनल पर गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी: अभिषेक शर्मा करेंगे धमाका!

    AdminBy AdminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-पाक फाइनल पर गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी: अभिषेक शर्मा करेंगे धमाका!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई 
    एशिया कप 2025 के फाइनल में रविवार (28 सितंबर) को भारत का सामना पाकिस्तानी टीम से होना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार लय में है और वो मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीत चुकी है. ग्रुप-स्टेज और सुपर-चार के बाद अब फाइनल में भी सूर्या ब्रिगेड पाकिस्तानियों को चित करना चाहेगी खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है. गावस्कर का मानना है कि पंजाब का यह बल्लेबाज अपनी लाजवाब फॉर्म को फाइनल में भी बरकरार रखेगा. गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि अभिषेक फाइनल में शतक जड़ सकते हैं.

    सुनील गवास्कर ने कहा, 'अभिषेक शर्मा मौके को हाथ से जाने नहीं देंगे, वह शानदार फॉर्म में हैं और पहले ही तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ रन आउट होने के कारण वो शतक से चूक गए, लेकिन इस बार वह एक और बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे. शायद तीन अंकों का स्कोर भी कर सकते हैं.'

    अभिषेक शर्मा का कैसा रहा है प्रदर्शन?
    अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 309 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. उनका औसत 51.50 और स्ट्राइक रेट 204.63 रहा है. अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए मुकाबले में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी हाफ सेंचुरी जमाई

    दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि भारत की बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा पर बहुत ज्यादा निर्भर है. शोएब अख्तर ने दावा किया कि अगर पाकिस्तान शुरुआती दो ओवरों के अंदर अभिषेक शर्मा को आउट कर देता है, तो भारत पर दबाव बन सकता है. शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को नसीहत देते हुए कहा, 'इस माइंडसेट से बाहर निकलो, डर को किनारे रखो. बस विकेट लो. आपको पूरे 20 ओवर गेंदबाजी नहीं करनी है, बस शुरुआती झटके देने हैं. अगर अभिषेक जल्दी आउट हो गए तो पाकिस्तान के लिए बड़ा फायदा होगा.'

    एक बात साफ है कि भारत के लिए फाइनल में अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी सबसे अहम फैक्टर होगी, जबकि पाकिस्तान की पूरी रणनीति उन्हें जल्दी आउट करने पर रहेगी. हालांकि अभिषेक को आउट करना पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहेगा. अभिषेक ने यदि पावरप्ले में तूफानी बैटिंग कर दी, तो भारत के लिए काम आसान हो जाएगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Abhishek Sharma
    Admin

    Related Posts

    WTT स्टार कंटेंडर में स्नेहित का दम, ओइकावा को हराकर मेंस सिंगल्स के अंतिम-16 में एंट्री

    February 14, 2026

    भारत-पाक मुकाबले से पहले कोलंबो में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस, प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़े तथ्य

    February 14, 2026

    क्या फिर दोहराएगा इतिहास? भारत बनाम पाकिस्तान के 8 मैचों का पूरा हिसाब

    February 14, 2026

    पाकिस्तान मुकाबले से पहले खुशखबरी, अभिषेक शर्मा की एंट्री पर सूर्यकुमार यादव ने लगाई मुहर

    February 14, 2026

    सलमान अली का बड़ा बयान: उस्मान तारिक हैं पाकिस्तान की नई ताकत, एक्शन पर उठे सवालों का दिया जवाब

    February 14, 2026

    सुपर ओवर में हार के बाद अफगानिस्तान टीम को झटका, परफॉर्मेंस एनालिस्ट हुआ अस्वस्थ

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.